How to make healthier strawberry yogurt

Strawberry yogurt

strawberry yogurt

About strawberry curd(स्ट्रॉबेरी कर्ड के बारे में)

स्ट्रॉबेरी कर्ड खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। और इसे बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। चूंकि स्ट्रॉबेरी खट्टी होती है। तो इस कर्ड को हर कोई पसंद नही करता। पर यह बहुत पोष्टिक होती है।

 स्ट्रॉबेरी कर्ड बनाने के लिए हमें हंगकर्ड की जरूरत होती है। इसे बनाने का प्रोसेस बिल्कुल श्रीखंड जैसा ही है। बस फर्क इतना ही है। की श्रीखंड में हंगकर्ड के साथ हमने क्रीम को ऐड किया था। और इसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी को ऐड करना है।

 स्ट्रॉबेरी में बहुत सारे गुण होता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही यह हमारे दांत, बोनस और आईज के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

स्ट्रॉबेरी से न सिर्फ कर्ड बल्कि इससे टार्ट, मिल्क शेक, मूस, केक, पाई, स्मूदी और भी बहुत सारी चीज़ें बनाई जाती है।

 फ्रूट्स से बनाई गई कर्ड तो वैसे भी बहुत टेस्टी होती है। और स्ट्रॉबेरी कर्ड क्रीमी और बहुत ही डिलीशियस होता है। मॉर्निंग में ब्रेकफास्ट हो या रेसिपी की फीलिंग स्ट्रॉबेरी कर्ड बहुत ही अच्छा स्वाद देती है। तो चलिए स्ट्रॉबेरी कर्ड को बनाना शुरू करते है।

यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About strawberry curd recipe ( स्ट्रॉबेरी कर्ड की रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make स्ट्रॉबेरी कर्ड (स्ट्रॉबेरी कर्ड कैसे बनाए)

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

हंगकर्ड- २०० ग्राम

स्ट्रॉबेरी- ६–७

चीनी- २ टेबलस्पून

स्ट्रॉबेरी- गार्निश करने के लिए

How to make स्ट्रॉबेरी कर्ड (स्ट्रॉबेरी कर्ड कैसे बनाए)

स्ट्रॉबेरी कर्ड बनाने के लिए दही को मलमल के कपड़े में डालकर  २–३ घंटो के लिए लटका दीजिए। ताकि दही का पानी निकल जाए। अब इसे किसी बाउल में निकाल दीजिए। दूसरी और इलेक्ट्रिक ग्राइंडर में स्ट्रॉबेरी के कट किए हुए पीसेज डाल दीजिए। इसमें पीसी हुई चीनी डाल दीजिए। और स्ट्रॉबेरी प्यूरी बना लीजिए। स्ट्रॉबेरी प्यूरी को हंगकर्ड में मिक्स कर दीजिए। और इसे व्हिसकर से अच्छे से व्हिस्क कर लीजिए। स्ट्रॉबेरी कर्ड रेडी है। इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए। ठंडा होने पर इसे स्ट्रॉबेरी के कट किए हुए पीसेज से गार्निश कर सर्व कीजिए।

Tips (टिप्पणी)

हंगकर्ड को अच्छे से व्हिस्क कर ले। ताकि इसमें कोई लम्स ना रहे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *