mishti doi | how to make caremalize curd

Mishti doi

mishti doi

About Mishti doi (मिष्टी दोइ के बारे में)

मिष्टी दोई बंगाल की स्वीट डिश है। जिसे चीनी को केरमलाइज करके बनाया जाता है। खाने में यह डिश बहुत ही अच्छी लगती है। और इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है। मिष्टी दोई को बनाने के लिए दूध को उबाल कर इसे हाफ तक रिड्यूस किया जाता है। और फिर चीनी को केरमलाइज करके दूध को इसमें डाल कर मिक्स करके फर्मेन्ट होने के लिए रख दिया जाता है।

कुछ ही घंटो में मीठा दही या मिष्टी दोई बनकर तैयार हो जाती है। मिष्टी दोई में व्हाइट शक्कर की जगह पर ब्राउन शुगर का भी यूज किया जा सकता है। इस ब्लॉग को लिखने से पहले मेने मिष्टी दोई की रेसिपी कभी नही बनाई थी। पर इसके बारे में पढ़ा जरूर था। की ये बंगाल की स्वीट डिश है। पर जब पहली बार मेने इस रेसिपी को बनाया।

हली बार में मुझे यह इतनी पसंद आई। की में हर बार इसे बनाती हूं। मीठा दही तो हम सब ही खाते। है। पर मिष्टी दोई खाने और बनाने में बहुत ही मजा आता है। और जब मिष्टी दोई मिट्टी के बर्तन में हो। तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About Mishti doi (मिष्टी दोई के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make Mishti doi (मिष्टी दोई कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

दूध- २५० लीटर 

चीनी- ४-५ टीस्पून 

दही-२ टेबलस्पून

इलाइची पाउडर

How to make Mishti doi (मिष्टी दोई कैसे बनाए)

मिष्टी दोई बनाने के लिए चीनी को केरमलाइज कर लीजिए। जब चीनी अच्छे से केरमलाइज हो जाए। तब इसमें दूध डाल दीजिए। अब इसे लगातार चलाते रहे। धीरे-धीरे केरमलाइज चीनी दूध में मिक्स हो कर दूध का कलर बदल देगी। दूध ब्राउन कलर का हो जायेगा। दूध को धीमी आंच पर चलाते रहे। दूध में उबाल आने पर इसमें इलायची पाउडर डाल दीजिए। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। दूध को इतना ठंडा होने दीजिए की इसमें उंगली डालने पर यह जलनी नही चाहिए। दूध को मिट्टी के बर्तन में डाल कर इसे ढक दीजिए। और दही को जमने दीजिए। कुछ घंटो बाद मिष्टी दोइ बन कर तैयार हो जायेगी।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

चीनी को केरमलाइज कैसे करे?

चीनी को केरमलाइज करने के लिए नॉनस्टिक पैन लीजिए। इसमें शक्कर को धीमी आंच पर मेल्ट होने दीजिए। इस समय पर चीनी में स्पेचुला नही डालना है। जब शक्कर पूरी तरह से मेल्ट हो जाए। तब इसमें दूध मिक्स करना है। दूध डालते समय हो सकता है। की केरमलाइज शक्कर जम जाए। पर दूध को लगातार चलाते रहने से जमी हुई शक्कर मेल्ट हो जायेगी।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *