panchratan dal | how to make panchmel dal

Panchratan dal

panchmel dal

About panchmel dal ( पंचमेल दाल के बारे में)

पंचमेल दाल जैसा की नाम से ही पता चलता है। पांच तरह की दालों से बनने वाली मिक्स दाल। पंचमेल दाल प्रोटीन का फुल डोज़ तोह है ही। साथ ही साथ यह और दूसरे नुट्रिएंट्स से भी भरपूर है। खाने में पंचमेल दाल का स्वाद अति उत्तम होता है। इस दाल को चाहे तो लहसुन और प्याज़ के बिना भी बना सकते है। पर पंचमेल दाल में राजस्थानी स्वाद तो बिना लहसुन और प्याज़ के नहीं आ सकता। चलिए में आपको बताती हु। की पंचमेल दाल को सबसे पहले मेने कहा पढ़ा था। मेरे दादाजी के पास एक बहुत पुरानी रेसिपी की बुक थी। जिसमे कई सारी पौष्टिक रेसिपीज थी।

 जिसमे से एक रेसिपी पंचमेल दाल की थी। इस रेसिपी को मेने अपने टेस्ट के हिसाब से थोड़ा बहुत बदलाव किया। और आप यकीन कीजिये। दाल का टेस्ट बहुत ही ज़बरदस्त था। और तब से में दाल को ऐसे ही बनाना पसंद करती हु। पंचरत्न दाल को बनाने में तूर दाल, मूंग दाल, काली मसूर की दाल, मसूर दाल, छिलके वाली मूंग दाल का यूज़ किया जाता है। पंचरत्न दाल का टेक्सचर और कलर तो दाल मखनी के जैसा होता है। पर खाने में इसका स्वाद दाल मखनी से अलग होता है। पंचरत्न दाल को बनाने के लिए आप अपनी चॉइस के हिसाब से कोई भी दाल ले सकते है। इसे गरमा -गर्म रोटी, नान, चावल के साथ परोसा जा सकता है।

चूँकि दाल को यदि कुछ देर रख दिया जाये। तो यह थोड़ी थिक कंसिस्टेंसी में आ जाती है। इसके लिए इसे गरम करते समय थोड़ा सा पानी मिला दिया जाये। तो यह वापस आपने ओरिजिनल कंसिस्टेंसी आ जाती है। तो अब आप भी एक या दो तरह की दाल को बना कर बोर हो गए है। तो इस बार पंचमेल दाल को ट्रॉय करे। यह दाल पांच दालों का समूह है। अत :खाने में यह स्वादिष्ट तो होती ही है। साथ ही साथ इससे शरीर को सभी तरह के जरुरी पौष्टिक तत्व मिल ही जाते है। पोषक  तत्वों की बात करे तो इसमें विटामिन, आयरन, पौटेशियम और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते है। जो की शाकहारी लोगो के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। पंचरत्न दाल को बनाने के लिए सभी जरुरी टिप्स मेने यहाँ पर दिए है। रेसिपी को फॉलो कर अब आप भी लाजवाब दाल को घर पर बना सकते है। इसी तरह की और भी डिलीशियस रेसिपीज पढ़ने के लिए विजिट करे मेरी वेबसाइट पर और बनाये अपनी मनपसंद रेसिपीज। 

Subtitle (उपशीर्षक)

about panchmel dal (पंचमेल दाल के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make panchratna dal (पंचमेल दाल कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय)  (३० मिनट ) (३ व्यक्तियों के लिए)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मूंग मोगर –  ५० ग्राम 

मूंग छिलके वाली दाल – ५० ग्राम 

चने की दाल – ५० ग्राम 

तुवर दाल – ५० ग्राम 

उड़द मोगर छिलके वाली– ५० ग्राम 

ऑयल

जीरा– १/२ टीस्पून 

हींग – १/४ टीस्पून 

प्याज– २ मध्यम साइज के 

टमाटर – २ मध्यम साइज के 

लहसुन- २ गांठ 

अदरक – १ इंच का टुकड़ा 

नमक – स्वादानुसार 

हल्दी – १/२ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर– १ टीस्पून 

धनिया पाउडर– १/२ टीस्पून 

गरम मसाला– १/२ टीस्पून 

हरा धनिया या पुदीना पत्ती – डेकोरेट करने के लिए 

घी – दाल पर पौर करने के लिए

How to make panchratna dal (पंचमेल दाल कैसे बनाये)

पंचरतन दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को २ बार साफ पानी से धो कर १/२ घंटे के लिए भिगो दीजिए। १/२ होने पर एक प्रेशर कुकर लीजिए। दाल के पानी को निथार दीजिए। कुकर में दाल, नमक,हल्दी, और पानी डाल कर २ सीटी लगवा दीजिए। कुकर को ठंडा होने दीजिए। ढक्कन को हटा कर मथनी की सहायता से दाल को एक सार कर लीजिए। दूसरी ओर एक कड़ाही लीजिए। इसमें ऑयल डाल कर गरम कीजिए। ऑयल के गरम होने पर इसमें जीरा और हींग डाल दीजिये। अब इसमें बारीक़ कट किये हुए प्याज़ डाल दीजिये। २ मिनट बाद इसमें लहसुन डाल दीजिये। मिक्स कर दीजिये।प्याज़ का कलर हल्का सा चेंज होने पर इसमें अदरक और हरी मिर्च डाल दीजिये। मिक्स कर दीजिये। अब इसमें टमाटर डाल दीजिये और कड़ाही पर ढक्कन लगा दीजिये। टमाटर के सॉफ्ट होने पर ढक्कन को हटा दीजिये। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डाल दीजिये। सभी मसालों को मिक्स  कर दीजिये। ऊपर से इसमें दाल डाल दीजिये। दाल में एक उबाल आने पर गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। ऊपर से गरम मसाला डाल दीजिये। घी और हरे धनिए से सजा कर गरम– गरम रोटी, पराठा, पूड़ी के साथ परोसिए। पंचरतन दाल रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

पंचरतन दाल बनाने के लिए आप दाल की क्वांटिटी को कम या ज्यादा कैसे  भी एडजस्ट कर सकते है

दाल को बनाने के लिए इसे कुछ देर के लिए भिगो दे। अन्यथा दाल अच्छे से नहीं पकेगी।ध्यान रहे की दालें हमेशा फ्रेश ही ले। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *