How to make thekua recipe

Thekua

thekua recipe

About thekua recipe(ठेकुआ रेसिपी के बारे में)

ठेकुआ क्रिस्पी और क्रंची आटा कुकीज होती है। खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। ठेकुआ बिहार और झारखंड का पारंपरिक मीठा व्यंजन है। जो कि छठ पूजा के दौरान बनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य भगवान को समर्पित होता है। ठेकुआ तेल में तली जाने वाली फ्राई कुकीज होती है।

 यह बाहर से कठोर पर अंदर से बहुत सॉफ्ट होती है। यह छठ पूजा के आखिरी दिन बनाई जाती है। और इसी दिन इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण जाता है। ठेकुआ को बनाना बहुत ही आसान है। यहां पर मैं आपको इसे स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका बता रही हूं।

ठेकुआ में मुख्यत तीन सामग्रियों को ही मिलाया जाता है। आटा,घी और शक्कर। परंतु इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें इलायची पाउडर,कसा हुआ नारियल,सौंफ,और ड्राई फ्रूट्स भी मिलाए जा सकते हैं।

ठेकुआ को हफ्ते भर के लिए आसानी से किचन काउंटर पर स्टोर किया जा सकता है। पारंपरिक रूप से इसमें गुड़ को मिलाया जाता है। स्वाद और सेहत दोनो बनी रहे। ठेकुआ को शेप देने के लिए सांचे का इस्तेमाल किया जाता है।

 यदि सांचा उपलब्ध नहीं है। तो इसे किसी भी आकृति में बनाया जा सकता है।  चलिए ठेकुआ की रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं। अन्त में मैं आपसे मेरी अन्य पोस्ट पर जाने के लिए विनम्र निवेदन कर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने का आग्रह जरूर करूंगी।

Subtitle(उपशीर्षक)

About thekua recipe(ठेकुआ रेसिपी के बारे में)

Ingredients(सामग्री) 

How to make thekua cookies(ठेकुआ कुकीज कैसे बनाए)

Tips(टिप्पणी)

Ingredients(सामग्री)

दूध- 200 मिलीलीटर 

गुड़- 150 ग्राम 

आटा- 250 ग्राम

घी- 50 ग्राम 

नारियल- कद्दूकस किया हुआ

इलायची पाउडर- 1 टेबलस्पून

सौंफ-2 टीस्पून 

तलने के लिए

घी- 200 ग्राम

How to make thekua cookies(ठेकुआ कुकीज कैसे बनाए)

ठेकुआ बनाने के लिए एक पैन में दूध गर्म कीजिए। दूध में एक बॉयल आने पर गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। अब इसमें टुकड़ों में कट किए हुए गुड़ को डाल कर इसे तब तक अच्छे से तब तक मिक्स कीजिए जब तक की गुड़ दूध में पूरी तरह घुल ना जाए। एक परात लीजिए। इसमें आटा, कसा हुआ नारियल, इलायची पाउडर, सौंफ और घी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। आटे को इतना मिक्स करना है। की इसकी मुठिया बनाने पर यह बिखरे नही। आटे में गुड़ वाला दूध डाल कर कड़क आटा लगाएंगे। इसे १० मिनट के लिए ढक कर रख देंगे। 10 मिनट बाद आटे को बराबर भागों में विभाजित करके इसकी गोल-गोल लोइयां बनाएंगे। अब इन लोइयों को बेल लेंगे। और कटर की सहायता से ठेकुआ की आकृति में कट कर लेंगे। सारी लोइयों को इसी प्रकार  बेल कर कट कर लेंगे। एक कढ़ाई में घी गर्म करेंगे घी के गर्म होने पर इसमें एक-एक करके सारे ठेकुआ को सुनहरा ब्राउन होने तक तल लेंगे। बिहारी डिश ठेकुआ रेडी है।

Tips(टिप्पणी)

गुड़ को जगह पर ब्राउन शुगर, दानेदार चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डॉ ज्यादा गीला होने पर इसमें सुखा आटा मिलाया जा सकता है। और यदि डॉ ज्यादा सुखा है। तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी को सही किया जा सकता है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *