aloo gobhi recipe with step by step photos

Gobhi Aloo

aloo gobhi

About aloo gobhi (आलू गोभी के बारे में)

आलू गोभी जैसा की नाम से ही विदित है। घर में आलू गोभी की सब्ज़ी दिन – प्रतिदिन बनायीं जाती है। इस सब्ज़ी को रोटी,पराठा,नान के साथ खा सकते है। आलू गोभी को ग्रेवी में बनाया जा सकता है। यहाँ पर हमने आलू गोभी की सुखी सब्ज़ी  बनाई है। आलू गोभी इंडियन मसालों के साथ बनाई जाने वाली वेज सब्ज़ी है। जो की प्रत्येक घर और रेस्टोरेंट में पॉपुलर है। इस सब्ज़ी की सबसे खास बात यह है। की यह मैन और साइड डिश दोनों तरीको से सर्व की जा सकती है।

 मेरा मन जब भी कुछ हल्का खाने का होता है। तब में इसी सब्ज़ी को बनाना प्रेफर करती हु। आलू गोभी की सब्ज़ी में यदि हरे मटर, हरी प्याज़, गाजर ऐड कर दी जाये। तो ना सिर्फ यह सब्ज़ी के स्वाद को बढ़ाती है। बल्कि सब्ज़ी की मात्रा में भी वृद्धि हो जाती है। थोड़ी बहुत बातों का ध्यान रखा जाये। तो बहुत ही बढ़िया आलू गोभी की सब्ज़ी तैयार की जा सकती है। आलू गोभी की सब्ज़ी बनाते समय आलू और गोभी को थोड़ा बड़े पीसेज में कट करना चाहिए। नहीं तो सब्ज़ी बनाते समय इनका पेस्ट बन सकता है।

आलू गोभी की सब्ज़ी यदि बच जाती है। तो बिना कुछ सोचें विचारे हम इससे बहुत ही डिलीशियस पराठा और सैंडविच तैयार कर सकते है। जो की बच्चो को स्कूल के टिफ़िन बॉक्स में सॉस के साथ पैक करके दी जा सकती है। बच्चो से ले कर बड़ो तक को यह पराठा और सैंडविच बहुत पसंद आता है। बात करे ग्रेवी में बनने वाली आलू गोभी की तो यह सब्ज़ी ग्रेवी में भी बहुत ही बढ़िया लगती है। इसकी ग्रेवी को दही और टमाटर के साथ तैयार किया जाता है। पर यदि सब्ज़ी में हमे थोड़ी और क्रीमीनेस चाहिए तो इसमें मूंगफली का पेस्ट ऐड किया जा सकता है।

यदि बात करे आलू के गुणों की.तो स्वास्थ्य की दृष्टि से यह  सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आलू में पाए जाने वाला विटामिन सी और बी हार्ट के लिए अच्छे मने जाते है। आलू में फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते है। जो की शरीर को आंतरिक रूप से तो फायदा तो पहुंचाते ही है। साथ ही बाहरी रूप से बालों और और आँखों को भी स्वस्थ रखने का काम करते है। इसी तरह से गोभी में भी फाइबर,फोलेट, प्रोटीन,मैग्नीज़ और फॉस्फोरस जैसे तत्वों की भरमार होती है। जो की शरीर में होने वाली कमी की समय- समय पर पूर्ति करती है। तो अब आप आलू गोभी के इतने फायदे जानने के बाद शायद ही इसे ना कहेंगे। आइये सब्ज़ी को बनाना शुरू करते है। इसी तरह की और भी इजी और घर पर बनायीं जाने वाली झटपट डिशेस के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।  

Subtitle (उपशीर्षक)

about aloo gobhi (आलू गोभी के बारे में) 

ingredients (सामग्री)

how to make aloo gobhi (आलू गोभी कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (२०-२५ मिनट) (३ व्यक्ति)

tips  (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

हींग – १/४ टीस्पून 

जीरा – १/२ टीस्पून 

अदरक – १ इंच का टुकड़ा बारीक़ कट किया हुआ 

आयल –  २ बड़े सब्ज़ी वाले स्पून

आलू – ३ मध्यम साइज का 

फूलगोभी – १/२ किलोग्राम 

टमाटर – ३ मध्यम साइज का 

हरी मिर्च – ३-४ 

नमक – स्वादानुसार 

हल्दी – १/२ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून 

कसूरी मेथी – १ टीस्पून 

किचन किंग मसाला – १/२ टीस्पून 

गरम मसाला – १/२ टीस्पून 

धनिया पत्ती – डेकोरेट करने के लिए 

How to make aloo gobhi (आलू गोभी कैसे बनाये)

सबसे पहले कड़ाही में ऑयल को गरम कर दीजिये। इसमें हींग,जीरा और अदरक डाल दीजिये। अब इसमें आलू डाल कर ३-४ मिनट तक चला लीजिये। ढक्कन लगा कर आलू को १० मिनट पकने दीजिये। ढक्कन हटा कर इसमें कसूरी मेथी,हल्दी,नमक और फूलगोभी डाल कर इसे मिक्स कर दीजिये। दुबारा इस पर ढक्कन लगा कर धीमी आंच पर पकने दीजिये। ढक्कन हटा कर देख लेते है। गोभी आलू थोड़े से नरम हो चुके है। अब इसमें टमाटर,हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, किचन किंग मसाला, गरम मसाला डाल दीजिये। सभी को मिक्स कर दीजिये। धीमी आंच पर टमाटर को ढक्कन लगा कर पकने दीजिये। ढक्कन हटा कर देख लेते है। सब्ज़ी में से ऑइल छूट गया है। आलू गोभी की सब्ज़ी परोसने के लिए बिल्कुल तैयार है। 

Tips (टिप्पणी)

आलू गोभी की सब्ज़ी बनाते समय ध्यान रखे। की आलू के थोड़े से नरम होने के बाद ही गोभी को डालें। क्योंकि आलू गोभी से पकने में ज्यादा समय लेता है। 

आलू गोभी की सब्ज़ी में टमाटर डाल रहे है। तो इन्हें सबसे आखिर या आलू के अच्छे से पक जाने के बाद ही डालें। क्योंकि पहले डालें गए टमाटर में एसिड होने के कारण आलू अच्छे से नहीं पकेंगे। और सब्ज़ी कच्ची रह जाएगी। 

आलू गोभी की सब्ज़ी बना रहे है। तो गोभी को एक बार साफ़ पानी से धो ले। अब थोड़ा सा गुनगुना पानी करे इसमें नमक डाल कर मिक्स कर दे। नमक वाले पानी में गोभी को डाल दे। थोड़ी देर ऐसे ही रहने दे। ताकि गोभी की दुर्गन्ध खतम हो जाये। अब एक बार फिर इसे साफ़  पानी से धो कर ले।और  सब्ज़ी बनाने के काम में ले।    

स्वाद बढ़ाने के लिए आलू गोभी में मटर, हरी लहसुन,हरा प्याज़ भी डाल सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *