lobia curry recipe with easy and quick steps

Chawla Curry

lobia recipe

About black bean recipe (चवले की सब्ज़ी के  बारे में )

लोबिया जिसे की इंग्लिश में black eyed beans  भी कहा जाता है। इसे इंडिया में अलग- अलग जगहों पर अलग- अलग नामों जाता है। जैसे की लोबिया दाल, वाइट लोबिया, चवली आदि नामों से जाना जाता है। लोबिया में पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। यह प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। लोबिया मार्किट में डिफरेंट साइज में अवेलेबल रहते है। सब्ज़ी में बेस्ट टेस्ट लाने के लिए हमेशा बड़ी साइज की लोबिया को ही चुने। लोबिया की एक कटोरी खाने से लगभग ८ ग्राम प्रोटीन हमे प्राप्त होता है। लोबिया को जब भी बनाना हो। हमेशा फ्रेश ही काम में ले। पुराना या रखा हुआ लोबिया पकने में ज्यादा समय लेता है।

 लोबिया को रोटी, राइस, जीरा राइस के साथ खाया जा सकता है। और सच मानिये ये बहुत ही ज्यादा डिलीशियस लगती है। चूँकि आज कल की भागती दौड़ती लाइफ में हम खुद की सेहत को भूल गए है। अत: लोबिया के सलाद , कबाब को ब्रेकफास्ट से ले कर शाम तक के डिनर  में खाये जा सकते है। यहाँ पर मैंने लोबिया को ग्रेवी में बनाया है। पर इसकी सूखी सब्ज़ी भी बनती है। जो की दाल या किसी भी सब्ज़ी के साथ साइड डिश के रूप में परोसी जा सकती है।

 सच कहु। तो मुझे लोबिया सब्ज़ी बहुत ही अच्छी लगती है। सेहत के फायदों को देखते हुए। मेने इसे अपने मेन्यू कार्ड में शामिल कर रखा है। फिर चाहे वह सलाद हो या सुखी सब्ज़ी। में इसे वीक में एक बार जरूर बनाना पसंद करती हु। लोबिया को किसी भी एयर- टाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रखा जा सकता है। जिससे इस पर किसी भी तरह के फंगस लगने का डर नहीं रहता। इसे बनाने के लिए यदि हम कुछ बातों का ध्यान रखे। तो बहुत ही बढ़िया सब्ज़ी बनायीं जा सकती है। जब कभी भी आप लोबिया बनाने जाये। तो पहले इसे पानी में कम से कम २ घंटो के लिए भिगो दे। जिससे इसका पकाने का समय कम हो जायेगा।

 पंजाबी स्टाइल क्रीमी लोबिया बनाना चाहते है। तो इसमें थोड़ा सा काजू का पेस्ट डाल सकते है। पर यह जरुरी नहीं। आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते है। साधारण तरीके से बनायीं गयी लोबिया की रेसिपी भी कुछ कम स्वाद वाली नहीं होती। यदि बात करे लोबिया के गुणों की तो यह शरीर में वजन को नियंत्रित रखने का कार्य तो करता ही है। साथ ही साथं त्वचा, आंखे और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। रेसिपीज के अन्त में कुछ टिप्स दिए गए है। अत: सब्ज़ी बनाने से पहले सभी जरुरी टिप्पणी को पढ़ना न भूले।  इसी तरह की मेरी और रेसिपीज को पढ़ने के लिए निचे दिए गए रेसिपीज लिंक पर क्लिक करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

about lobia recipe (चवले की सब्ज़ी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make lobia recipe (चवले की सब्ज़ी कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (२०-२५ मिनट) (३-४ व्यक्ति)

tips and FAQ  (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

प्याज़ – २ मध्यम साइज के 

अदरक – १ इंच का टुकड़ा 

टमाटर – ३ मध्यम साइज का 

आलू – २ मध्यम साइज के 

लोबिया – १०० ग्राम 

नमक -स्वादानुसार  

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून 

किचन किंग मसाला – १/२ टीस्पून 

गरम मसाला – १/२ टीस्पून 

सोया सॉस – १ टीस्पून 

ऑयल – १ १/२ सब्ज़ी वाला स्पून 

हरी मिर्च – ३-४

लहसुन – १०-१२  

पानी – १- ११/२ गिलास

How to make lobia recipe (चवले की सब्ज़ी कैसे बनाये)

लोबिया की  सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे प्रेशर कुकर में ऑयल डाल दीजिये। ऑइल के गरम होने इसमें पीसी हुई लहसुन डाल दीजिये। लहसुन के लाइट ब्राउन होने पर इसमें बारीक़ टुकड़ो में कट किया हुआ अदरक डाल कर चला लीजिये। इसके बाद  प्याज़ डाल कर इसे अच्छा सा ब्राउन होने दीजिये। जब प्याज़ ब्राउन हो जाये। तब इसमें कट किये हुए टमाटर और साथ ही में नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिये। अब इसमें १/२ गिलास पानी डाल कर ३-४ सीटी लगवा दीजिये। सीटी लग जाने पर गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिये। कुकर को ठंडा होने दीजिये। कुकर के ढक्कन को हटा दीजिये। गैस की फ्लेम को ऑन करिये। अब इसमें आलू डाल कर तेज़ आंच पर भून लीजिये। आलू के भून जाने पर इसमें चवले और हरी मिर्च डाल दीजिये। अच्छे से मिक्स करके पानी और सोया सॉस डाल दीजिये। कुकर का ढक्कन बंद करके इसमें २  सीटी आने दीजिये। कुकर को एक सीटी तेज़ आंच पर लगवा कर दूसरी सीटी आने तक गैस की फ्लेम को धीमे कर दीजिये। २ सीटी आने पर गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिये। कुकर थोड़ा ठंडा होने पर ढक्कन को खोल दीजिये। इसमें किचन किंग मसाला और गरम मसाला डाल दीजिये। ५ मिनट के लिए वापस गैस को ऑन कर दीजिये। ताकि दोनों मसाले सब्ज़ी में मिक्स हो कर पक जाये। इस समय आपको कुकर को ढक्कन नहीं लगाना है। ५ मिनट बाद गैस की फ्लेम को ऑफ कर दे। रेडी है। टेस्टी एंड डिलीशियस लोबिया की सब्ज़ी। इसे रोटी ,चावल के साथ परोसे। 

Tips (टिप्पणी)

पानी की मात्रा को सब्ज़ी के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है। 

लोबिया की सब्ज़ी में हमने हल्दी पाउडर को स्किप किया है। क्योंकि ऐसा करने से सब्ज़ी का रंग पीला हो जाता है। पर यह जरुरी नहीं। आप चाहे तो हल्दी को डाल सकते है।   

FAQ (सवाल)

क्या लोबिया की सब्ज़ी बिना लहसुन और प्याज़ के बनायीं जा सकती है?

हाँ बिलकुल बनाई जा सकती है। यदि आप लहसुन और प्याज़ को नहीं डालना चाहते। तो इसे स्किप भी कर सकते है। इसकी जगह पर जीरा, टमाटर और हींग डाल सकते है। पर  लहसुन और प्याज़ इस सब्ज़ी के मैन इंग्रेडिएंट्स होते है। तो इसके बिना स्वाद में थोड़ी कमी रह सकती है। 

लोबिया को पानी में भिगोना भूल गए, तो क्या करे?

यदि ऐसा है। तो घबराने की कोई बात नहीं। आप इसे गुनगुने पानी में २ घंटे के लिए भिगो दे। उसके बाद लोबिया सब्ज़ी बनाने के लिए रेडी है। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *