How to make kullhad kulfi

Matka Kulfi

matka kulfi

About matka kulfi (मटका कुल्फी के बारे में)

मटका कुल्फी जिससे कुल्हड़ कुल्फी के नाम से भी जाना जाता है।गर्मी के मौसम में बड़े ही स्वादिष्ट लगती है। और हर जगह पर बनाई जाती है।

  मटका कुल्फी की विशेषता यह है कि और मटके में जमाई  जाती है, जो इसे अद्वितीय स्वाद और टेक्सचर देता है। इसमें विभिन्न स्वाद के अनुसार, जैसे कि केसर, पिस्ता, बादाम, एलायची आदि, मिलाए जाते हैं, जो इसे और भी रुचिकर बनाते हैं।

 इसमें मलाई वाले का अद्वितीय संयोजन होता है। मटका कुल्फी के दूध को पहले धीमी आंच पर गाढ़ा किया जाता है। ताकि दूध में अच्छे से मलाई आ जाए। फिर इसे मटके में जमाया जाता है।

मटका कुल्फी को मिट्टी के मटके, प्लास्टिक के मटके किसी में भी जमाया जा सकता है।  अपने इसी स्वादिष्ट स्वरूप के साथ, मटका कुल्फी भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है और खासतौर पर गर्मियों में लोगों के बीच लोकप्रिय है।

मटका कुल्फी का स्वाद और आरोमा अद्वितीय होता है। यह कुल्फी अन्य साधारण कुल्फी से अलग है क्योंकि मटका कुल्फी को विभिन्न स्वाद के अनुसार बनाया जाता है, जैसे कि मलाई, केसर, बादाम, पिस्ता, आदि।

 हर स्वाद में यह खाने वालों के दिलो पर एक अलग ही छाप छोड़ती है। गर्मी के मौसम में यह लोगों के पसंदीदा डिजर्ट में शामिल होता है।

यदि आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About matka kulfi (मटका कुल्फी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make matka kulfi ( मटका कुल्फी कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

पानी -१/४ कप

दूध- १ लीटर 

फीका मावा- ३/४ कप

इलाइची पाउडर- १ टीस्पून 

केसर के धागे- ७-८

पीसी चीनी- १/२ कप

नट्स

पिस्ता- गार्निश करने के लिए

काजू – गार्निश करने के लिए

How to make matka kulfi ( मटका कुल्फी कैसे बनाए)

मटका कुल्फी बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन में पानी डालिए। अब दूध डाल दीजिए। दूध में उबाल आ जाए। अब गैस को धीमी आंच पर रख दीजिए। और इसमें फीका मावा डाल दीजिए। इसे अच्छे से तब तक चलाते रहे जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें इलाइची पाउडर डाल दीजिए। इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। अब इसमें केसर के धागे डाल दीजिए। इसे भी चला लीजिए। अब इसमें पीसी चीनी डाल कर अच्छे से चलाइए। कट किए हुए नट्स डाल दीजिए। गैस की आंच को बंद कर दीजिए।

दूसरी और मिट्टी के मटका को अच्छे से पानी में कुछ समय के लिए डाल दीजिए। ताकि उसमे किसी भी तरह को कोई धूल मिट्टी न रहे। अब इसे सुखा लीजिए। और इसमें कुल्फी का मिक्सर डाल दीजिए। उपर से कट किए हुए पिस्ता से गार्निश कर लीजिए। एल्यूमिनियम फॉयल से कवर कर दीजिए। और इसे रात भर  फ्रीज में सेट होने के लिए रख दीजिए। मटका कुल्फी रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

आप एल्यूमिनियम फॉयल की जगह पर रोटी रैप करने वाला पेपर भी यूज कर सकते है।

 

दूध में चीनी डालने के बाद इसे थोड़ी देर अच्छे से पकाइए। क्योंकि चीनी में पानी होता है। जिसे यह दूध को पतला कर देगी। और कुल्फी खाने का मजा नही आएगा।

दूध में आई हुई मलाई को कड़ाही के साइड से खुरच कर इसे दूध में मिलाते रहे। जिससे दूध जल्दी गाढ़ा होगा। और कुल्फी में मलाई का टेस्ट भी बहुत अच्छा लगता है।

 

यदि आप मीठे वाला मावा लेते हैं, तो आप चीनी की मात्रा को कम कर सकते हैं।

दूध को नीचे से चिपकने से बचाने के लिए आपको दूध को लगातार चलाते रहना चाहिए। 

 

यदि आपके पास फूल फैट वाला दूध नहीं है, तो आप इसे छोड़ सकते हैं। यहाँ मेने गाय का दूध लिया है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *