Fruit chaat bowl it’s not healthy but tasty

Fruit Chaat Bowl

fruit chaat

About fruit chaat recipe (फ्रूट चाट रेसिपी के बारे में)

फ्रूट चाट एक पौष्टिक और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है जिसे ताजे फलों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। यह डिश विशेष रूप से गर्मियों में बहुत पसंद की जाती है क्योंकि यह ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती है। फलों के चयन में आम, सेब, केला, पपीता, अनार, संतरा, अंगूर, और तरबूज जैसे विभिन्न फलों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है।

फ्रूट चाट को स्वादिष्ट और चटपटा बनाने के लिए इसमें नींबू का रस, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, और काली मिर्च मिलाई जाती है। कुछ लोग इसमें हरी धनिया और पुदीने की चटनी भी मिलाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी निखर जाता है।

 यह चाट न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि यह फलों के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। फ्रूट चाट को अक्सर उपवास के दौरान या हल्के नाश्ते के रूप में खाया जाता है। यह डिश तैयार करने में बेहद आसान और समय बचाने वाली होती है, जिससे इसे झटपट बनाया जा सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।

 फ्रूट चाट एक बेहतरीन विकल्प है उन लोगों के लिए जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं। रंग-बिरंगे फलों का यह मिश्रण देखने में भी बेहद आकर्षक होता है और किसी भी अवसर पर परोसा जा सकता है। फ्रूट चाट उन लोगो के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जो अपनी सेहत के लिए काफी ज्यादा कॉन्शस होते है।

 जो फैट खाने से दूरी बनाए रखना चाहते है। फ्रूट चाट को बनने के तुरंत बाद ही खा लिया जाए तो यह सही रहता है। क्योंकि कुछ फ्रूट्स की प्रकृति ज्यादा देर तक खुला रहने की नही होती है। फ्रूट चाट को किसी भी समय पर खाया जा सकता है। पर सबसे ज्यादा इसे शाम को स्नैक्स में खाना ही उचित रहता है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपी पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About fruit chaat recipe (फ्रूट चाट रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make fruit chaat  (फ्रूट चाट कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

पपीता- १/२ कप

अनार- १/४ कप

केला- १/२ कप

सेव- १/२ कप

आम- १/२ कप

जीरा पाउडर- १/२ टीस्पून 

चाट मसाला- १/२ टीस्पून 

काला नमक- स्वादानुसार

How to make fruit chaat  (फ्रूट चाट कैसे बनाए)

फ्रूट चाट बनाने के लिए एक बाउल में कट किए हुए सारे फ्रूट्स डाल दीजिए। उपर से इसमें चाट मसाला, काला नमक और रोस्ट जीरा पाउडर डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। फ्रूट चाट बाउल रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

फ्रूट चाट बाउल में आप अंगूर या मौसमी कोई भी फल डाल सकते है। जैसे की तरबूज,कीवी आदि। 

मसालों को आप अपने टेस्ट के हिसाब से एडजस्ट कर सकते है।

गार्निश के लिए इसमें थोड़ा सा पुदीना पत्ती मिला सकते है। 

यदि आप फ्रूट चाट बाउल को खट्टा खाना पसंद करते है। तो इसमें थोड़ा सा फ्रेश नींबू का रस भी डाल सकते है।

 
Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *