vanilla ice cream recipe made with just three ingredients

Vanilla Ice Cream

vanilla ice cream

About vanilla ice cream (वनीला आइसक्रीम के बारे में)

 गर्मियों का मौसम हो और आइसक्रीम को न कहना तो किसी को भी मंजूर नहीं होता। और वैसे भी आइसक्रीम किसे खाना पसंद नहीं है। बच्चो से लेकर बूढ़े सभी आइसक्रीम के शौक़ीन है। और वनीला आइसक्रीम तो बनाने में बहुत ही ज्यादा सिंपल होती है। बस ! थोड़े से इंग्रेडिएंट्स और घर पर ही मार्किट स्टाइल वनीला आइसक्रीम तैयार की जा सकती है। वैनिला आइसक्रीम को यदि आइसक्रीम का बेसिक स्ट्रक्चर खा जाये। तो यह गलत नहीं होगा। क्योंकि इसी में हम अपनी मनपसंद का कोई भी फ्लेवर मिला कर कोई भी आइसक्रीम को रेडी कर सकते है। पर इसका मतलब यह नहीं की वैनिला आइसक्रीम खाने में टेस्टी नहीं होती। मार्किट स्टाइल वनीला आइसक्रीम को बनाने के लिए हम इसमें  क्रीम को ऐड करते है।

 वनीला आइसक्रीम को प्लैन भी सर्व किया जा सकता है। और चाहे तो इसे ऊपर से  टूटी- फ्रूटी, चोको चिप्स, कैरेमल सॉस,ड्राई फ्रूट्स से सर्व करके भी खाया जा सकता है। एक अच्छी वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए हमे एक अच्छी क्वालिटी का हैंड बीटर चाहिए होता है। जो की मार्किट में आसानी से अवेलेबल हो जाता है। वनीला आइस क्रीम को बनाने के लिए एक नहीं और भी कई सारे तरीके है। परन्तु मैने यहाँ पर आपको सबसे इजी मेथड से आइसक्रीम बताई है। और वह भी बिलकुल घर पर उपलब्ध होने वाले इंग्रेडिएंट्स से। जिससे अब कोई भी बड़े ही इजी तरीके से और बहुत ही जल्दी ,क्रीमी,सॉफ्ट और डिलीशियस वनीला आइसक्रीम रेडी कर सकता है।

 आइसक्रीम को बनाते समय कई बार इसमें एग का यूज़  किया जाता है। पर एग वाली आइसक्रीम को हर कोई खाना पसंद नहीं करता। गाय के दूध से क्रीमी आइसक्रीम नहीं बनायीं जा सकती। अत:या तो आप बफैलो मिल्क या फिर पैक्ड मिल्क का उसे करे। जिसमे फैट अच्छा हो। ताकि क्रीमी टेक्सचर की आइसक्रीम बन सके। खाने में आइसक्रीम का तो कोई जवाब नहीं होती। पर कुल्फी भी स्वाद में कुछ कम नहीं होती। वनीला आइसक्रीम को ब्राउनी ,कप केक , केक के ऊपर डेकोरेट करके भी  खाया जा सकता है। आइसक्रीम और केक का कॉम्बिनेशन खाने में जस्ट वाओ। चूँकि यहाँ पर गर्मी बहुत है।

 अत : मेने कोशिश करके आइसक्रीम की क्लीन पिक्चर लेने की कोशिश की है। फिर भी फ्रीजर से बाहर निकालते और कप में डालते समय यह थोड़ी बहुत तो मेल्ट हो ही गयी है। मेरी इस रेसिपी में मेने दूध को गाढ़ा करने के लिए कोर्न्फ्लौर या फिर कस्टर्ड पाउडर का उपयोग नहीं किया है। दूध को गैस पर गाढ़ा कर इसमें शक्कर के साथ मिल्कमेड को मिक्स कर बाद में इसे व्हिप्पिंग क्रीम के साथ फोल्ड किया। फ्रीजर में ७-८ घंटे तक जमाया और लो हो गयी। एक दम परफेक्ट वनीला आइसक्रीम तैयार। मेने यहाँ पर स्टेप बाय स्टेप फोटोज के साथ वनीला आइसक्रीम को रेडी किया है। इसी तरह की और भी रेसिपीज को पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

एग्ग्लेस वनीला केक 

बॉंटी बार 

टूटी फ्रूटी आइसक्रीम 

Subtitle (उपशीर्षक)

about vanilla ice cream ( वनीला आइसक्रीम के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make vanilla ice cream (वनीला आइसक्रीम कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) ( १- २ घंटा)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

दूध – १ लीटर 

शक्कर – १/२  कप 

मिल्कमेड – १/२ कप 

व्हिप्पिंग क्रीम –  १ कप 

वनीला एसेंस

How to make vanilla ice cream (वनीला आइसक्रीम कैसे बनाये)

वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक कड़ाही में १ लीटर दूध डाल कर एक बॉईल आने तक गरम कर लीजिये। अब इसमें १/२ कप शक्कर डाल कर दूध को गाढ़ा कर लीजिये। दूध को गाढ़ा होने पर गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिये। दूध के थड़ा होने पर इसमें मिल्कमेड मिला दीजिये। दूसरी और एक बाउल में व्हिप्पिंग क्रीम लीजिये।इसमें वैनिला एसेंस की कुछ बूंदे डाल दीजिये।  इसके नीचे बर्फ से भरा एक बाउल रख दीजिये। व्हिप्पिंग क्रीम वाले बाउल को इसके ऊपर रख दीजिये। और इलेक्ट्रिक बीटर की सहायता से इसे तब तक बीट कीजिये। जब तक की क्रीम में स्टिफ पीक्स नहीं आ जाते। व्हिप्पड क्रीम में मिल्कमेड वाले दूध को मिक्स कर दीजिये। स्पैचुला की हेल्प से धीरे- धीरे दूध और व्हिप्पड क्रीम को एक सार कर लीजिये। अब इसे आइसक्रीम बॉक्स में डाल कर फ्रीजर में ७-८ घंटे के लिए जमा लीजिये। ७-८ घंटे बाद चेक कर लीजिये। वनीला आइसक्रीम रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

व्हिप्पिंग क्रीम आइस क्रीम को क्रीमी टेक्सचर देने के साथ- साथ आइस क्रीम के फैट कंटेंट को भी बढ़ाता है। इसलिए आप चाहे तो लौ फैट दूध को भी यूज़ कर सकते है। 

व्हिप्पिंग क्रीम को बीट से पहले इसे फ्रीजर से  निकाल कर कुछ घंटो के लिए फ्रिज में रख दे। ताकि यह ठंडी तो रहे पर इसमें बर्फ का कोई पार्ट न हो। जिससे की क्रीम बीट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। और क्रीम बीट भी हो गयी तो यह जल्दी से यह अपने टेक्सचर को छोड़ेगी नहीं।

यदि आप आइसक्रीम को ज्यादा मीठा खाना पसंद करते है। तो मिल्कमेड या फिर शक्कर की क्वांटिटी को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते है।

FAQ (सवाल)

व्हिप्पिंग क्रीम को फ्रिज में रखना भूल गए है और इसे इंस्टेंट बीट करना चाहते है तो क्या करे?

यदि ऐसा है। तो घबराने की कोई बात नहीं। आप गुनगुने पानी में व्हिप्पिंग क्रीम को १०- १५ मिनट के लिए रख दीजिये। जिससे इसके अंदर की आइस मेल्ट हो जाएगी। और फिर व्हिप्पिंग क्रीम को आप आसानी से बीट कर पाएंगे। परन्तु ध्यान रखने योग्य बात यह है की व्हिप्पिंग क्रीम के अंदर पानी नहीं जाना चाहिए। 

क्या  व्हिप्पिंग क्रीम को बीट करते समय टेम्प्रेचर का ध्यान रखा जाना चाहिए?

हां, यह जरुरी है। सर्दी के समय में तो नहीं परन्तु गर्मी के  दिनों में  व्हिप्पिंग क्रीम को बीट करते समय रूम का टेम्प्रेचर ठंडा होना चाहिए। इसके लिए आप एयर कंडीशनर वाले रूम का चुनाव कर सकते है। ठन्डे वातावरण में क्रीम जल्दी व्हिप्पड होगी। और आपने टेक्सचर को अच्छे से होल्ड करके रखेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *