Rabri recipe with authentic taste and texture

Rabri recipe

rabri

About rabri recipe (रबड़ी के बारे में)

दूध को गाढ़ा करके बनायीं जाने वाली रबड़ी नार्थ इंडिया का ट्रेडिशनल स्वीट डिश है। यह डिश मिल्क, शक्कर और खूब सारे ड्राईफ्रूटस को मिला कर बनायीं जाती है। रबड़ी को राजस्थानी स्वीट जलेबी ,घेवर ,मालपुआ के साथ खाया जाता है। जिससे इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है। रबड़ी को बनने में समय और मेहनत दोनों ही काफी मात्रा में लगते है। पर जब इसके लच्छे मुँह में घुलते है। तो बहुत ही सुखद अनुभव का एहसास होता है। वैसे तो रबड़ी को मिल्कमेड मिला कर भी तैयार किया जा सकता है।    

रबड़ी का ओरिजिनल स्वाद तो दूध को गाढ़ा करने से ही आता है। रबड़ी को देखकर लगता है। की इसे बनाना बहुत ही आसान है। पर इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखा जाये। तो घर पर ही मार्किट के जैसी रबड़ी बनाई जा सकती है। रबड़ी को बनाने के लिए हमेशा नॉन स्टिक कड़ाही या मोटे पेंदे वाले बर्तन का ही यूज़ करे। और दूध को लगातार चलते रहे। नहीं तो रबड़ी बर्तन के तले से चिपक जाएगी और स्वाद ख़राब हो जायेगा। ध्यान रखे रबड़ी को बनाने के लिए चौड़े मुँह वाले बर्तन का उपयोग करे। जिससे दूध में पानी अच्छी तरह से वाष्पित होता रहे। और दूध को चलाने में भी आसानी रहे। रबड़ी को किसी भी खुशी के मौके पर बनाया जा सकता है। बस! आपके पास समय पर्याप्त हो। सिंपल सी दिखने वाली रबड़ी को अलग- अलग टेक्सचर में भी तैयार किया जा सकता है। इसमें गुलाब जल,केसर के धागे या फिर गुलाब की पत्तियाँ ,ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर किसी को भी मिला कर एक दम ऑथेंटिक और प्योर रबड़ी को बनाया जा सकता है।  रबड़ी के साथ- साथ और भी बहुत सी स्वीट डिशेस है। जिसे आप देख कर बहुत ही इजी तरीके से घर पर तैयार कर सकते है। जैसे की सर्दियों का स्पेशल – खोराक,गाजर का हलवा, मूंग दाल हलवा व्रत स्पेशल साबूदाने की खीर, सेवइयां खीर आदि।   

 मीठे में रबड़ी और इमरती एक ऐसा अनोखा कॉम्बिनेशन है। जो की भारत के कई शहरों में देखा व खाया जाता है। जहा पर गरमा- गरम और कुरकुरी इमरती के ऊपर ड्राईफ्रूट्स से सजी हुई रबड़ी जैसे की सातों सुख। मुँह में घुलने वाली रबड़ी की इच्छा पूरा कुल्हड़ खली किये बिना ख़तम नहीं होती। यदि स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाये तो रबड़ी को बहुत ही अच्छा माना गया है। क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी का बेहतरीन स्त्रोत है। जो की शरीर में वसा और शुगर की अच्छी मात्रा को प्रदान करते है। रबड़ी को जलेबी के साथ- साथ कुल्फी, आइसक्रीम और लस्सी के साथ मिक्स करके खाया जाता है। जो की एक अलग ही फ्लेवर और टेक्सचर प्रदान करता है।

इंस्टेंट रबड़ी बनाने के लिए मार्किट में आज कल अलग- अलग कंपनी के पैकेट अवेलेबल रहते है। जिसे यूज़ करके बहुत ही कम समय में रबड़ी तैयार की जा सकती है। ये ऑफलाइन या ऑनलाइन कही से भी ख़रीदे जा सकते है। परन्तु होममेड रबड़ी जैसा यूनिक स्वाद सिर्फ मेहनत और पर्याप्त समय देने से ही आता है। चूँकि रबड़ी दूध से बना खाद्य पदार्थ है। अत: इसे जल्दी ही खा लिया जाये तो बेहतर है। पर एक दिन से ज्यादा रबड़ी को स्टोर न करे। यदि पैकेट बंद रबड़ी मिक्स पाउडर का यूज़ कर रहे है। तो इसे १ साल तक के लिए आसानी से स्टोर कर सकते है।

रबड़ी को गरम या ठंडा कैसे भी सर्व किया जा सकता है। तो तारीफ पाने में अब देर किस बात की जल्दी से रबड़ी बनाये और आपने चाहने वालो को खिलाये।

Subtitle (उपशीर्षक)

about rabri recipe (रबड़ी रेसिपी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make rabri recipe (कैसे बनाये रबड़ी)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१- १ १/२ घंटा) (४ -५ व्यक्तियो के लिए)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

 Ingredients (सामग्री)

दूध – २ लीटर 

शक्कर – १०० ग्राम 

इलायची पाउडर – ३-४ 

ड्राईफ्रूट (पिस्ता, बादाम, काजू) – ५० ग्राम

How to make rabri recipe (कैसे बनाये रबड़ी)

रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक कड़ाही में दूध को गरम कर रहे है। दूध में एक उबाल आ चूका है। गैस की आंच को धीमी कर देते है। दूध को गाढ़ा होने देते है। दूध में मलाई आ रही है। इसे इसमें मिक्स कर देते है। दूध उबल कर १/२ किलोग्राम हो गया है। अब इसमें शक्कर और इलायची पाउडर ऐड कर रहे है। इसे तब तक पकाएंगे। जब तक की शक्कर दूध में अच्छे से सेट नहीं हो जाती। अब इसमें ड्राईफ्रूट ऐड करके गैस की फ्लेम को ऑफ कर रहे है। रबड़ी रेडी है। गरम – गरम जलेबी और मालपुए के साथ सर्व करने के लिए।

Tips (टिप्पणी)

रबड़ी को बनाने के लिए हमेशा फुल फैट मिल्क का ही यूज़ करे।

रबड़ी बनाने के लिए मोटे तले वाले बर्तन को उपयोग में ले। पतले तले वाले बर्तन में दूध के चिपकने और जलने से रबड़ी के ख़राब हो जाने का डर बना रहेगा।

रबड़ी बनाने के लिए मोटे तले वाले बर्तन को उपयोग में ले। पतले तले वाले बर्तन में दूध के चिपकने और जलने से रबड़ी के ख़राब हो जाने का डर बना रहेगा।रबड़ी को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए आप इस इसे ड्राईफ्रूट ,गुलाब की सूखी पत्तियाँ और थोड़े से चाँदी के वर्क के साथ इसे  डेकोरेट कर सकते है।

यदि आप पूरी तरह से खुरचन वाली रबड़ी बनाना चाहते है। तो दूध की मलाई को बर्तन के साइड में चिपका सकते है। 

रबड़ी को बनाने में जल्दबाज़ी ना करे। दूध में एक उबाल आने पर इसे गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर ही पकाये। 

यदि आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते है। तो शक्कर की क्वांटिटी को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *