gatte ki sabzi very soft with some easy steps

Rajasthani Gatta Curry

Gatte ki sabzi

About gatte ki sabzi (गट्टे की सब्ज़ी के बारे में)

राजस्थान की महशूर गट्टे की सब्ज़ी को ग्रेवी के साथ तैयार किया जाता है।  गट्टे या गट्टा बेसन का बना होता है। जिसे उबालकर तैयार किया जाता है। फिर छोटे और गोल पीसेज में कट कर दही की ग्रेवी में डाल कर बनाया जाता है। गट्टे की सब्ज़ी को बनाने के और भी तरीके है। जैसे की यदि इसे पंजाबी तरीके से बनाना हो तो इसे प्याज़ और टमाटर की ग्रेवी के साथ रेडी कर सकते है। परन्तु राजस्थानी तरीके से इसे दही के साथ ही तैयार किया जाता है। जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। मेने गट्टे की सब्ज़ी को बनाने के लिए दही और मसलो के साथ – साथ करी पत्ते का भी यूज़ किया है। क्योंकी  करी पत्ते के बिना गट्टे की सब्ज़ी का स्वाद अधूरा सा लगता है। गट्टे की सब्ज़ी को बनाना कोई कठिन काम नहीं है।

 बस! थोड़ी सी मेहनत के साथ बहुत ही बढ़िया सब्ज़ी को तैयार किया जा सकता है। परन्तु यहाँ एक महत्वपूर्ण बात ध्यान रखने योग्य है। गट्टे नरम बने। हार्ड गट्टे खाने में स्वाद भी नई देंगे। और सब्ज़ी के टेस्ट को भी ख़राब कर देंगे। गट्टे की सब्ज़ी बनाते समय इसमें अन्य किसी भी तरह की सब्ज़ी को ऐड करने की जरुरत  नहीं है। बस! घर पर उपलब्ध मसालों से इस सब्ज़ी को तैयार किया जा सकता है। और अपने मनपसंद प्लेन पराठे, नान, रोटी या फिर चावल के साथ परोसा जा सकता है। गट्टे की सब्ज़ी को राजस्थान में गट्टे की कढ़ी के नाम से भी जाना जाता है। गट्टे की सब्ज़ी को जल्दी बनाना चाहते है तो पहले से गट्टो को बॉईल करके रखा जा सकता है।

और फिर झट – पट से ग्रेवी को बना कर गट्टे ऐड करे। और बस लीजिये मिंटो में तैयार है हमारी बढ़िया गट्टे की सब्ज़ी। चूँकि गट्टे बेसन से तैयार किये जाते है। अत: जरुरी है की बेसन में थोड़ा सा अजवाइन ऐड कर दिया जाये जिससे बेसन से होने वाली किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। और सब्ज़ी का अच्छे से लुफ्त उठाया जा सके। गट्टे के लिए दही वाली ग्रेवी तैयार कर रहे है। तो ध्यान रखे। की गरम आयल में दही को डालने से पहले इसे अच्छे से मथ ले। नहीं तो सब्ज़ी में गट्टे और ग्रेवी अलग- अलग दिखेंगे। और स्वाद भी मजेदार नहीं रहेगा।

 यदि बार- बार एक ही तरह की दाल और हरी सब्ज़ी खा कर बोर हो गए है। तो ऐसे में बिना कुछ सोचे गट्टे की सब्ज़ी बनाना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। मेने यहाँ पर गट्टे की सब्ज़ी को बनाने के पूरा तरीका सही समाग्री के साथ बताया है। प्रत्येक स्टेप्स के साथ। तो गट्टे की सब्ज़ी को पहली बार बना रहे है। तो बिना घबराहट के बिना मेरे साथ बनाइये मिनटों में लाजवाब राजस्थानी गट्टे के सब्ज़ी। इसी तरह की और भी यम्मी स्नैक्स, करी, ब्रेकफास्ट, केक एंड चॉकलेट रेसिपीज को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे।  

Subtitle (उपशीर्षक)

about rajasthani gatte ki sabzi ( राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी के बारे में)

ingredients (सामग्री) 

how to make rajasthani gatta (राजस्थानी गट्टा कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१ घंटा) (३- ४ व्यक्तियों के लिए)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

बेसन – २५० ग्राम

हल्दी – १/४ टीस्पून 

नमक – १/२ टीस्पून

अजवाइन – ३-४ चुटकी 

आयल – मोईन के लिए 

ग्रेवी के लिए 

दही – २०० ग्राम 

नमक – १/२ टीस्पून 

हल्दी – १/४ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर – १/२  टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून 

बेकिंग पाउडर – १ पिंच 

गरम मसाला –  १/२ टीस्पून 

आयल – २ बड़े चम्मच सब्ज़ी वाले 

राई – १/ २ टीस्पून 

जीरा – १/२ टीस्पून 

हींग – १/४ टीस्पून 

करी पत्ता – ६-७ 

हरी मिर्च – २ 

टमाटर – १ मध्यम साइज का 

कसूरी मेथी – थोड़ी सी 

हरा धनिया – सजाने के लिए 

पानी

How to make rajasthani gatta (राजस्थानी गट्टा कैसे बनाये)

राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में नमक, हल्दी अजवाइन और आयल डाल रहे है। अब गुनगुने  पानी से आटा गुँथ रहे है। आटा रोटी के आटे से थोड़ा सा टाइट होना चाहिए। अब इसे बराबर भागो में बाँट कर  ३- ४ मध्यम साइज की बॉल बना लेते है। चकले पर हाथ की सहायता से बॉल्स के लम्बे व पतले रोल्स तैयार कर रहे है। सभी रोल्स को इसी तरह से तैयार करना है। दूसरी और एक कड़ाही  में पानी  गरम होने के लिए रख देते है। पानी के गरम होने पर तैयार किये गए सभी रोल्स को एक – एक करके पानी में छोड़ रहे है। गैस की आंच तेज़ ही रखनी है। एक उबाल आने पर गैस को मध्यम फ्लेम पर कर रहे है। ताकि गट्टे अच्छे से पक जाये। १५- २०  बाद हम देख सकते है। की गट्टे पूरी तरह से पक चुके है। चाकू से आसानी से कट हो रहे है। पके हुए गट्टो के रोल्स को ठंडा होने देते है। अब एक-एक करके सभी रोल्स को गोल- गोल पीसेज में कट कर लेते है। ग्रेवी बनाने के लिए एक बाउल में दही ले कर इसमें नमक,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर देते है। एक साफ़ कड़ाही आयल को गर्म करके इसमें राई को तड़का रहे है। इसी के जीरा और हींग भी डाल रहे है। अब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डाल रहे है। साथ ही में टमाटर भी ऐड कर देते है। टमाटर को पका कर इसमें दही वाला मिश्रण डाल रहे है। थोड़ा सा बेकिंग पाउडर भी डाल देते है।  जब दही अच्छे से पक जाये। और आयल छूटने लगे।  तब इसमें गट्टे वाला पानी ऐड करना है। इसे एक उबाल आने देते है। एक उबाल के आने पर इसमें गट्टे और कसूरी मेथी डाल रहे है। सब्ज़ी को पकने देते है। गट्टे की  सब्ज़ी रेडी हो चुकी है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर देते है। थोड़ा सा गरम मसाला और धनिया पत्ती से डेकोरेट कर रहे है। लीजिये रेडी है। स्वादिष्ट राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी।

Tips (टिप्पणी)

गट्टे की सब्ज़ी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा किचन किंग मसाला ऐड किया जा सकता है। 

गट्टे की सब्ज़ी में पानी की मात्रा को आप ग्रेवी के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है। 

गट्टे की सब्ज़ी बनाते समय फुल फैट मिल्क से बनी दही का यूज़ करे। 

ग्रेवी में थोड़ा सा बेकिंग पाउडर ऐड करने से दही फटा- फटा नहीं रहता। एक सार हो जाता है। 

यदि दही की ग्रेवी तैयार कर रहे है। तो सब्ज़ी में लहसुन और प्याज़ डालने की जरुरत नहीं रहती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *