gulkand kulfi with easy method

Gulkand kulfi

gulkand kulfi

About gulkand kulfi (गुलकंद कुल्फी के बारे में)

बादाम और गुलकंद की कुल्फी रेसिपी एक परिपूर्ण विकल्प है। यह खाने में ठंडी, रिफ्रेशिंग, मिठास से भरी  और बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसमें बादाम, गुलकंद, गुलाब की पंखुड़ियां, केसर, मावा और चीनी का उपयोग होता है।

 यह रेसिपी बनाने में आसान है |  इसे किसी भी त्योहार पर आसानी से बना सकते हैं। गुलकंद कुल्फी को दूध और गुलकंद के साथ भी बनाया जा सकता है। गुलकंद कुल्फी रेसिपी एक अद्वितीय ट्विस्ट वाली क्लासिक कुल्फी रेसिपी है।

 इसमें गाढ़ा हुआ दूध और मेवे मिलाए जाते हैं और इसे कुल्फी के सांचों में सेट किया जाता है। गुलकंद को इस रेसिपी में शामिल करके उसे और ताजगी और आकर्षक बनाया जाता है।

है।इसे खाते ही, आपके मुंह में एक फ्लेवर्स का जलवा होगा, जैसे दूध का घना मलाईदार स्वाद, गुलकंद (गुलाब की पंखुड़ी जैम) की खुशबू और सौंफ के ताजगी स्वाद के साथ।

अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिठाई के रूप में होली या दिवाली पर बनने वाले डिनर के बाद गुलकंद कुल्फी रेसिपी का आनंद  ले सकते है।

 कुल्फी हो या आइसक्रीम इसका स्वाद ही इतना लाज़वाब होता है। की यह बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बहुत ही पसंद होती है|कुल्फी न सिर्फ रिफ्रेशिंग स्वाद से भरी होती है| बल्कि यह दिल और दिमाग को भी ठंडा रखने का काम करती है|

गुलकंद गुलाब की पंखुड़ी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट मीठा होता है| जिसे कुल्फी, ठंडाई के अलावा ऐसे भी खाया जाये तो यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का काम करता है| तो चलिए गुलकंद कुल्फी को बनाना शुरू करते है |

यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आयी हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About gulkand kulfi (गुलकंद कुल्फी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make gulkand kulfi (गुलकंद कुल्फी कैसे बनाये)

tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

दूध – १ लीटर 

फ्रेश मलाई – ३ टेबलस्पून 

चीनी – ३० ग्राम 

गुलकंद – ३५ ग्राम 

फ़ूड कलर – ४-५ बूंदे

How to make gulkand kulfi (गुलकंद कुल्फी कैसे बनाये)

गुलकंद कुल्फी बनाने के लिए एक नॉनस्टिक कड़ाही में दूध को उबाल लीजिए| एक उबाल आने पर इसमें फ्रेश मलाई डाल दीजिए| दूध को धीमी आंच पर रड़ाइये| दूध पर आने वाली मलाई को धीरे-धीरे इसमें मिक्स करते जाइये| दूध को ज्यादा देर तक छोड़ना नहीं है| कुछ – कुछ मिनट के अंतराल पर इसे हिलाते रहना है। जब दूध थोड़ी थिक कंसिस्टेंसी में आ जाये| तब इसमें चीनी मिलाकर धीमी आंच पर चीनी घुलने पर गैस की आंच को बंद कर देना है| ठंडा होने पर इसमें खाने वाले रंग और गुलकंद मिला दीजिये। कुल्फी के सांचो में कुल्फी को सेट होने के लिए फ्रीजर में रख दीजिये| ५-६ घंटे बाद कुल्फी को सांचो से बाहर निकाल कर इसे ठंडा – ठंडा सर्व कीजिये|

Tips (टिप्पणी)

चीनी और गुलकंद दोनों मीठे है| अत: आप मिठास को अपने हिसाब से काम्य ज्यादा रख सकते है। 

खाने वाले रंग की जगह पर इसमें चुकंदर का रास भी डाला जा सकता है| 

दूध पर गाढ़ी मलाई ना आए इसके लिए दूध को कुछ- कुछ मिनट के अंतराल से चलते रहे| 

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *