poha recipe with step by step photos

Spicy masala poha

masala poha

About poha recipe (पोहा रेसिपी के बारे में)

राइस को पारबोइल ( खाद्य पदार्थ को बॉईल करके थोड़ा बहुत पकाना) और फ्लैटन  करके बनाये जाने वाला पोहा भारत में बहुत ही चाव से खाया जाता है। और मुख्य तौर पर महाराष्ट्र ,राजस्थान , गुजरात ,मध्य प्रदेश में पोहा अधिकतर नाश्ते के रूप में खाया जाता है।पर कई बार नाश्ते में कुछ भी बनाने का निर्णय करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यदि बात पौष्टिकता की हो तब पोहे से अच्छा उपाय कुछ  हो नहीं सकता। क्योंकि पोहा झट- पट  बनने के साथ साथ शरीर में आवश्यक सभी तत्वों की पूर्ति करता है। ज्यादातर पोहा रेसिपी को २ तरह से बनाया जाता है। एक तो कांदा पोहा और दूसरा  मसाला पोहा। मसाला पोहा और कांदा पोहा दोनों की रेसिपी बहुत ही इजी और सिंपल है। बस! फ़र्क सिर्फ इतना है। की कांदा पोहा में कांदे का ही यूज़ किया जाता है। पर मसाला पोहा में आप अपनी इच्छानुसार कोई भी सब्ज़ी  जैसे की – प्याज़, टमाटर, मटर, करी पत्ता, शिमला मिर्च, आलू और यदि सर्दियों का मौसम है। तोह आप इसमें गाजर का भी इस्तेमाल कर सकते है। इस तरह से बनाये जाने वाला पोहा  बच्चों को नाश्ते में परोसा जा सकता है। जिससे उनके शरीर में किसी भी पौष्टिक तत्व की कमी न रहे। मसाला पोहा के अलावा पोहे से बहुत सारी डिशेस बनायीं जाती है। जैसे की पोहे की खीर, पोहा चिवड़ा, पोहा कटलेट, पोहा जलेबी  आदि।

Subtitle (उपशीर्षक)

About poha recipe (पोहा रेसिपी के बारे में) 

Ingredients(आवश्यक सामग्री)

How to make masala poha(मसाला पोहा कैसे बनाये)

Preparation time(बनने में लगने वाला समय) (२०-२५ मिनट) ( ३-४ व्यक्तियों के लिए) 

Tips AND FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Variations (वैरिएशन)

Ingredients(आवश्यक सामग्री)

ऑयल – ११/२ सब्ज़ी वाला बड़ा स्पून 

राई – १/२ टीस्पून 

प्याज़- २ मध्यम साइज के 

टमाटर – २ मध्यम साइज के 

आलू – १ मध्यम साइज के 

शिमला मिर्च – १ बारीक़ कट की हुई 

गाजर -१ बारीक़ कट की हुई 

मटर – १०० ग्राम 

हरी मिर्च – २ बारीक़ कट की हुई 

करी पत्ता – ८-१० पत्ती 

धनिया पत्ती – डेकोरेट करने के लिए 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर- ११/२ -२ टीस्पून 

हल्दी – १/२ टीस्पून 

पोहा मसाला – १टीस्पून 

निम्बू – १ कट किया हुआ

How to make masala poha(मसाला पोहा कैसे बनाये)

मसाला पोहा बनाने के लिए सबसे पहले हम एक नॉनस्टिक कड़ाही में ऑयल डाल रहे है। आयल को गरम होने देते है। अब हम इसमें राई डाल कर इसे तड़काते  है। राई तड़क चुकी है। इसमें करी पत्ता डाल रहे है। फिर प्याज़ डालना है। और इसे २ मिनट चला लेना है। अब हम इसमें आलू ,मटर, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च डाल रहे है। अच्छे से सभी सब्जियों को  स्पैचुला से मिक्स करेंगे।  ढक्कन से १०-१५ मिनट तक ढक कर पकाएंगे। दूसरी और हम पोहा को अच्छी तरह से १ बार साफ़ पानी से धो लेते है। और इसे छलनी की सहायता से छान लेते है।  १०- १५ मिनट हो चुके है। ढक्कन हटा देते है। टमाटर और सभी मसाले – नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी,और पोहा मसाला पाउडर डाल रहे है। अच्छे से मिक्स करेंगे।  और ऊपर से पोहा डाल देंगे। पोहा डाल कर इसे स्पैचुला की हेल्प से अच्छे से मिक्स करेंगे। और फिर १० मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने देंगे।१० मिनट हो चुके है। और हमारे पोहे भी पक  चुके है। अब हम  इसमें  नींबू का रस और धनिया पत्ती डाल रहे है। एक बार फिर से सभी को मिक्स करेंगे। रेडी है गरमा- गरम पोहा। आप इसे फ्राई की हुई मूंगफली, नमकीन या दही के साथ परोस सकते है।

Tips(टिप्पणी)

पोहा बनाने से पहले एक बार साफ़ पानी से जरूर धोये ,ताकि कोई गन्दगी या कंकर का टुकड़ा आपके स्वाद को ख़राब न करे। 

यदि पोहे का स्वाद ज्यादा खट्टा या तीखा चाहिए तो आप इसमें हरी मिर्च और निम्बू की क्वांटिटी को अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते है।  

मार्केट से पोहा खरीदते समय एक बार पोहे की क्वालिटी और पैकिंग तारीख को जरूर जाँच ले। 

आप चाहे तो इसमें फ्राई मूंगफली की जगह भुनी हुई मूंगफली के दाने भी दाल सकते है। 

FAQ (सवाल)

क्या पोहा  बनाते समय इसमें पोहा मसाला डालना जरुरी है ?

पोहा बनाते समय आप चाहे तोह पोहा मसाला ना भी डाले। ये कोई जरुरी नहीं है। पर जब बात स्वाद की हो तोह आप समझौता।  और पोहा मसाला डाल कर देखे। इससे स्वाद और भी बढ़ जायेगा। और खाने में पोहे बहुत ही टेस्टी लगेंगे।

Variations (वैरिएशंस)

How to make kanda poha (कांदा पोहा कैसे बनाये)

कांदा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले हम एक नॉनस्टिक कड़ाही ले रहे है। इसमें ऑयल डाल रहे है। ऑयल गरम हो चूका है। अब हम इसमें राई को डाल कर तड़काते है। राई तड़कने पर हमे इसमें करी पत्ता डाल रहे है। ऊपर से प्याज़ डाल कर इसे २ मिनट के लिए अच्छे से स्पैचुला से मिक्स करना है। प्याज़ को हमने मिक्स कर लिया है।  अब इसमें नमक, हल्दी , और पोहा मसाला डाल रहे है। ऊपर से पोहा कड़ाही में ऐड करेंगे। अच्छे से मिक्स कर रहे है। ३-४ मिनट के लिए धीमी आंच पर पोहे को पकाएंगे। और फिर इसमें निम्बू का रस डाल रहे है। और साथ ही में   १-२ टेबलस्पून पिसी हुई चीनी ऐड कर रहे है। और अच्छे से मिक्स कर देते है। आप अपने स्वादानुसार चीनी को कम या ज्यादा कर सकते है। रेडी है। कांदा पोहा। आप इसे कट की हुई धनिया पत्ती ,रोस्टेड या फ्राई की हुई मूंगफली के दाने से डेकोरेट करें। और गरमा-गरम सर्व करें।

Tips(टिप्पणी)

पोहे में निम्बू का रस ऐड करने से पोहे खिले -खिले बनेंगे और साथ ही कांदे पोहे का स्वाद खट्टा -मीठा बना रहेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *