how to make phool makhane curry – cooking with aaradhana

 Makhane ki sabzi (मखाने की सब्ज़ी )


About makhane ki sabzi (मखाने  की सब्ज़ी के बारे में)

मित्रों, फूल मखाने का नाम तो आप सबने सुना होगा। फूल मखाने से खीरसब्ज़ी दोनों बनाई जाती है।  जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व पौष्टिक  होती है। आप इसे राइस( चावल) रोटी के साथ भी खा सकते है। फूल मखाना कैल्शियम का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है। तो आइये हम फूल मखाने की सब्ज़ी बनाना शुरू करते है।

Subtitle  (उपशीर्षक)

  • About makhane ki sbazi (मखाने  की सब्ज़ी के बारे में) 
  • Ingredients(सामग्री) 
  • How to make makhane ki sabzi step by step(मखाने की सब्ज़ी कैसे बनाये स्टेप बाय स्टेप ) 
  • Preparation time(बनने में लगने वाला समय)( ४ व्यक्तियों के लिए) 
  • Tips(टिप्पणी)

Ingredients(सामग्री)

प्याज़- ३ मध्यम साइज के  

टमाटर- ३ मध्यम साइज के 

आलू- २-३ मध्यम साइज के 

मखाने – घी में फ्राई किये  हुए 

हरी मिर्च- २  बारीक़ टुकड़ो में कट की हुई 

अदरक – १ इंच का टुकड़ा बारीक़ टुकड़ो में काटी हुई 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून  

धनिया पाउडर – १ टीस्पून  

गरम मसाला- १/२ टीस्पून 

किचन किंग मसाला – १/२ टीस्पून 

सोया सॉस- २ टीस्पून 

हरा धनिया ,धनिया पत्ती- सजाने के लिए 

ऑयल- ३टेबलस्पून   

 पानी

 

How to make makhane ki sabzi step by step ( मखाने की सब्ज़ी कैसे बनाये स्टेप बाय स्टेप )

सबसे पहले प्रेशर कुकर में ऑयल डाल कर उसे गर्म होने के लिए रख दे। जब ऑयल  अच्छे से गरम हो जाये। तब उसमे बारीक़ टुकड़ो में कट की हुई अदरक दाल दे। और इसे २ मिनट के लिए अच्छे से घुमाये। अब इसमें कट किये हुए प्याज़ डाल दे। और प्याज़ को अच्छे से डार्क ब्राउन होने तक घुमाये। इस समय हमे गैस की आंच को तेज़ रखना है। और एक सार प्याज़ को चलना है।जब प्याज़ का कलर चेंज हो जाये। और प्याज़ अच्छी तरह से पक जाये  तब इसमें १ टीस्पून सोया सॉस ऐड करना है। फिर इसमें कट किये हुए टमाटर डालने है। और फिर से टमाटर को ५ से ७ मिनट के लिए चलना है। गैस की आंच को धीरे करके नमक, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डालना है। और साथ ही साथ आधा गिलास पानी ऐड करेंगे।  अब हम प्रेशर कुकर की लिड बंद करेंगे। और ३ से ४ सीटी तेज़ आंच पर लगने देंगे। कुकर में ३ से ४  सीटी आ चुकी है।  अब गैस को ऑफ कर देंगे। और कुकर को ठंडा होने देंगे। जब कुकर ठंडा हो जायेगा। तब इसका ढक्कन हटाएंगे। और गैस को फिर से स्टार्ट करेंगे।  अब इसमें आलू ऐड करेंगे। और ५ से ७ मिनट के लिए तेज़ आंच पर आलू को चलाएंगे । अब जैसे की आलू  अच्छी तरह से मिक्स हो चुके है। अब इसमें १ गिलास पानी ऐड करेंगे। और कुकर का ढक्कन फिर से बंद करके २ सीटी आने तक का वेट करेंगे। कुकर में २ सीटी आ चुकी है। अब गैस की फ्लेम को बंद  कर देते है। और कुकर को ठंडा होने देते है। कुकर ठंडा हो चुका है। गैस की फ्लेम को एक बार फिर से ऑन कर लेंगे। और अब इसमें फ्राई किये मखाने ऐड करेंगे। साथ ही साथ गरम मसाला, किचन किंग मसाला और कटी हुई हरी मिर्च ऐड  करेंगे। और कुकर का ढक्कन बंद करके १ सीटी आने देंगे। अब जैसा की कुकर में  एक सीटी आ चुकी  है।  अब गैस की फ्लेम को बंद कर देते है।  और कुकर को एक बार फिर  ठंडा होने देते है।  कुकर ठंडा हो चुका है।  अब ढक्कन को हटा देते है। धनिया पत्ती  से सर्व कर लेते है।  तो लीजिये हमारी टेस्टी फूल मखाने की सब्ज़ी तैयार है। 

Tips(टिप्पणी)

प्याज़ को चलाते समय डार्क ब्राउन होने तक बिलकुल भी नहीं छोड़ना है। नहीं तो प्याज़ जल जायेंगे। और सब्ज़ी का टेस्ट  ख़राब हो जायेगा। 

सोया सॉस सब्ज़ी में अच्छा ब्राउन  कलर देती है। पर ये बिलकुल ऑप्शनल है। आप चाहे तो इससे स्किप भी कर सकते है। और आप चाहे तो सोया सॉस को प्याज़ के डार्क  ब्राउन होने पर भी डाल सकते है। और  चाहे तो  मखाने डालते समय भी ऐड कर सकते है

फूल मखाने को सब्ज़ी में डायरेक्ट भी ऐड किया जा सकता है। पर घी या ऑयल  में फ्राई करने से सब्ज़ी का टेस्ट बढ़ जाता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *