fruit sandwich | How to make fruit sando

Fruit sandwich

fruit sandwich

About fruit sandwich recipe (फ्रूट सैंडविच रेसिपी के बारे में)

फ्रूट सैंडविच नाम आते ही इसे खाने की इच्छा मन में जरुर आती है। की इसका टेस्ट कैसा होगा। फ्रूट के साथ ब्रेड का कॉम्बिनेशन कैसा रहेगा। क्या ये खाने में अच्छा लगेगा। या नहीं।इस तरह के कई सवाल हमारे मन में एक बार तो जरूर आते ही है। क्योंकि कुछ ऐसा ही सवाल मेरे भी मन में था। जब मेने इसे पहली बार बनाया था। पर मुझे इसका स्वाद पहली बार में बहुत ज्यादा पसंद आया था।

 फ्रूट्स के साथ जैम का मजा उसके उपर होममेड बटर बीच में फ्रूट्स की नेचुरल मिठास। इसको तो खाते ही दिल से एक ही शब्द निकलता है। अमेजिंग। और किसी भी अच्छी चीज को खाने के बाद हमारा मन तो वैसे भी खुश हो ही जाता है। और बात जब खुद से बनाई गई किसी डिश की हो। तो कही न कही गर्व महसूस होता है।

 फ्रूट सैंडविच में फ्रूट्स का चुनाव हम अपनी पसंद के अनुसार कर सकते है। फ्रूट सैंडविच ब्रेकफास्ट का बेहतरीन विकल्प हो सकता है। और बच्चो को तो यह बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। इसमें बटर की जगह पर सिर्फ जैम का भी यूज किया जा सकता है। और व्हिपिंग क्रीम भी ऐड की जा सकती है। यदि आप बच्चो के लिए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना चाहते है। तो एक बार फ्रूट सैंडविच को जरूर ट्राय करे। यकीनन ही यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

फ्रूट सैंडविच में खट्टे फ्रूट्स की जगह पर किसी भी फ्रूट का यूज किया जा सकता है। तो चलिए इस क्विक और इजी ब्रेकफास्ट रेसिपी को बनाना शुरू करते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About fruit sandwich (फ्रूट सैंडविच के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make fruit sandwich (फ्रूट सैंडविच कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मिल्क ब्रेड- 3 स्लाइस 

बटर- 2-3 टेबलस्पून 

मिक्स फ्रूट जैम- 3टेबलस्पून

सेव- 2 टेबलस्पून

केला- 2 टेबलस्पून

अनार- 2टेबलस्पून

ड्रैगन फ्रूट- 1 टेबलस्पून

चीकू- 2 टेबलस्पून

How to make fruit sandwich (फ्रूट सैंडविच कैसे बनाए)

सबसे पहले तीन ब्रेड स्लाइस लीजिए। फ्रूट को छोटे- छोटे पीसेस में कट कर लीजिए। बीच वाली ब्रेड पर दोनो तरफ बटर लगा दीजिए। और लेफ्ट एंड राइट साइड वाली ब्रेड पर जैम लगा दीजिए। अब इस पर अपनी चॉइस के हिसाब से फ्रूट डाल दीजिए। नॉनस्टिक पैन में बटर गरम करके ब्रेड को सेक लीजिए। बीच में से ब्रेड को कट कर लीजिए। फ्रूट सैंडविच रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

फ्रूट सैंडविच में जैम की जगह पर व्हीपिंग क्रीम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

मैंने यहां पर मिल्क ब्रेड का इस्तेमाल किया है। इसकी जगह पर नॉर्मल ब्रेड से भी फ्रूट सैंडविच को बनाया जा सकता है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *