gawar bhaji| how to make gawar ki sabzi

Gowarfali

gawar ki sabzi

About cluster beans (ग्वार की सब्ज़ी के बारे में)

ग्वार फली बीन्स के जैसी दिखने वाली मटर और बीन्स के परिवार से ही ताल्लुक रखती है। ग्वार की सब्ज़ी को बनाने के लिए इसे साफ़ करके छोटे- छोटे टुकड़ो में कट कर लेते है। और फिर बिलकुल इजी से स्टेप्स को फॉलो करके बहुत ही टेस्टी ग्वार की सब्ज़ी तैयार की जा सकती है। मुझे ग्वार की सब्ज़ी बहुत पसंद है। और इसे में हमेशा अपनी मम्मी के सिखाये हुए तरीके से ही बनती हु। ग्वार की सब्ज़ी को मैन डिश या फिर साइड डिश में भी सर्व किया जा सकता है। दाल के साथ ग्वार एक परफेक्ट कॉम्बो है। इसे ऑफिस का टिफ़िन बॉक्स हो या बच्चो का स्कूल लंच बॉक्स आसानी से इसे पैक किया जा सकता है।

खाने में ग्वार की सब्ज़ी बहुत ही टेस्टी लगती है। पर इसका आनद तब और दुगुना हो जाता है। जब गोल- गोल गरम फूली और घी लगी हुई रोटी हो। और ग्वार की सब्ज़ी के ऊपर थोड़ा सा निम्बू का रस और गोल- गोल कट किये हुए प्याज़। क्या स्वाद होता है। जिसे बताया नहीं सिर्फ खा कर ही फील किया जा सकती है। ग्वार की सब्ज़ी को आसान से इंग्रेडिएंट्स के साथ तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के कई और डिफरेंट वेज़ है। जैसे की उबाल कर, बिना उबाले या फिर ग्रेवी में।  ग्वार फली अपने आप में फाइबर का बेस्ट सोर्स है। ग्वार का यदि एक बाउल खा लिया जाये।

तो इससे हमें ४. १ ग्राम फाइबर यानी रेशे की प्राप्ति होती है। रेशा हमारे शरीर में नार्मल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित तो करता ही है। साथ ही साथ हृदय रोगो और कब्ज़ जैसी समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। ग्वार फली की सब्ज़ी को पकने में समय अधिक लगता है। मेने इसे उबालकर बनाया है। पर यह जरुरी भी नहीं है। इसे प्रेशर कुकर या फिर सीपरी में भी रेडी किया जा सकता है। इसी तरह की और भी आसान सी रेसिपीज नरगिस कोफ्ते, केर सांगरी और गट्टे की सब्ज़ी को पढ़ने के लिए क्लिक करे। तो चलिए ग्वार की सब्ज़ी को बनाना शुरू करते है। 

Subtitle (उपशीर्षक)

about cluster beans (ग्वार की सब्ज़ी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make cluster beans (ग्वार की सब्ज़ी कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (२० मिनट) ( ३-४ व्यक्ति)

tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

ग्वार फली – २५० ग्राम 

आलू – ४-५ मध्यम साइज के 

हरी मिर्च – ३-४ 

लहसुन – २ गांठ 

नमक – स्वादानुसार 

हल्दी – १/४  टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर- १/२ टीस्पून  

ऑइल – २  बड़े टीस्पून 

How to make cluster beans (ग्वार की सब्ज़ी कैसे बनाये)

ग्वार फली की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले ग्वार और आलू को बॉईल कर देते है। इसके लिए एक प्रेशर कुकर ले लीजिये। इसमें आलू को धो कर डाल दीजिये। और दो सीटी आने का वेट कीजिये। २ सीटी आ चुकी है। अब इसमें ग्वार को धो कर डाल रहे है। फिर से कुकर को एक सीटी दिलवा रहे है। गैस को बंद कर देते है। अब एक कड़ाही में आयल को गरम होने के लिए रख दीजिये। आयल के गरम होते ही उसमें पिसे हुए लहसुन डाल रहे है। लहसुन लाइट ब्राउन कलर के होने पर इसमें आलू और हरी मिर्च डाल कर मिक्स कर देते है। अब इसमें उबली हुई ग्वार और मसाले नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी ,धनिया पाउडर डाल दीजिये। और सभी को मिक्स कर दीजिये। १० मिनट बाद गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिये। रेडी है ग्वार की टेस्टी सब्ज़ी। 

Tips (टिप्पणी)

ग्वारफली की सब्ज़ी बना रहे है। तो ग्वार का चुनाव भी उचित होना चाहिए। ग्वारफली लम्बी और पतली होनी चाहिए। जिससे सब्ज़ी बनाते समय ये आसानी से गल जाये। ज्यादा पकी हुई ग्वार लेंगे। तो यह गलने में समय लेगी। और सब्ज़ी भी बढ़िया नहीं बनेगी। 

यदि ग्वार की सब्ज़ी को ग्रेवी में बनाना चाहते है। तो दही की ग्रेवी में इसे तैयार किया जा सकता है। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *