Chana dal recipe in new style

Spicy Chana dal

About chana dal (चना दाल के बारे में)

दाल की अन्य वैरायटी चना दाल जो की हेल्दी होने के साथ – साथ वीगन और ग्लूटेन फ्री रेसिपी है। खाने में यह रेसिपी बहुत ही टेस्टी लगती है। और चावल हो या रोटी किसी के भी साथ परोसी जा सकती है। चना दाल को प्रेशर कुकर या हैवी बॉटम वाला पैन किसी में भी बनाया जा सकता है। और इसी चना दाल से बेसन तैयार किया जाता है। जो की विभिन्न तरह के व्यंजन बनाने के काम में आता है। चना दाल स्वास्थ्य की दृष्टि से हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है। क्यूंकि यह फाइबर,प्रोटीन,फोलेट,जिंक आदि पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

 भारत एक विशाल देश है। अत:यहाँ पर सभी तरह की दालें मुख्य रूप से भोजन में सम्मिलित की जाती है। व्यंजनों की बात करे। तो कई ऐसी डिशेस है। जो की दाल के बिना अधूरी है। जैसे की इडली सांभर, दाल ढोकली,दाल बाटी, दाल पकवान, दाल चावल आदि। चना दाल जो की पुलाव में भी मिलायी जाती है। दालों के यदि मेरी पसंद की बात की जाये। तो मुझे चना दाल बहुत पसंद आती है। इसके ऊपर कच्चा प्याज़, साइड डिश के रूप में हो बीजरहित कच्ची हरी मिर्च और दाल पर डाली जाये कुछ  निम्बू का बूंदे  साथ में हो घी चुपड़ी हुई रोटी। तो क्या अमेजिंग कॉम्बिनेशन बनता है। चना दाल डाइजेस्ट होने में थोड़ा समय लेती है। इसके लिए अच्छा यही रहता है। की इसे रात के बजाय दिन में खाया जाये।

 चना दाल रेसिपी में कई सारे मसाले मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। खाने में यह बहुत ही टेस्टी और फ्लेवरफुल लगती है। इसके लिए जहां तक संभव हो। घर के फ्रेश इंग्रेडिएंट्स को ही यूज़ करे। बजाय मार्किट से खरीदने के। क्यूंकि  इससे सब्ज़ी के टेस्ट में काफी अंतर आ जाता है। चना दाल सब्ज़ी का टेस्ट टमाटर और प्याज़ पर पूरी तरह से निर्भर करता है। अत: कभी भी आप इन दोनों या दोनों में से किसी को भी स्किप करने की कोशिश ना करे। हां, सब्ज़ी में लहसुन का यूज़ आप अपनी इच्छानुसार कर सकते है। चना दाल रेसिपी को बनाना सरल है। इसे बनाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाये। तो बहुत ही टेस्टी चना दाल तैयार की जा सकती है। इसके लिए मेने यहाँ पर स्टेप वाइज सभी फोटोज डालें है।

 जिसे देख कर आप भी लज़ीज़ चना दाल रेसिपी बना सकते है। बात करे घीया या टिंडे की तो यह दोनों सब्ज़ियाँ ऐसी है। जिसे खाना कोई पसंद नहीं करता। और कई बार तो ये फ्रिज में पड़ी हुई रह जाती है। जिसके बाद इन्हे बाहर फेंकना ही पड़ता है। पर यदि आप चना दाल को और भी पौष्टिक बनाना चाहते है। तो इसमें घीया या टिंडा डाल कर इसे और भी यूनिक फ्लेवर दिया जा सकता है। इसका मतलब सब्ज़ी और दाल के गुण साथ- साथ। तो आइये  मेरे साथ बनाये। हेअल्थी चना दाल रेसिपी। इसी तरह की और भी रेसिपीज को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। और पहुँच जाये। मेरी अन्य बेस्ट रेसिपीज पर। 

Subtitle (उपशीर्षक)

about chana dal (चना दाल के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make chana dal (चना दाल कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (३० मिनट) (३-४ व्यक्ति)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

चना दाल – १२० ग्राम 

खड़े मसाले

बड़ी इलायची – १ 

तेज़पत्ता – २ 

लॉन्ग -४ 

जायफल – १/२ एक छोटा टुकड़ा 

जावित्री – १ छोटा टुकड़ा 

काली मिर्च – ५-७   

अदरक – १ इंच कट किये हुए टुकड़े 

प्याज़ – ३ मध्यम साइज के 

टमाटर – ४ मध्यम साइज के  

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून 

हरी मिर्च – २-३ 

हरा धनिया या पुदीने की पत्ती – डेकोरेट करने के लिए 

पानी- ११/२ – २ ग्लास

How to make chana dal (चना दाल कैसे बनाये)

 चना दाल को बनाने से पहले इसे साफ़ पानी से २ बार धो लीजिये। इसके बाद इसे १-११/२ घंटे के लिए भिगो दीजिये। सबसे पहले प्रेशर कुकर में ऑयल डाल दीजिये। ऑयल के गरम होने पर इसमें खड़े मसाले डाल दीजिये।  अदरक डाल कर २ मिनट चला लीजिये। अब इसमें कट किये हुए प्याज़ डाल कर इन्हे डार्क ब्राउन होने तक पकाइये। प्याज़ के पकने पर इसमें टमाटर साथ ही नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स करके पानी डाल दीजिये। अब इसमें चना दाल डाल कर भून लीजिये। दाल के भून जाने पर इसमें थोड़ा और पानी साथ ही में हरी मिर्च डाल दीजिये। कुकर को ढक्कन से बंद कर दीजिये और २ सीटी लगवा दीजिये। एक सीटी तेज़ आंच पर और दूसरी सीटी धीमी आंच पर लगवा दीजिये। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिये। चना दाल रेडी है। इसमें थोड़े सा पुदीना पत्ती या हरा धनिया पत्ती डाल दीजिये। और गरमा- गरम चना दाल को गरम रोटी या राइस के साथ परोसिये। 

Tips (टिप्पणी)

चना दाल को बनाने से पहले पानी से अच्छे से धो कर २ घंटे के लिए भिगो कर रख दे। इससे दाल को पकने में समय कम लगेगा। 

चना दाल को जब भी बनाये फ्रेश ही ले। कीड़े लगी हुई दाल का प्रयोग ना करे। 

चना दाल को जिस भी दिन बनाये। उसी दिन यूज़ कर ले।  रखी हुई दाल को खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *