Egg biryani best recipe ever

Egg Biryani

egg biryani

Add Your Heading Text Here

एग बिरयानी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है जो विशेष रूप से अंडों और चावल के साथ तैयार किया जाता है। यह व्यंजन अपनी समृद्ध स्वाद और खुशबू के कारण भारतीय उपमहाद्वीप के विभिन्न हिस्सों में बहुत पसंद किया जाता है।

एग बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह पकाया जाता है, जिसे बाद में मसालों के साथ मिलाया जाता है।

इस बिरयानी में अंडों को उबालकर या तले हुए रूप में शामिल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। एग बिरयानी में उपयोग किए जाने वाले मसालों में जीरा, इलायची, दालचीनी, लौंग, और केसर शामिल होते हैं, जो इसे एक अनूठा और स्वादिष्ट बनाते हैं।

इसके साथ ही ताजे धनिया और पुदीने की पत्तियों का उपयोग इसे और भी आकर्षक बनाता है। इस व्यंजन को अक्सर दही, रायता, या सलाद के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। एग बिरयानी को त्योहारों, विशेष अवसरों, और पारिवारिक भोजनों में प्रमुखता से शामिल किया जाता है।

यह न केवल स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि पोषण से भी भरपूर है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।

इसकी सुगंधित खुशबू और मसालों का जादू इसे एक अद्वितीय और लुभावना व्यंजन बनाता है। चाहे आप इसे दोपहर के भोजन में खाएं या रात के खाने में, एग बिरयानी हर समय एक स्वादिष्ट और संतोषजनक अनुभव प्रदान करता है।

 यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे

Subtitle (उपशीर्षक)

About egg biryani  (अंडा बिरयानी रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make egg biryani (अंडा बिरयानी कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

ऑयल -२ टेबलस्पून

प्याज- २

टमाटर- ३

हरी मिर्च-१

तेजपत्ता-१

इलाइची- २

दालचीनी-२ छोटी 

लॉन्ग- २

अंडे- ५

चावल-१ 

लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार 

नमक- स्वादानुसार 

बिरयानी मसाला- स्वादानुसार 

अदरक लहसुन का पेस्ट-२ टेबलस्पून 

भूना बेसन- २ टेबलस्पून

दही-३

काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार 

धनिया पत्ती- गार्निश के लिए

How to make egg biryani (अंडा बिरयानी कैसे बनाए)

एग बिरयानी बनाने के लिए एग को बॉयल कर दीजिए। और चावल को पका लीजिए। अब एक कड़ाही में ऑयल गरम कीजिए। इसमें प्याज फ्राई कर लीजिए। और इसे अलग से किसी प्लेट में निकाल दीजिए। अब उसी कड़ाही में थोड़े से ऑयल के साथ सभी खड़े मसाले डाल दीजिए। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर इसे पका लीजिए। अब इसमें कट किए हुए टमाटर डाल दीजिए।

 टमाटर को अच्छे से गला लीजिए। अब इसमें दही डाल कर इसे मिक्स कर दीजिए। जब ग्रेवी ऑयल छोड़ने लगे। तब  नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और बिरयानी मसाला डाल कर मसालों को २-३ मिनट के लिए पका लीजिए। अब इसमें थोड़े से पानी के साथ बॉयल अंडे डाल कर कड़ाही को ढक दीजिए।

आंच मध्यम ही रखे। जब अंडे अच्छी तरह से ग्रेवी में सेट हो जाए। तब इसमें चावल डाल दीजिए। इसे मिक्स कीजिए। और उपर से फ्राई प्याज डाल कर गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। एग बिरयानी तैयार है। आप इसे रायता या फिर प्लेन दही के साथ परोस सकते है।

Tips (टिप्पणी)

आप चाहे तो बिरयानी के उपर थोड़े से केसर के पत्ते भी डाल सकते है। यह बिल्कुल वैकल्पिक है। मेने इसे स्किप किया है। 

यहां पर मेने बेसन को बिना ऑयल के सेक लिया है। 

 एग ग्रेवी में पानी की क्वांटिटी को ज्यादा न रखे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *