carrot cake it’s just yum

Carrot Cake

carrot cake

About carrot cake recipe (कैरट केक रेसिपी के बारे में)

कैरट केक, जिसे अक्सर गाजर केक भी कहते हैं, एक पसंदीदा केक है। जो उसके स्वादिष्ट स्वाद और सुंदर दिखने के लिए जानी जाती है। इसमें ग्रेट की हुई गाजर  मैदा, चीनी, और तेल के साथ अन्य महत्वपूर्ण सामग्रीयां शामिल होती हैं।

 जिसमें गाजर की खास मिठास और मैग्नीफिकेंट कलर पाए जाते हैं। यह गर्मी में भी अच्छी तरह से रखी जा सकती है और अक्सर बर्थडे पार्टियों, उत्सवों और महीने के खास अवसरों पर परोसी जा सकती है। कैरट केक को गेहूं के आटे से भी बनाया जा सकता है।

 यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। और इसे बनाने में। ज्यादा समय भी नही लगता। वैसे मार्केट में २ तरह की गाजर मिलती है। ऑरेंज और रेड। कैरट केक बनाने में किसी भी कलर की गाजर का यूज कर सकते है।

. गाजर बीटा कैरोटिन का बेस्ट सोर्स है। जो की आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा पाचन शक्ति में सुधार, ह्रदय गति आदि के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। केक चाहे कोई भी हो। बच्चो का तो फेवरेट होता ही है।

 फिर कैरट केक तो घर में सभी की चॉइस हो सकता है। कैरट केक पर चीज़ क्रीम की आइसिंग की जा सकती है। पर बिना आइसिंग के भी यह बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता है। बच्चो को शाम के स्नैक्स हो या डिजर्ट या फिर मॉर्निंग में एक ग्लास दूध के साथ कैरट केक दिया जा सकता है।

 चलिए बनाते है। कैरट केक। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About carrot cake recipe (कैरट केक रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make carrot cake (कैरट केक कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा- १ कप

दही-१/४ कप

ऑयल- १/४ कप

पीसी चीनी- ३/४ कप

बेकिंग पाउडर- १टीस्पून 

बेकिंग सोडा- १/२ टीस्पून 

नमक- एक पिंच

दालचीनी पाउडर- १/४ टीस्पून 

ग्रेटेड कैरट- १/२ कप

ड्राई फ्रूट्स- हैंडफुल 

दूध- जरूरत के अनुसार

How to make carrot cake (कैरट केक कैसे बनाए)

कैरट केक बनाने के लिए एक बाउल में ऑयल डालिए। इसमें दही डाल कर इसे अच्छे से व्हिस्क कर लीजिए। अब इसमें पीसी चीनी डालिए। इसे भी व्हिस्क कर लीजिए। अब लास्ट में इसमें ग्रेटेड कैरट डाल दीजिए। मिक्स कीजिए। इस बाउल को साइड में रख दीजिए। अब एक दूसरे बाउल में मैदा,बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, दालचीनी पाउडर डाल दीजिए। अब पहले वाले बाउल में मैदे में मिश्रण को धीरे धीरे करके मिक्स कीजिए।

 

कट एंड फोल्ड मैथड से सारे मैदे को मिक्स कर लीजिए। इसी प्रोसेस का यूज करके आप सारे मैदे को मिक्स करेंगे। जिससे की बैटर में गुठलियां ना पड़े। अब अंत में इसमें ड्राई फ्रूट्स ऐड करेंगे। इसे मिक्स करेंगे। और फिर  धीरे धीरे करके इसमें दूध ऐड करेंगे। ताकि बैटर थोड़ा स्मूथ कंसिस्टेंसी में आ जाए। एक केक टीन में ऑयल लगा कर बैटर को डाल देंगे। पहले से प्रिहीट ओवन में १८० डिग्री पर ३०-३५ मिनट के लिए केक को बेक करेंगे। कैरट केक रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

कैरट केक में मैदे को आटे से रिप्लेस किया जा सकता है। पर आटे वाला कैरट केक मैदे को अपेक्षाकृत खाने में  थोड़ा हेवी बनेगा।

 

कैरट केक में दूध हमेशा लास्ट में ऐड करे। दूध को बैटर की कंसिस्टेंसी के हिसाब से एडजस्ट करें। बैटर ना ही बहुत ज्यादा पतला ना ही बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।

 

कैरट केक के लिए सीज़न के हिसाब से आप कोई भी कैरट ले सकते है।

 
Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *