sabudane ki kheer easy and fasting recipe in hindi

Sago paysam | Tapioca pearl paysam

sabudane ki kheer

About sabudane ki kheer (साबूदाना खीर के बारे में)

मोती की तरह गोल – गोल दिखने वाले साबूदाने को  इंग्लिश में  sago  नाम से भी जाना जाता है। ये ड्राइड रूप में मार्किट में उपलब्ध होते है।  ग्लूटन फ्री और एनर्जी से भरपूर साबूदाने की खीर को ज्यादातर व्रत में खाया जाता है। पर आप चाहे तो इसे ऐसे भी खा सकते है।ये खीर ठंडी या गरम दोनों ही रूप में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है। वैसे तो साबूदाने से विभिन्न तरह की व्यंजन बनाये जाते है। जैसे की – साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना पापड़, साबूदाना वड़ा।  पर खीर का मज़ा कुछ और ही है।तो चलिए बनाते है साबूदाने की खीर।

Subtitle (उपशीर्षक)

About sabudane ki kheer (साबूदाना खीर के बारे में)

Ingredients(सामग्री)  

Follow easy steps to make sabudana ki kheer(आसान स्टेप्स को फॉलो करके बनाये साबूदाने की खीर)

Preparation time(बनने में लगने वाला समय) (३५ – ४० मिनट) 

Tips(टिप्पणी)

Ingredients(सामग्री)

दूध – १- ११/२ लीटर 

साबूदाना – १५० ग्राम  

शक्कर – १००-१२५ ग्राम (स्वादानुसार)

इलायची – ३- ४ 

केसर के धागे 

सूखे मेवे  (ड्रॉयफ़्रूट)

Follow easy steps to make sabudana ki kheer(आसान स्टेप्स को फॉलो करके बनाये साबूदाने की खीर)

खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को एक बार अच्छी तरह से पानी से धो कर आधे से एक घंटे के लिए भिगो रहे है। दूसरी तरफ हम एक साफ़ नॉनस्टिक  कढ़ाई ले रहे है। इसमें दूध को गरम होने के लिए रख देंगे। दूध में एक उबाल आ चुका है। साबूदाने भी भीग चुके है। अब एक स्ट्रेनर(छलनी) की सहायता से साबूदाने का पानी निथार लेते है। साबूदाने को दूध में डाल देते है। अब फिर से दूध में एक उबाल आने का वेट करेंगे। इस समय हमारे गैस की आंच तेज रहेगी। अब जैसा की दूध में एक उबाल आ चूका है। गैस को कम कर देते है।इसी बीच थोड़े से ठन्डे दूध में केसर के धागे भिगो देते है। केसर के धागे भीग चुके है। अब इसे खीर में ऐड कर देते है। साथ ही साथ इलायची पाउडर और शक्कर भी डाल रहे है। शक्कर घुल चुकी है। व साबूदाने भी सॉफ्ट हो चुके है। अब हम गैस को बंद कर रहे है। और ऊपर से ड्रॉयफ़्रूट डाल कर सर्व कर रहे है। हमारी साबूदाना खीर रेडी है। आप चाहे तो इसे गरम या ठंडा कैसे भी परोस सकते है। 

Tips(टिप्पणी)

साबूदाने सॉफ्ट होते ही कढ़ाई में ऊपर आने लगेंगे। इससे पता चल जायेगा की साबूदाने सॉफ्ट हो चुके है। वैसे आप चाहे तोह दोनों उंगलियों के बीच भी साबूदाने को प्रेस करके देख सकते है। या फिर खीर को थोड़ा सा चख सकते है।

One Response

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *