How to make chocolate crumble

Chocolate crumble

chocolate crumble

About chocolate crumble recipe (चॉकलेट क्रम्बल रेसिपी के बारे में)

चॉकलेट क्रम्बल नाम सुनते ही खाए बिना रहा नही जाता। एक टेस्टी स्पून जिसमे चॉकलेट का स्वाद और उपर से क्रम्बल की क्रंचीनेस। खाने में एकदम स्वाद लगता है। चॉकलेट क्रम्बल एक स्वादिष्ट डेजर्ट या मिठाई है। जो बच्चों को तो बहुत पसंद आती है।

 बच्चों के साथ- साथ चॉकलेट क्रम्बल मेरी भी फेवरेट डिश है। मैदे को बटर के साथ अच्छे से कोट कर देना। चॉकलेट और क्रीम को मिक्स करके इस पर क्रम्बल की लेयर बेक होने के बाद खाने में बहुत ही बढ़िया लगती है।

चॉकलेट क्रम्बल के अलावा क्रम्बल और बहुत से तरीकों से बनाया जाता है। जैसे की एप्पल क्रम्बल, प्लम क्रम्बल, चॉकलेट क्रम्बल आदि। तो चलिए चॉकलेट क्रम्बल की रेसिपी को बनाना शुरू करते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About chocolate crumble ( चॉकलेट क्रम्बल के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make चॉकलेट क्रम्बल (चॉकलेट क्रम्बल कैसे बनाए)

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

चॉकलेट- १ कप

फ्रेश क्रीम- १/२ कप

बटर- १/२ कप

मैदा- १कप

How to make चॉकलेट क्रम्बल (चॉकलेट क्रम्बल कैसे बनाए)

चॉकलेट क्रम्बल बनाने के लिए चॉकलेट को डबल बॉयलर मैथड से मेल्ट कर लीजिए। चॉकलेट के मेल्ट होने के बाद इसमें फ्रेश क्रीम मिला दीजिए। और इसे साइड में रख दीजिए। एक दूसरा बाउल लीजिए। इसमें मैदा और बटर को एक साथ अच्छे से क्रम्बल कर लीजिए। इसे इतना क्रम्बल करना है। की यह ना तो डॉ के जैसे रहे। न ही बिखरा- बिखरा सा लगे। इसी बीच में ओवन को प्रिहीट कर लीजिए। एक माइक्रोवेव सेफ डिश लीजिए। इसमें चॉकलेट को अच्छे से पोर कर लीजिए। इस पर क्रम्बल की लेयर बिछा दीजिए। ओवन में १६०* डिग्री पर १५-२० मिनट के लिए बेक कर दीजिए। चॉकलेट क्रम्बल को कस्टर्ड या फिर ऐसे ही सर्व कीजिए।

Tips (टिप्पणी)

चॉकलेट क्रम्बल बनाने के लिए मेरे पास अलग-अलग टेस्ट के चॉकलेट कंपाउंड थे। मेने उन सभी कंपाउंड को एक साथ मेल्ट करके चॉकलेट क्रम्बल को बनाया है। 

 

डबल बॉयलर मैथड क्या है?

चॉकलेट को माइक्रोवेव और डबल बॉयलर मैथड दोनो तरीकों से मेल्ट किया जा सकता है। एक पानी से भरे बाउल को गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिए। दूसरे बाउल में चॉकलेट को छोटे- छोटे पीसेस में तोड़ लीजिए। चॉकलेट वाले बाउल को पानी वाले बाउल के उपर रख दीजिए। धीरे- धीरे चॉकलेट मेल्ट हो जायेगी। ध्यान रहे की चॉकलेट वाला बाउल पानी के बाउल को अच्छे से कवर करे। नही तो पानी की भाप चॉकलेट में जा कर इसमें पानी के ड्रॉपलेट्स छोड़ देगी। और चॉकलेट खराब हो जायेगी। जब चॉकलेट मेल्ट होने लगे। तब इसे गैस से नीचे उतार दे। और इसे अच्छे से टेंपर करे। टेंपर करने से चॉकलेट में फिनिश और ग्लॉसिनेस बनी रहती है।

 
Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *