apple and carrot kheer made with two ingredients

Apple & Carrot kheer

apple and carrot kheer

About apple and carrot kheer(सेव और गाजर खीर के बारे में)

वैसे तो खीर बनाना बहुत आम बात है। हर कोई इसे बनाना जनता है। और खीर काफी तरह की वेरिटीज में बनाई जाती है। जैसे की चावल की खीर, सेवइयां खीर, साबूदाना खीर आदि। पर जहा तक एप्पल और गाजर की खीर की बात है।

 तो इस डिश को किड्स फ्रेंडली भी कहा जा सकता है। क्योंकि यह बच्चो को बड़ी ही पसंद आती है। और इसे बनने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता। साथ ही यह हेल्दी भी होती है। यदि बात करे फ्रूट्स की तो बच्चे खाने की कोई भी चीज देख कर एक बार तो नाक और मुंह सिकोड़ते ही है।

दूसरी चीज जिसे की बच्चे देख कर ही दूर भागने लगते है। वह है दूध। इसीलिए दूध न पीने वालों के लिए खीर एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन होता है। जिसे न सिर्फ स्वाद के लिए खाया जाता है। बल्कि दूध से मिलने वाले कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है।

 फिर बहुत ही ज़िद और डाट डपट के बाद हमारे हाथ से कुछ खाना पसंद करते है। पर एप्पल और गाजर की खीर के साथ ऐसा नहीं है। यह खीर बच्चे बड़े ही मन के साथ खाना पसंद करते है। इस डिश को हम चाहे तो माइक्रोवेव में भी बना सकते है। मेने इसे गैस पर ही बनाया है। खीर को बनाने के लिए फुल फैट मिल्क का यूज करना चाहिए।

 इससे खीर अच्छी बनती है। पर मैने यहां पर खीर में शक्कर की जगह मिल्कमैड का यूज किया है। जिससे दूध में अच्छी सी थिकनेस आ गईं है। एप्पल और कैरट खीर व्रत के समय में भी खाई जा सकती है।

 इसे खाने से शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है। और हमें भूख का एहसास कम होता है। तो फिर देर किस बात की चलिए बनाते है। सेव और गाजर की खीर। मेरी इसी तरह की और भी रेसिपीज को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About apple and carrot kheer (सेव और गाजर की खीर के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make apple and carrot kheer (एप्पल और गाजर की खीर कैसे बनाए)

Time of preparation and cooking (बनने में लगने वाला समय)

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

सेव– २ कद्दूकस की हुई 

गाजर– २ कद्दूकस की हुई

दूध– १/२ किलोग्राम

मिल्कमैड– स्वादानुसार

शक्कर– स्वादानुसार

जायफल पाउडर–१/२ टीस्पून 

इलाइची पाउडर–१/४ टीस्पून 

पिस्ता–डेकोरेट करने के लिए

How to make apple and carrot kheer (एप्पल और गाजर की खीर कैसे बनाए)

सेव और गाजर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गरम कर ले। दूध में उबाल आने पर मिल्कमैड डाल दीजिए। अच्छे से मिक्स कर दीजिए। दूसरी और गाजर को कस लीजिए। इसे दूध में डाल कर पकने दीजिए। जब गाजर अच्छे से पक जाए। तो इसमें सेव को कद्दूकस करके डाल दीजिए। दो से तीन उबाल आने तक पकने दीजिए। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए कट किए हुए पिस्ते से डेकोरेट कर लीजिए। आप चाहे तो बच्चो के हिसाब से इसे टूटी–फ्रूटी से भी डेकोरेट कर  सकते है।

Tips (टिप्पणी)

सेव को खीर में डालते समय ही कद्दूकस करे। ताकि सेव काली ना पड़े।

गाजर को खीर में अच्छे से पकने पर ही सेव को डाले।

मिल्कमैड ऑप्शनल है। आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते है। और शक्कर का यूज कर सकते है। 

मेने खीर में शक्कर की जगह पर मिल्कमैड का यूज किया है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *