falooda recipe special delight for summer season

Falooda Glass

falooda recipe

About falooda recipe (फालूदा रेसिपी के बारे में)

गर्मियों की रिफ्रेशिंग ड्रिंक फालूदा खाने में बहुत ही डिलीशियस लगता है। ठंडा- ठंडा फालूदा आइसक्रीम के साथ हो। तो क्या कहने। दिन बन जाता है।यह एक फ्रोजन स्वीट डिजर्ट है। और हमारे आस-पास के रेस्टोरेंट में आसानी से अवेलेबल हो जाता है। घर पर यदि हमारे पास सारे इंग्रेडिएंट्स तैयार है। तो झटपट फालूदा गिलास रेडी किया जा सकता है।फालूदा को बनाने में बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरुरत नहीं होती। बस! ४-५ इंग्रेडिएंट्स और अमेजिंग फालूदा गिलास रेडी किया जा सकता है। सब्ज़ा, दूध,रोज सिरप, फालूदा सेव। फालूदा बनाने के लिए हमे सभी सामग्रियों की डिफरेंट लेयर्स बनानी होती है। उसके बाद इसमें दूध को ऐड किया जाता है। ऊपर से चिल्ड वैनिला या किसी भी फ्लेवर की आइसक्रीम। थोड़े से ड्राईफ्रूट और रेडी है। हमारा चिल्ड फालूदा गिलास

 इंडियन फालूदा का हर कोई दीवाना होता है। बच्चों से ले कर बड़े। मुझे गर्मियों के सीजन में फालूदा बनाना और खाना बहुत ही अच्छा लगता है। घर पर जब भी कोई मेहमान आने वाला होता है। तो में इसी ड्रिंक को बनाना पसंद करती हु। क्योंकि फालूदा बनाने में जितना ही आसान है। उससे भी ज्यादा टेस्टी। यदि आपको फालूदे में आइसक्रीम का फ्लेवर कुछ खास नहीं लगता। तो इसमें मलाई कुल्फी या और भी डिफरेंट फ्लेवर की कुल्फी को ऊपर से डाला कर खाया जा सकता है।यहाँ पर मेने फालूदा को बनाने के लिए कुछ टिप्स और सुझाव दिए है। जिसे पढ़ कर आप बहुत ही बढ़िया फालूदा रेडी कर सकते है। वैसे अगर बात की जाये। फालूदा में डलने वाली फालूदा सेव की। वैसे तो इसे बनाने का तरीका डिफरेंट होता है। पर यदि फालूदा सेव उपलब्ध नहीं है। तो वर्मिसिली का भी यूज़ किया जा सकता है। सब्जा जो की फालूदे का मैन इंग्रेडिएंट्स होता है।

शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बीज फाइबर का प्रमुख स्त्रोत है। इसके साथ ही यह प्रोटीन, वसा की पूर्ति भी करता है। सब्ज़ा को डायरेक्ट कभी भी कसमे नहीं किया जाता है। इसे पानी में १० मिनट के लिए भिगो कर रख दिया जाता है। जिससे यह जेली फॉर्म में परिवर्तित हो जाती है। और इसी के बाद इसका यूज़ स्मूथी,फालूदा आइस क्रीम को बनाने में किया जाता है। सब्ज़ा शरीर की बहुत सी बीमारियों को भी दूर करने में सहायक है। जैसे की कब्ज़ी, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। साथ ही साथ त्वचा व बालों के लिए भी अच्छा रहता है। बात करे फालूदा की तो इसे हम किसी भी फ्लेवर में तैयार कर सकते है। जैसे की- चॉकलेट फालूदा  ,पाइनएप्पल फालूदा , मैंगो फालूदा आदि। चॉकलेट फालूदा बच्चों को बहुत ही पसंद आता है। चॉकलेट फालूदा को चोको चिप्स आइसक्रीम या फिर सिंपल चॉकलेट आइसक्रीम के साथ सर्व करके खाया जा सकता है। खाने में इसका भी कोई जवाब नहीं। तो अब इंतज़ार किस बात का जल्दी से गर्मियों का रॉयल फालूदा तैयार कीजिये। और दीजिये अपनी फॅमिली को स्पेशल ट्रीट। इसी तरह की और भी रेसिपीज को फॉलो करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिये।

Subtitle (उपशीर्षक)

about falooda recipe (फालूदा रेसिपी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१० मिनट) 

how to make falooda glass (फालूदा गिलास कैसे बनाये)

tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

रोज सिरप – २-३ टेबलस्पून 

सब्ज़ा – १-२ टीस्पून 

दूध – ५०० मिलीलीटर

वर्मिसिली – १-२ टीस्पून  

वनीला आइसक्रीम – १- २ स्कूप 

पिस्ता – डेकोरेट करने के लिए 

टूटी फ्रूटी – डेकोरेट करने के लिए 

How to make falooda glass (फालूदा गिलास कैसे बनाये)

रॉयल फालूदा गिलास बनाने के लिए सब्ज़ा को ५-१० मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिये। दूसरी और वर्मिसिली बॉईल करने के लिए गरम पानी कीजिये। पानी के बॉईल होने पर इसमें वर्मिसिली को डाल दीजिये। वर्मिसिली को सॉफ्ट होने तक पका लीजिये। छलनी से छान लीजिये और इसे साइड में रख दीजिये। एक डिज़ाइन वाला गिलास लीजिये। इसमें पहले रोज सिरप डाल दीजिये। ऊपर से सब्जा डाल दीजिये। सब्ज़ा डालने के बाद इसमें वर्मिसिली साथ ही में दूध को भी डाल दीजिये। ऊपर से जितनी वनीला आइस क्रीम आप खाने चाहे उतनी आइस क्रीम डाल दीजिये। पिस्ते,टूटी फ्रूटी थोड़े से रोज सिरप से डेकोरेट कर दीजिये। रेडी है फ्रोजेन फालूदा डिजर्ट।

Tips (टिप्पणी)

फालूदा गिलास बनाते समय हम पर्टिकुलर किसी भी नाप को याद नहीं रखते। जितना मीठा आप खाना चाहते है। उसी के हिसाब से रेसिपी को तैयार कर सकते है।

मिल्क में आप चाहे तो एक्स्ट्रा शक्कर डाल सकते है। चूँकि आइस क्रीम और शरबत दोनों में मिठास है। अत: मेने यहाँ पर दूध में शक्कर ऐड नहीं की है। 

वर्मिसिली को छान लेने से हो सकता है। ये आपको चिपके- चिपके लगे। तो घबराने की बात नहीं। दूध में जाते ही यह फिर से एक दूसरे से अलग हो जाती है। 

फालूदा बनाने के लिए हमेशा फुल फैट मिल्क का ही यूज़ करे। इससे फालूदा बहुत ही अच्छा बनेगा। 

फालूदा बनाने के लिए यदि आप फुल फैट मिल्क का यूज़ नहीं करना चाहते। तो दूध में कॉर्नफ्लोर या मिल्क पाउडर डाल कर इसे अच्छा गाढ़ा कर ले। फिर मिल्क को ठंडा करके फालूदा गिलास रेडी कीजिये। 

दूध में कॉर्नफ्लोर या मिल्क पाउडर को आप दूध की क्वांटिटी के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *