ker sangri sabzi | how to make ker sangri recipe

Rajasthani ker sangri

ker sangri

About ker sangri( केर सांगरी के बारे में)

केर सांगरी राजस्थान की मशहूर डिश है। जो की सूखी केर और सांगरी से बनायी जाती है। केर सांगरी को बनाने के लिए बहुत ही सिंपल से इंग्रेडिएंट्स का यूज़ किया जाता है। जैसे की- सुखी लाल मिर्च, अजवाइन और मसाले। केर सांगरी की सब्ज़ी में यदि थोड़े से किशमिश डाल दिए जाये। तो यह स्वादिष्ट खट्टी- मीठी केर सांगरी की सब्ज़ी बनती है। केर सांगरी में किशमिश ऐड करना कोई जरूरी नहीं है। स्पाइसी सब्ज़ी खाने वाले किशमिश को स्किप भी कर सकते है। क्यूंकि इससे सब्ज़ी के स्वाद में कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 केर सांगरी की सब्ज़ी को रोटी, प्लेन पराठा , दाल या कोई भी साधारण सी सब्ज़ी के साथ साइड डिश के रूप में परोसा जा सकता है। चूँकि केर सांगरी की सब्ज़ी सुखी बनती है। अत: इसे २-३ दिन के लिए स्टोर करके रखा जा सकता है। और बाहर यात्रा पर भी आसानी से ले जाया सकता है। जिससे इसके ख़राब होने का डर भी नहीं रहता है। केर सांगरी की सब्ज़ी के जैसे इसका अचार भी बनाया जाता है। जो की सब्ज़ी के जितना ही टेस्टी होता है। केर सांगरी को आम दिनों में तो बनाया जाता ही है। पर शीतला अष्टमी के दिन भी इसका विशेष महत्व होता है।

यह पर्व राजस्थान में होली के आठ दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन देवी शीतला की पूजा मीठे भोज्य पदार्थ जैसे की – मीठे पुए, चावल आदि से की जाती है। और परम्परा के अनुसार इस दिन ठंडा खाना खाने का प्रचलन होता है। अर्थात इस दिन घर के सभी सदस्यों द्वारा बासी भोजन को ग्रहण किया जाता है।जिसमे मठरी, भात, गुंदे की सब्ज़ी, केर सांगरी की सब्ज़ी, पूड़ी आदि अनेक भोज्य पदार्थ शामिल होते है।  केर सांगरी की सब्ज़ी के अलावा राजस्थान में और भी तरह के व्यंजन प्रचलित है। गट्टे की सब्ज़ी, दाल बाटी चूरमा, दाल ढोकली, केरी गुंदे की सब्ज़ी आदि। 

केर सांगरी क्या होती है?

केर जो की देखने में छोटे व गोल- गोल होते है। और सांगरी २-४ इंच लम्बी और पतली फली होती है। इसे अच्छे से पहले सूखा दिया जाता है। और फिर केर और सांगरी को मिक्स करके सब्ज़ी तैयार की जाती है। चूँकि केर सांगरी के पेड़ राजस्थान में होते है। अत: वहाँ पर ये बहुतायत में पायी जाती है।यदि इसे बनाना चाहते है। तो ऑनलाइन मार्किट से ख़रीदा जा सकता है। 

केर सांगरी को बनाने की तैयारी कैसे करे?

केर सांगरी को बनाना बहुत ही आसान है। बस! बनाने से पहले इसकी थोड़ी सी तैयारी करनी होती है। जब भी केर सांगरी लाये। सबसे पहले इसे अच्छे से साफ कर ले।  ताकि कोई भी कंकर सब्ज़ी के स्वाद को किरकिरा न कर दे। तत्पश्चात इसे ३-४ बार अच्छे से धो ले। ताकि इसके अंदर की गंदगी और मिट्टी बाहर निकल जाए। अब इसे ४-५ घंटे के लिए साफ़ पानी में भिगो कर रख दे। ३-४ घंटे बाद पानी को बदल दे। और साफ़ पानी डाल कर २०- २५ मिनट के लिए उबाल दे।

Subtitle (उपशीर्षक)

about ker sangri (केर सांगरी के बारे में) 

ingredients (सामग्री)

how to make ker sangri (केर सांगरी को कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१ घंटा) (३-४ व्यक्ति)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

केर – ५० ग्राम 

सांगरी – १३० ग्राम 

कुमटी – ८० ग्राम 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १ १/२ – २ टीस्पून 

धनिया पाउडर – २ टीस्पून 

हल्दी – १/२ टीस्पून 

अमचूर – १ १/२ -२ टीस्पून 

आयल – २०० ग्राम 

साबुत लाल मिर्च – ३-४ 

हींग – १/२ टीस्पून 

How to make ker sangri (केर सांगरी को कैसे बनाये)

केर सांगरी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले केर सांगरी को हमे बॉईल करके रख दिया है। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर और आयल डाल कर अच्छे से मिक्स कर रहे है। नॉनस्टिक कड़ाही में आयल को गरम होने के लिए रख देते है। इसमें हींग और २-४ लाल साबुत मिर्च डाल रहे है। अब इसमें केर सांगरी को डाल कर स्पैचुला से मिक्स कर  देते है। १५- २० मिनट के ढक्कन लगा कर धीमी आंच पर पका रहे है। २० मिनट हो चुके है। ढक्कन हटा कर देख लेते है। केर सांगरी की सब्ज़ी तैयार है। 

Tips (टिप्पणी)

अमचूर की खटाई को अपने हिसाब से कम या ज्यादा किया जा सकता है। 

केर सांगरी की खट्टी – मिट्ठी सब्ज़ी पसंद करते है तो थोड़े से किसमिश भी सब्ज़ी में ऐड किये जा सकते है। 

केर सांगरी में मिट्टी बहुत होती है। अत: बनाने से पहले सब्ज़ी को अच्छे से साफ़ कर ले। और ३-४ बार पानी से धो ले। 

यदि आप सब्ज़ी को कम या ज्यादा क्वांटिटी में बना रहे है तो दिए गए मेज़रमेन्ट को चेंज कर सकते है। 

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *