suji upma recipe | very easy to make for breakfast

Suji Upma

upma recipe

About upma recipe (उपमा रेसिपी के बारे में)

सूजी से बनने वाला उपमा ब्रेकफास्ट में खाई जाने वाली हेल्दी रेसिपी है। उपमा को बनने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसको दही या फिर सॉस किसी के भी साथ खाया जा सकता है। सूजी खाने में तो हल्की होती ही है। साथ ही में यह डाइजेस्ट भी आसानी से हो जाती है। उपमा करी पत्ता, मसाले और नट्स से मिलकर बनाया जाता है। साउथ इंडियन उपमा रेसिपी में सूजी को भून लेने के बाद इसमें गर्म पानी को मिलकर इस रेसिपी को तैयार किया जाता है। सूजी को रवा इंग्लिश में इसे सेमोलिना के नाम से भी जाना जाता है।  सूजी के अलावा वर्मिसिली, पोहा, ब्रेड से भी टेस्टी उपमा की रेसिपी को बनाया जा सकता है। सूजी से न सिर्फ उपमा बल्कि सूजी के खमण ढोकला, इडली, हलवा और भी बहुत सी डिशेस बनायीं जाती है। सूजी के उपमे की खास बात यह होती है। की इसे गर्म – गर्म ही खाया जाना चाहिए।

 ठंडा होने के बाद यह खाने में इतना स्वाद नहीं देता है। आमतौर पर में उपमा खाने की शौक़ीन तो नहीं हु। पर यदि इसमें सब्ज़ियों के साथ मिलाकर बनाया जाये। ऊपर से काजू और किशमिश से सजाया जाये। तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता। है। सूजी आयरन, कैल्शियम,जिंक और मैग्नीशियम का उच्च स्त्रोत है। सूजी शरीर में अतिरिक्त चर्बी को हटाने के काम तो करता ही है। साथ ही यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को सही करने का भी काम करता है। ध्यान देने योग्य बात यहाँ पर यह है। की कई बार सूजी में किरकिरी आ जाने से या कोई बाहरी कीटाणु के लग जाने से काफी समस्या होती है। इससे बचने के लिए हमेशा किसी अच्छी ब्रांड की फ्रेश और पैकैट बंद सूजी का ही प्रयोग किया जाये।

जिससे हमे ऐसी किसी भी तरह की समस्या ना हो। और उपमा हो या सूजी का हलवा हम प्रत्येक डिश का भरपूर आनंद उठा सके। उपमा बच्चो के स्कूल लंच बॉक्स में पैक किया जा सकता है। सूजी उपमा में यदि थोड़ी सी रोस्ट की हुई मूंगफली के साथ चना दाल मिला दी जाये। तो इसका टेस्ट बहुत ही बेहतरीन हो जाता है। यह एक बहुत ही साधारण सी रेसिपी है। जिसे घर पर कोई भी तैयार कर सकता है। उपमा को बनाने के कोई खास स्टेप्स तो नहीं है। बस! सूजी को भूनते समय थोड़ा सा ध्यान देने की जरुरत होती है। जिससे की परफेक्ट उपमा ब्रेकफास्ट के लिए बनाया जा सकता है। तो अब इंतज़ार किस बात का। हेल्दी ब्रेकफास्ट उपमा रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करे। और बनाये रवा उपमा। इसी तरह की और भी ब्रेकफास्ट रेसिपीज को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। और पहुँच जाये मेरी डिफरेंट रेसिपीज पर।

Subtitle (उपशीर्षक)

About upma recipe (उपमा रेसिपी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make semolina upma (सूजी उपमा कैसे बनाये) 

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१५-२० मिनट) (३-४ व्यक्ति)

tips  (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

राई – १/२ टीस्पून 

करी पत्ता – ८-१० 

चना दाल – १/२ टीस्पून 

उरद दाल – १/२ टीस्पून 

प्याज़ – ३  मध्यम साइज के 

हरी मिर्च – २ 

सूजी – २५० ग्राम 

मूंगफली – १० ग्राम 

नमक – स्वादानुसार 

घी- १ – ११/२  टेबलस्पून 

काजू , किशमिश – २५ ग्राम

ऑयल – १ बड़ा स्पून  

पानी

 How to make semolina upma (सूजी उपमा कैसे बनाये)

सूजी का उपमा बनाने के लिए एक कड़ाही लीजिये। इसमें आयल डाल कर इसे गर्म होने दीजिये। इसमें राई को डाल कर तड़का लीजिये। अब इसमें करी पत्ता, चना दाल और उड़द दाल डाल दीजिये। सभी को घुमा लीजिये। अब इसमें लम्बे पीसेज में कट किये हुए प्याज़ डाल दीजिये। प्याज़ को सॉफ्ट होने तक धीमी आंच पर पकाइये। अब इसमें हरी मिर्च डाल दीजिये। मिक्स कर दीजिये। सूजी को डाल कर इसे १०- १५ मिनट के लिए धीमी आंच पर भून लीजिये। सूजी के भून जाने पर इसमें नमक डाल दीजिये। मिक्स करके गुनगुना  पानी डाल कर चलाइये। आप देखेंगे की कुछ ही मिनट्स में सूजी  सारे पानी को अपने अंदर सोख लेगी। अब इसे २-५ मिनट के ढक्कन लगा दीजिये। दूसरी तरफ एक पैन में घी लीजिये। इसे गरम होने पर इसमें काजू और किशमिश डाल कर धीमी आंच पर भून लीजिये। ढक्कन  हटा दीजिये। काजू और किशमिश को उपमा में डाल कर मिक्स कर दीजिये। और गर्म – गर्म उपमा सॉस, कोकोनट चटनी या फिर दही के साथ सर्व कीजिये। लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट उपमा रेसिपी तैयार है।

Tips (टिप्पणी)

सूजी को भूनते समय इसमें गुनगुना पानी ही डालें। ठंडा पानी का उपयोग करने पर सूजी में गांठ बन जाएगी और उपमा  अच्छे से नहीं बनेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *