launji recipe | sweet and savoury amazing mango chutney

lonji Recipe

launji recipe

About aam ki launji ( आम की लौंजी के बारे में)

आम की खट्टी – मीठी लौंजी गर्मी के सीजन में बहुत ही चाव के साथ खायी जाती है। लौंजी कच्ची केरी से बनायीं जाती है। और इसे बनाना भी बहुत ही सरल होता है। बस! १५-२० मिनट में बहुत ही स्वादिष्ट खट्टी – मीठी लौंजी तैयार की जा सकती है। भारतीय खाने की थाली अचार या चटनी के बिना अधूरी सी लगती है। कच्ची केरी से न सिर्फ लौंजी बल्कि अचार, शर्बत, चटनी और भी बहुत कुछ बनाया जा सकता है। केरी का सेवन गर्मी में शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है। साथ ही साथ इससे गर्मी से बचाव भी होता है। लौंजी को पराठा, प्लेन पराठा के साथ या फिर साइड डिश के रूप में भी परोसा जा सकता है।

 लौंजी को बनाने के लिए मुख्यत: गुड़ का प्रयोग किया जाता है। परन्तु यदि शक्कर के साथ बनाया जाये तो भी स्वाद में कोई खास फर्क नहीं पड़ता। गुड़ का प्रयोग करना  सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मुझे आज भी अपने बचपन की  बात याद है। गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने के लिए हम दादी और नानी के घर को रवाना होते थे। और साथ ही साथ अचार और लौंजी खाने का सिलसिला शुरू होता था। दादी और नानी के हाथो में भी नायब स्वाद होता था। जो भूख तो तृप्त करता ही था। साथ ही आत्मसंतुष्टि भी देता था। लौंजी जल्दी तो बन ही जाती है।

साथ ही इसकी स्टोरेज लाइफ भी अच्छी होती है। एक बार में बनायीं गयी लौंजी को यदि आप चाहे तो ८-१० दिन के लिए आराम से फ्रिज एयर टाइट कंटेनर में पैक करके रख सकते है। और जब भी मन हो इसे खाया जा सकता है। आम की लौंजी प्राय: राजस्थान के प्रत्येक घर में बनायीं जाती है। और खट्टी- मीठी चटनी के शौकीन लोग इसे बड़े ही चटकारे ले कर खाते है। यह लौंजी बच्चो से ले कर बड़ो सभी की फेवरट होती है। इसे स्कूल के टिफ़िन बॉक्स में पैक करके बच्चों को दिया जा सकता है। आम की लौंजी के जैसे और भी और भी ढेरों ऐसी रेसिपीज है। जिन्हे की कम समय में बहुत ही टेस्टी तरीके से सकता है। जैसे की – गट्टे की सब्ज़ी, राजस्थानी केर सांगरी, क्रीस्पी करेला, आलू मटर की सब्ज़ी आदि। तो चलिए दी गयी रेसिपीज को क्लिक करते है। और बनाते है मेरे अंदाज़ में आपकी फेवरेट कोई भी रेसिपी। 

Subtitle (उपशीर्षक)

about aam ki launji (आम की लौंजी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make aam ki launji (आम की लौंजी कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१/२ घंटा) (३-४ व्यक्ति)   

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

कच्ची केरी – २५० ग्राम 

आयल – १ १/२ बड़ा टीस्पून 

सौंफ – १/२  टीस्पून 

किरयता – १/२  टीस्पून 

हींग – १/४ टीस्पून 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर –   १/२ टीस्पून 

हल्दी – १/४ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १/२ टीस्पून 

गुड़ – १०० ग्राम 

पानी 

How to make aam ki launji (आम की लौंजी कैसे बनाये)

आम की खट्टी – मीठी लौंजी को बनाने के लिए एक नॉनस्टिक कड़ाही में आयल को गरम होने दीजिये। आयल के गरम होने पर इसमें सौंफ, किरयता और हींग डाल दीजिये। अब इसमें कट किये हुए कच्ची केरी के पीसेज को डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिये। मिक्स होने के बाद इसमें मसाले नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल दीजिये। और स्पैचुला से सभी को घुमा लीजिये। अब इसमें गुड़ डाल दीजिये। साथ ही में थोड़ा सा पानी डाल कर इसे १०- १५ मिनट के लिए गुड़ के घुल जाने तक  ढक्कन से ढक कर पका लीजिये। ढक्कन हटा कर चेक कर लेते है। केरी के पीसेज नरम हो चुके है। लौंजी भी पक कर गाढ़ी हो चुकी है।तो लीजिये खट्टी – मीठी लौंजी रेडी है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिये। और गरमा -गरम रोटी या परांठा के साथ परोसिये।

Tips  (टिप्पणी)

यदि आप ज्यादा मात्रा में लौंजी को बना रहे है। तो इसे फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। 

लौंजी को बनाने के लिए गुड़ का प्रयोग नहीं करना चाहते। तो शक्कर भी यूज़ में ली जा सकती है।  

लौंजी बनने के बाद गाढ़ी हो जाती है। अत: यह आपके कुकिंग टाइम पर निर्भर करेगा। की आप चटनी को कितना गाढ़ा रखना चाहते है। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *