Bhelpuri recipe| Quick and tasty for kids

Bhelpuri

bhelpuri recipe

About bhelpuri recipe (भेलपुरी रेसिपी के बारे में)

भेलपुरी भारत का बहुत ही टेस्टी स्ट्रीट फूड है। बहुत ही झट-पट बन भी जाती है। भेलपुरी बनाने का मुख्य इंग्रेडिएंट मुरमुरा है।

इसमें प्याज, मठरी,खट्टी-मिट्टी चटनियां मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। घर पर इंग्रेडिएंट्स तैयार हो तो भेलपुरी को सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है।

हल्की-फुल्की भूख हो या शाम के स्नैक्स, या फिर घर पर बच्चा पार्टी भेलपुरी खुशी-खुशी सर्व की जा सकती है।

तो चलिए देर किस बात की। खट्टी-मीठी भेलपुरी को बनाना शुरू करते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About bhelpuri recipe (भेलपुरी रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make bhelpuri recipe (भेलपुरी कैसे बनाए)

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

मुरमुरा- 2 कप

पापड़ी- 4-5 

मूंगफली- 2 छोटे स्पून

आलू- 1

प्याज- 1

हरी मिर्च- 1-2 बारीक कट की हुई

चाट मसाला- 1 टीस्पून 

काला नमक- 1/4 टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून 

मीठी चटनी- 3-4 टेबलस्पून 

हरा धनिया- सर्व करने के लिए

नमकीन सेव- 4 टेबलस्पून

How to make bhelpuri recipe (भेलपुरी कैसे बनाए)

मुरमुरे को मीडियम फ्लेम पर 10 मिनट तक चलाते हुए भून लें। मुरमुरा कुरकुरा हो जायेगा।

एक बड़े बाउल में सारी सामग्री को मिलाकर मिक्स कर ले।

धनिए और सेव के साथ सजाकर सर्व करे।

Tips (टिप्पणी)

भेलपुरी को तुंरत सर्व नही करना चाहते। तो इसमें चटनी को मिक्स नही करे। चटनी मिक्स करने से मुरमुरे सॉफ्ट हो जायेंगे। और भेलपुरी का टेस्ट खराब हो जाएगा।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *