jeera biscuit it is great in taste

Jeera Biscuit

Jeera biscuit

About jeera biscuit recipe (जीरा बिस्किट के बारे में)

जीरा बिस्किट भारतीय चाय के साथ खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक है। इसका नाम ही इसकी विशेषता को दर्शाता है, क्योंकि इसमें प्रमुखता से जीरे का उपयोग किया जाता है। यह बिस्किट हल्का, कुरकुरा और स्वाद में सुगंधित होता है, जो इसे बेहद पसंदीदा बनाता है।

 जीरा, जो कि अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, बिस्किट को न केवल स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि इसे पाचन के लिए भी लाभदायक बनाता है। जीरा बिस्किट की रेसिपी सरल होती है, जिसमें मैदा, घी, चीनी, और जीरा मुख्य सामग्री होती हैं। इसे बनाने के लिए पहले आटे को घी और चीनी के साथ गूंथ लिया जाता है, और फिर इसमें जीरा मिलाया जाता है।

आटा तैयार होने के बाद, इसे बिस्किट के आकार में काटा जाता है और ओवन में बेक किया जाता है। बेकिंग के बाद ये बिस्किट सुनहरे भूरे रंग के हो जाते हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं।

यह बिस्किट खासकर उन लोगों के बीच लोकप्रिय है जो कम मीठे और हल्के स्वाद वाले स्नैक्स पसंद करते हैं। जीरा बिस्किट को लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है, जिससे यह यात्रा के दौरान या घर में रखने के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है।

कुल मिलाकर, जीरा बिस्किट एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। बाजार में मिलने वाले बिस्किट में हमेशा ही केमिकल और प्रिजर्वेटिव का उपयोग किया जाता है। जो की खाने में तो बड़े ही टेस्टी होते है। पर इनका रेगुलर इस्तेमाल करने पर इनसे कई तरह को बीमारी होने का खतरा बड़ जाता है।

घर पर बनी चीजों में हम किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं करते। जिससे हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी नही पड़ता। और हाथ से बनी चीजें लगभग जल्दी ही खत्म हो जाती है। जिससे हम हर बार फ्रेश बनाने और फ्रेश खाने पर ज्यादा जोर देते है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे

Subtitle (उपशीर्षक)

About jeera biscuit recipe (जीरा बिस्किट के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make jeera biscuit (जीरा बिस्किट कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा – १ और १/४ कप

जीरा- २ टीस्पून और स्प्रिंकल के लिए

बटर- १/२ कप

पीसी चीनी- २ टेबलस्पून

दूध- २ टेबलस्पून

नमक- १/२ टीस्पून 

बेकिंग पाउडर- १/२ टीस्पून 

बेकिंग सोडा-१/४ टीस्पून

How to make jeera biscuit (जीरा बिस्किट कैसे बनाए)

जीरा बिस्किट बनाने के लिए एक बाउल में बटर को इलेक्ट्रिक बीटर की सहायता से बीट कर लीजिए। इसे तब तक बीट कीजिए। जब तक की यह कलर में लाइट और एयरी नहीं हो जाता। अब इसमें पीसी चीनी डाल कर इसे भी बीट कर लीजिए। अब इसमें मैदा, नमक, बैग पाउडर, बेकिंग सोडा, जीरा डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। अब हल्के हाथ से थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुए इसे एक डॉ के जैसा बना लीजिए। डॉ के तैयार होने पर इसमें से छोटे गोल शेप में बिस्किट तैयार कर लीजिए।

इसी तरह से सारे बिस्किट बना लीजिए। अब इन सभी बिस्किट पर हल्के हाथ से पानी लगा लीजिए। उपर से इस पर थोड़े थोड़े जीरा स्प्रिंकल कर दीजिए। और इसे हल्के हाथ से दबा दीजिए। पहले से प्रिहीट ओवन में १८० डिग्री पर १५-२० मिनट के लिए बेक कर दीजिए। बेक बिस्किट को ओवन से बाहर निकालिए। और इसे ठंडा होने दीजिए। जीरा बिस्किट को किसी एयर टाइट कंटेनर में पैक करके रख दीजिए। और चाय या दूध के साथ खाइए।

Tips (टिप्पणी)

 जीरा बिस्किट के डॉ में दूध को जरूरत के अनुसार ही डाले। ज्यादा दूध डाल देने से डॉ खराब हो जायेगा। और बिस्किट अच्छे नहीं बनेंगे।

इलेक्ट्रिक बीटर की जगह पर व्हिस्कर का भी यूज किया जा सकता है। पर व्हिस्कर से बटर को बीट करने में समय ज्यादा लगता है। और इसमें मेहनत भी।लगती है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *