Anjeer shake best for health

Fig shake

anjeer shake

About fig shake recipe (अंजीर शेक की रेसिपी के बारे में)

अंजीर जैसा कि हम सभी जानते हैं। यह एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है। और इसमें कई तरह के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। और अंजीर को अंग्रेजी में फिग भी कहा जाता है। यह खाने में मीठा होता है। और इसके अंदर छोटे छोटे दाने होते हैं। अंजीर से कई तरह की डिशेस बनाई जाती हैं। जैसे कि अंजीर बर्फी, अंजीर का हलवा, अंजीर बासुंदी, अंजीर शेक आदि।

अंजीर शेक पीने में टेस्टी होने के साथ बहुत ही हेल्दी भी होता है। यह बहुत ही कम समय में तैयार किया जा सकता है। अंजीर शेक को बनाने के लिए हमें भीगी हुई अंजीर का इस्तेमाल करना होता है। जिससे कि यह दूध में पूरी तरह अच्छे से मिक्स हो जाती है।

अंजीर सुखी व गीली दो प्रकार की होती हैं। सुखी अंजीर को रात में पानी में भिगो दिया जाए। और सुबह इसे गुनगुना करके खा लिया जाए। तो यह शरीर में कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में हमारी सहायता करती है। जैसे कि कब्ज, अस्थमा, बेहतर पाचन क्रिया को सुचारू करना और साथ ही साथ मोटापा भी कम करती है।

 गीली अंजीर हरे और पर्पल कलर में पाई जाती है। और खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। मेरी पसंद तो हमेशा से गीली अंजीर ही है। जिसे मैं कॉलेज के समय में बहुत ही ज्यादा खाया करती थी। और आज भी मुझे यह बेहद पसंद आती है।

 अंजीर का फल गुणों की खान है। इसमें फैट, कैलोरी, फाइबर, प्रोटीन आदि अनेक गुण पाए जाते हैं, तो चलिए अंजीर शेक की रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं। यदि आपको मेरी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Subtitle (उपशीर्षक)

About anjeer shake (अंजीर शेक के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make anjeer shake (अंजीर शेक कैसे बनाए)

Time of preparation (banne me लगने वाला समय)

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

अंजीर–८–१०

दूध–१–२ ग्लास

शक्कर–१–२ टेबलस्पून

गार्निश के लिए– पिस्ता, काजू

How to make anjeer shake (अंजीर शेक कैसे बनाए)

अंजीर शेक बनाने के लिए 8 से 10 अंजीर को पानी में धोकर साफ कर लीजिए। अब अंजीर को थोड़े से दूध में 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दीजिए। जिससे कि अंजीर अच्छे से फूल जाए। अंजीर को भीगे हुए 5 से 6 घंटे हो चुके हैं। अब एक मिक्सर जार में अंजीर वाला दूध और शक्कर डालकर इसे मिक्सी में चला दीजिए। ढक्कन हटा कर देख लीजिए। अब इसमें दूध डालकर एक बार और इसे चला दीजिए। अंजीर शेक को ग्लास में पोर कर दीजिए। उपर से कट किए हुए पिस्ता और काजू से गार्निश कर दीजिए। टेस्टी एंड हेल्दी फिग शेक रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

यदि दूध पतला है। तो अंजीर शेक में वैनिला आइसक्रीम भी डाली जा सकती है।

अंजीर शेक को बनने के बाद तुरंत ही खत्म कर देना चाहिए। इसे ज्यादा देर तक रखने से यह स्वाद में कसेला लगने लगता है। 

मिल्क शेक में शक्कर की क्वांटिटी को आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है। 

मिल्क शेक बनाने के लिए हमेशा फुल फैट मिल्क का ही यूज करे। 

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *