sev tamatar recipe made with easy ingredients

Sev Tamatar

sev tamatar ki sabzi

About sev tamatar (सेव टमाटर के बारे में)

राजस्थानी सेव टमाटर की सब्ज़ी बनने में बहुत ही आसान होती है। कई बार हम सब का मन कुछ अलग खाने का करता है। तो ऐसे में आप इस सब्ज़ी क बना सकते है। सेवे जो की बेसन से बनायीं जाती है। अत: आप इसे घर पर या मार्किट से भी खरीद सकते है। ध्यान रखे की जब भी आप मार्किट से सेवे ख़रीदे। तो पैकेट पर पैकिंग डेट को नज़रअंदाज़ ना करे। क्योंकि इस तरह से ना ये आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। बल्कि सब्ज़ी के टेस्ट और आपकी मेहनत को भी व्यर्थ कर सकती है। सेवे घर में नमकीन के रूप में भी प्रयोग ली जाती है। सेव टमाटर की सब्ज़ी को रोटी, राइस किसी के भी साथ खा सकते है। खाने में ये बहुत ही बढ़िया लगती है। मेने यहाँ पर सब्ज़ी बनाने के लिए मोटी सेवो का उपयोग किया है

यदि हम राजस्थान से बाहर की बात करे। तो गुजरात में इसे सेव टमाटर नु शाक भी कहा जाता है। पर वह पर यह खाने में थोड़ी सी मीठी होती है। सेवो को हमेशा किसी एयर- टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखे। क्योंकि बरसात के मौसम ये नमी पकड़ लेती है। उसके बाद इसमें कुरकुरापन खत्म होने के साथ-साथ ये खाने या सब्ज़ी बनाने के काम में नहीं रहती। सेव टमाटर की सब्ज़ी को ओलिव आयल, घी में भी बनाया जा सकता है। यहाँ पर मेने सेव टमाटर की सब्ज़ी को बनाने के लिए सभी जरुरी टिप्स फोटो के साथ दी है। यदि आप रसोईघर में नए है। तब भी सारे स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही टेस्टी सेव टमाटर की सब्ज़ी रेडी कर सकते है।

 यदि बात करे। राजस्थान के संस्कृति और सभ्यता की। तो यह प्रदेश शुरू से ही राजा- महाराजाओं का रहा है। पहनावे से ले कर यहाँ के खाने में हमे प्राचीन सभ्यता की झलक मिल ही जाती है। फिर चाहे वह दाल बाटी चूरमा हो, गट्टे की सब्ज़ी, दाल ढोकली, या फिर घेवर और लस्सी।  इन सभी भोजन का स्वाद  हमारे मन और आत्मा को यहाँ से जोड़े रखता है। सेव टमाटर की सब्ज़ी का स्वाद भी बहुत लज़ीज़ होता है। तभी तो यह सब्ज़ी अपनी उपस्थिति छोटे ढाबे  से ले कर बड़े- बड़े रेस्टरान्ट में दर्ज़ कराती है। यदि आज से पहले आपने कभी सेव टमाटर की सब्ज़ी नहीं बनायीं। तो ज्यादा सोचे विचारे बिना आप इस सब्ज़ी को बना सकते है। और अपने मेन्यू कार्ड में शामिल कर सकते है। यकीन मानिए इस सब्ज़ी का स्वाद आपको बहुत ही भाएगा। इसी तरह की और भी रेसिपीज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है।

Subtitle (उपशीर्षक)

about sev tamatar (सेव टमाटर के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make sev tamatar (सेव टमाटर कैसे बनाये)

preparation time ( बनने में लगने  वाला समय)  (३० मिनट) (३-४ व्यक्ति)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

प्याज़ – २ मध्यम साइज के 

अदरक – १ इंच का टुकड़ा 

टमाटर – ३  मध्यम साइज के 

आलू – २ मध्यम साइज के 

सेवे – १०० ग्राम 

हरी मिर्च – २ – ३ 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून 

गरम मसाला – १/२ टीस्पून 

आयल – १ -१ १/२  सब्ज़ी वाला स्पून 

हरा धनिया – डेकोरेट करने के लिए 

पानी – १ १/२ गिलास

How to make sev tamatar (सेव टमाटर कैसे बनाये)

सेव टमाटर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में ऑयल डाल दीजिये। इसमें प्याज़ को डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिये। इसी बीच में ग्रेट की हुई अदरक भी डाल दीजिये। प्याज़ के गोल्डन ब्राउन होने पर इसमें टमाटर ऐड कर दीजिये। ५ मिनट चला लीजिये। साथ में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और १/२ गिलास पानी डाल कर मिक्स कर लीजिये। कुकर को ढक्कन लगा कर तेज आंच पर ३-४ सीटी लगवा दीजिये। सीटी लग जाने पर गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिये। कुकर ठंडा हो जाने पर ढक्कन को हटा कर गैस की फ्लेम को ऑन कीजिये। और इसमें आलू डाल कर इसे भून लीजिये। ढक्कन लगा कर दुबारा १ सीटी लगवा दीजिये। गैस की फ्लेम को ऑफ कर कुकर को ठंडा होने दीजिये। ढक्कन हटा कर सेवे डाल दीजिये। फिर से कुकर को एक सीटी लगवा दीजिये। गैस की फ्लेम को ऑफ करके कुकर को ठंडा होने दीजिये। ढक्कन हटा कर देख लेते है। गैस की फ्लेम को ऑन करके इसमें गरम मसाला और हरी मिर्च को डाल कर मिक्स कर दीजिये। ४-५ मिनट बिना ढक्कन के इसे धीमी आंच पर ऐसे ही रहने दे। गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिये। रेडी है। सेव टमाटर की सब्ज़ी। 

Tips (टिप्पणी)

सेव टमाटर की सब्ज़ी में हमने हरी मिर्च को लास्ट में ऐड किया है। आप चाहे तो इसे सेवे डालते समय भी ऐड कर सकते है। क्यूंकि कच्ची हो या पकी हुई हरी मिर्च दोनों तरह से सब्ज़ी में टेस्ट को ही बढाती है। 

सब्ज़ी के नमक और मिर्च को आप आपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है। 

सेव टमाटर की सब्ज़ी के लिए हमने यहाँ पर टुकड़ो में कट किये हुए टमाटर लिए है। आप चाहे तो टमाटर प्यूरी भी ले सकते है। साथ ही साथ सब्ज़ी का टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें १ टीस्पून सोया सॉस या फिर किचन किंग मसाला भी डाल सकते है। 

चूँकि सेव टमाटर की सब्ज़ी हमने प्याज़ में बनायीं है। अत: यहाँ भी हमने हल्दी को स्किप किया है। पर आप चाहे तो इसे डाल सकते है। 

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *