lassi recipe in two ways

lassi And Chacch Recipe

lassi recipe

About lassi recipe (लस्सी रेसिपी के बारे में)

ठंडी और दिमाग को रिफ्रेश करने वाली लस्सी गर्मियों के सीजन में खूब बनाई जाती है। लस्सी नार्थ इंडिया और पंजाब में बहुत पॉपुलर है। लस्सी को अलग – अलग वेरिएशन में बनाया जा सकता है। जैसे की मैंगो लस्सी, ड्राई फ्रूट लस्सी,मलाई लस्सी आदि। लस्सी दही को व्हिसक करके बनायीं  स्वीट रेसिपी है। जिसमे  इलायची, जायफल को डालकर एक यूनिक फ्लेवर दिया जाता है। लस्सी स्वीट और साल्टी भी होती है। सॉल्टी लस्सी को कई जगह पर छाछ भी बोला जाता है। लस्सी को बनाने के लिए दही को लकड़ी के गोल व्हिस्कर , इलेक्ट्रॉनिक बीटर या फिर मिक्सर जार का भी उपयोग किया जा सकता है। बात करे दही की तो गर्मियों में दही को रायते, छाछ, लस्सी के रूप में खूब प्रयोग किया जाता है। क्योंकि दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे पाचन क्रिया से ले कर हमारे हार्ट हेल्थ तक के लिए अच्छे माने जाते है। चूँकि दही बड़ो से ले कर बच्चों सभी को पसंद आती है। तो इससे बनने वाले पेय पदार्थ जैसे की लस्सी और छाछ तो बहुत ही बढ़िया बनते है। और गर्मियों में शरीर के लिए लस्सी,दही,छाछ बहुत ही ठंडक देने वाले पेय पदार्थ है।  इसी तरह की और भी स्वीट रेसिपीज को बनाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।  

Subtitle (उपशीर्षक)

about lassi recipe (लस्सी रेसिपी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make  lassi recipe ( स्वीट लस्सी कैसे बनाये)

tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

दही – २०० ग्राम

शक्कर –  ४-५ टेबलस्पून

जायफल – एक पिंच 

इलायची – २-३ 

केसर के धागे – ३-४ 

ड्राई फ्रूट्स – डेकोरेट करने के लिए 

मक्खन – १/२ – १ टीस्पून

How to make lassi recipe ( स्वीट लस्सी कैसे बनाये)

लस्सी बनाने के लिए सबसे  पहले दही को मलमल के कपड़े से छान कर १० – १५ मिनट के लिए इसे साइड में रख दीजिये। अब लकड़ी के व्हिस्कर से दही को मथ लीजिये। इसमें शक्कर,जायफल का पाउडर डाल दीजिये। अच्छे से मिक्स कर दीजिये। एक गिलास लीजिये। इसमें मथा हुआ दही डाल दीजिये। ऊपर से थोड़ा सा केसर,मक्खन, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डाल दीजिये। रेडी है। ठंडी- ठंडी अमेजिंग लस्सी।

About buttermilk (छाछ के बारे में)

छाछ जैसा की नाम से ही विदित है। दही जिसे अच्छे से मथ कर इसमें पानी के साथ सेंधा नमक, जीरा पाउडर मिलाकर पुदीना पत्ती से सर्व किया जाता है। छाछ को आप चाहे तो साधारण नमक डालकर भी बना सकते है। जीरा जो की स्वास्थ्य की दृष्टि से तो  लाभदायक होता ही है। साथ ही साथ यह शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। मसाला लस्सी या छाछ को पीने का मज़ा तब ही आता है। जब दही ठंडी हो। इसमें ऊपर से एक्स्ट्रा आइस क्यूब डालने की जरुरत नहीं पड़ती।

Subtitle (उपशीर्षक)

about salty lassi  (मसाला छाछ के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make salty lassi (मसाला लस्सी कैसे बनाये)

tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

दही – १०० ग्राम

रोस्टेड जीरा – एक पिंच 

सेंधा नमक – स्वादानुसार 

पुदीना पत्ती – डेकोरेट करने के लिए 

पानी

How to make salty lassi (मसाला लस्सी कैसे बनाये)

मसाला लस्सी बनाने के लिए दही को लकड़ी के व्हिस्कर से मथ लीजिये। इसमें पानी, रोस्ट किया हुआ जीरा, सेंधा नमक डाल कर मिक्स कर दीजिये। आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये। मसाला लस्सी रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

ऊपर दी गयी सामग्री एक ग्लास के हिसाब से है। आप चाहे क्वांटिटी को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है। 

 मीठी लस्सी में आप चाहे तो दालचीनी का पाउडर भी डाल सकते है। 

 मीठी लस्सी बना रहे है। तो दही को मलमल के कपड़े में डाल कर ज्यादा देर तक नहीं रखना है। थोड़ा सा पानी रहना चाहिए। इसके लिए आप इसे कही भी  साइड में १०-१५ मिनट के लिए रख दीजिये। या कही हैंग कर दीजिये। 

मीठी लस्सी में शक्कर की मात्रा को आप अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है।

यदि आपके पास लकड़ी का व्हिस्कर नहीं है। तो आप इसकी जगह पर इलेक्ट्रॉनिक बीटर या हैंड बीटर का भी यूज़ कर सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *