rajasthani kadhi recipe with unique flavour

Pakodra kadhi

rajasthani kadhi

About rajasthani kadhi (राजस्थानी कढ़ी के बारे में)

राजस्थानी कढ़ी जो की बेसन और छाछ से मिलकर बानी होती है। यह बहुत ही जल्दी और आसान सी बनने वाली रेसिपी है। कढ़ी को यदि बिना पकोड़ो के बनाया जाये। तब तो यह और भी झटपट तैयार हो जाती है। राजस्थानी कढ़ी को “कडी” भी कहा जाता है। और यह फ्राई प्याज़, बॉईल की हुई चने की दाल, बॉईल आलू और पकोड़े डाल कर तैयार की जाती है। कढ़ी को नार्थ इंडिया में गर्मियों के सीजन में बनाया जाता है। खाने में कढ़ी खट्टी और गाढ़ी न हो तो मज़ा नहीं आता। कढ़ी को गाढ़ा करने के लिए बेसन का उपयोग किया जाता है। बेसन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है। जो हमारे दैनिक जीवन में खाने से ले कर उबटन बनाने तक के काम आता है।  हेल्दी ब्रेकफास्ट से लेकर यम्मी स्नैक्स सभी बेसन से तैयार किये जाते है। जैसे की

 जिस तरह से चावल,रोटी और दाल परफेक्ट मील कॉम्बो है। उसी तरह से कढ़ी को भी चावल,जीरा राइस, रोटी के साथ परोसा जा सकता है। पकोड़ा कढ़ी और चावल का तो कहना ही क्या। कढ़ी को पकाने से पहले इसमें बेसन को अच्छे से मिक्स करके स्मूथ कंसिस्टेंसी में लाया जाता है। इसके बाद इसे गैस पर बॉईल होने के लिए रख दिया जाता है। बॉईल आने पर इसमें पकोड़ो को डाल दिया जाता है। चूँकि पकोड़ा कढ़ी में हम पहले से ही सभी आवशयक मसालों को डाल देते है। अत: इसमें सादे पकोड़ो के साथ ही कढ़ी को तैयार किया जाता है। जो की खाने में बहुत ही अच्छी लगती है। बस! नमक की मात्रा स्वादानुसार होनी चाहिए।

 कढ़ी को भारत के कई हिस्सों में अलग- अलग तरीको से बनाया जाता है। जैसे की राजस्थान में स्पाइसी कढ़ी, गुजरात में खट्टी- मीठी कढ़ी जो की शक्कर या गुड़ को मिलाकर बनायीं जाती है। राजस्थानी कढ़ी पंजाबी कढ़ी से थोड़ी सी अलग है। घी का तड़का लगाने से इसकी महक और टेस्ट का कोई जवाब नहीं रहता। यदि बात करे राजस्थानी ढाबे और वह पर मिलने वाली थाली की तो राजस्थानी कढ़ी के संग घी में लबालब गरमा- गरम टुकड़ और मिर्ची का कुटा। कढ़ी में टुकड़ को हाथों से चूरना और इसके ऊपर मिर्ची का कुटा डाल कर जो खाये वह खाता ही रह जाये। यही तो है। भारतीय भोजन। जिसमे है। असली स्वाद और सेहत के गुण। इसी तरह की और भी डिलीशियस रेसिपीज को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है।

Ingredients (सामग्री)

कढ़ी के लिए 

सरस छाछ – ५०० मिलीलीटर 

हल्दी – १/४ टीस्पून 

बेसन – ३० ग्राम 

नमक – स्वादानुसार

 पकोड़ो के लिए 

बेसन – ८० ग्राम 

नमक – स्वादानुसार

हल्दी – १/४ टीस्पून 

अजवाइन – चुटकीभर 

ऑयल – मोयन के लिए 

बेकिंग सोडा – १ पिंच 

पानी 

छौंक के लिए 

जीरा – १/२ टीस्पून 

हींग – १/४ टीस्पून 

राई – १/२ टीस्पून 

लहसुन – ८-१० 

करी पत्ता – ८-१० 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

हल्दी – १/४ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १/२ टीस्पून 

 

How to make rajasthani kadhi( राजस्थानी कढ़ी कैसे बनाये)

कढ़ी बनाने के लिए सरस छाछ वाला ५०० मिलीलीटर का एक पैक ले लेते है। इसमें ५०० मिलीलीटर पानी डाल दीजिये। एक कड़ाही में छाछ, बेसन, नमक और हल्दी डाल दीजिये। हाथों के द्वारा छाछ को एक सार कर लीजिये। ताकि बेसन की कोई गांठ न रहे। कड़ाही को गैस पर रख कर गैस की फ्लेम को ऑन कर दीजिये। एक बॉईल आने दीजिये। एक उबाल आने पर गैस की फ्लेम को धीमी कर दीजिये। चलिए अब हम पकोड़े बनाने की तैयारी कर लेते है। पकोड़े बनाने के लिए बेसन में नमक,हल्दी, अजवाइन, बेकिंग सोडा, आयल डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिये। पानी डाल कर घोल को तैयार कर लीजिये। घोल बहुत जयादा पतला या गाढ़ा ना हो। एक कड़ाही में आयल को गरम होने के लिए रख दीजिये। इसमें एक- एक करके पकोड़े डालते जाइए। पकोड़ो के गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये। अब इसे एक प्लेट में निकाल कर कढ़ी में ट्रांसफर कर दीजिये। एक -दो उबाल आने दीजिये.गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिये। छौंक के लिए एक पैन में आयल डाल कर गरम करे। इसमें जीरा, हींग,राई,लहसुन ,प्याज़ और करी पत्ता डाल दीजिये। इसके साथ इसमें लाल मिर्च पाउडर,हल्दी और धनिया पाउडर डाल दीजिये। छोंक रेडी है। इसे कढ़ी में ट्रांसफर कर दीजिये। रेडी है हमारी राजस्थानी कढ़ी चावल,रोटी के साथ परोसे जाने के लिए। 

Tips (टिप्पणी)

कढ़ी बनाने के लिए छाछ हमेशा खट्टी होनी चाहिए। तब ही कढ़ी खाने के मज़ा आता है।     

ग्लूटेन फ्री कढ़ी बनाना चाहते है। तो हींग को स्किप कर सकते है। या फिर ग्लूटेन फ्री हींग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपको ऑनलाइन मार्किट में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। 

सरस की छाछ गाढ़ी होती है। तो हमने इसमें ५०० मिलीलीटर पानी ऐड किया है। घर पर उपलब्ध छाछ यदि पतली है। तो इसमें पानी ऐड ना करे। 

 कढ़ी में पकोड़े का स्वाद पसंद नहीं।तो आप इसमें फ्राई प्याज़,बॉईल आलू,बॉईल चने की दाल डाल भी बना सकते है। 

यदि कढ़ी पड़े -पड़े ज्यादा गाढ़ी हो जाये। तो इसको गरम करते समय थोड़ा सा पानी ऐड कर दे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *