How to make palak pulao

Palak Pulao

palak pulav

About palak pulav  (पालक पुलाव रेसिपी के बारे में)

पालक पुलाओ एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है। इसमें चावल, पालक, और विभिन्न मसालों का उपयोग होता है। पालक पुलाओ को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए पालक को धीरे-धीरे पकाया जाता है, जिससे उसकी स्वादिष्टता में वृद्धि होती है।

चावल को धोकर साफ किया जाता है और फिर उसे धनिया, जीरा, हरी मिर्च, और अन्य मसालों के साथ पकाया जाता है।

पालक पुलाव को रायता या दही के साथ परोसा जाता है। यह घर पर किसी भी छोटे अवसर या त्यौहार पर बनाया जा सकता है।

 पालक पुलाव खाने में बहुत ही अच्छा लगता है। और बहुत जल्दी भी बन जाता है। अक्सर बच्चों को पालक का स्वाद पसंद नही आता।

उनके लिए ये एक बेहतर ऑप्शन है। जिससे हरी पत्तेदार सब्जी से मिलने वाले पौष्टिक गुण भी उनके भोजने रहेंगे। और स्वाद में भी कोई कमी नहीं होगी।

 पालक पुलाव को बनाते समय पालक को ३-४ बार साफ पानी से अच्छे से धो ले। जिससे की पुलाव में लगी सारी मिट्टी बाहर निकल जायेगी। पालक पुलाव में आप कोई सी भी सब्जी पसंद के अनुसार डाल सकते है।

 पालक में कई तरह के गुण मौजूद होते है। यह आयरन का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है। जिससे की शरीर में होने वाली खून को कमी को यह दूर करता है।

 साथ ही साथ इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम भी होते है। जो हमे ओवरऑल हेल्दी रखने का काम करते है। अत: यदि आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About palak pulav  (पालक पुलाव रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make palak pulav ( पालक पुलाव कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

बॉयल्ड चावल- २ कप

पालक- १/२ कप

हरी मिर्च- २

अदरक- एक छोटा टुकड़ा

लहसुन- ४-५

ऑयल- ४-५ टेबलस्पून 

गाजर- १

बीन्स- ८- १०

शिमला मिर्च- १/२

मक्की के दाने- ३-४ टेबलस्पून 

मटर- २-३ टेबलस्पून

तेजपत्ता- २

बड़ी इलायची- २

दालचीनी- २-३

गरम मसाला- स्वादानुसार 

नमक- स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार 

हल्दी- १/२ टीस्पून

How to make palak pulav ( पालक पुलाव कैसे बनाए)

पालक पुलाव के लिए सबसे पहले चावल को बॉयल कर दीजिए। अब एक पैन में ऑयल गरम कीजिए। इसमें तेजपत्ता, बड़ी इलायची और दालचीनी डाल दीजिए।  अब प्याज डाल कर इसे हल्का केरेमालाइज कर अच्छे से चला लीजिए। अब इसमें कट की हुई सब्जियां गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, कॉर्न, मटर, हरी मिर्च डाल दीजिए। कड़ाही को ढक दीजिए। और सब्जियों को अच्छे से पकने दीजिए।

जब सब्जियां पक जाए। तो इसमें कट की हुई पालक डाल।दीजिए। इसे भी अच्छे से पकाइए। पालक के अच्छे से पक जाने पर इसमें अदरक, लहसुन और पालक का पेस्ट डाल दीजिए। इसे ५ मिनट तक पकाइए। अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मार्च पाउडर, गरम मसाला डाल दीजिए। मसालों को अच्छे से मिक्स करने के बाद में इसमें चावल डाल दीजिए। इसे अच्छे से घुमाइए। ताकि मसालों और सब्जियों के साथ चावल अच्छे से मिक्स हो जाए। अब गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। पालक पुलाव रेडी है। इसे रायता या दही के साथ गरम गरम परोसिए।

Tips (टिप्पणी)

खिले खिले चावल बनाने के लिए चावल को बॉयल करते समय इसमें थोड़ा सा लेमन जूस डाल दीजिए। 

आप चाहे तो पालक पुलाव में पनीर के पीसेस भी डाल सकते है। जिससे पुलाव का स्वाद और भी बड़ जायेगा। यदि आप बच्चो के लिए पुलाव बना रहे है। तो हरी मिर्च को स्किप भी किया जा सकता है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *