How to make milk peda

Milk peda

milk peda

About milk peda recipe (मिल्क पेड़ा रेसिपी के बारे में)

मिल्क पेड़ा एक प्रमुख भारतीय मिठाई है जो गाय के दूध से बनती है। इसकी  खासियत यह है। की यह दूध के अलावा मिल्क पाउडर और मावा से भी बनाई जा सकती है।

मिल्क पेड़ा एक तरह से गोल मिठाई होती है। और इसे केसर, पिस्ता या बादाम के टुकड़ों से सजाया जा सकता है। मिल्क पेड़ा बनाने की प्रक्रिया में दूध को उबाला जाता है और फिर उसमें चीनी, मावा और घी मिलाया जाता है। फिर इस मिश्रण को अच्छे से पकाया जाता है।

इसका रंग हल्का क्रीमी या सफेद होता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसका स्वाद उसकी मुख्य पहचान है।

यह एक स्वास्थ्यप्रद मिठाई भी है, क्योंकि इसमें दूध के पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत होता है।

मिल्क पेड़ा को बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को खुश कर देने वाली मिठाई मानी जाती है। यह शादियों, त्योहारों, और सामाजिक उत्सवों में भी परोसी जाती है।

 मिल्क पेड़ा को मंदिरों में भगवान के सामने अर्पित कर इसे  प्रसाद के रूप ग्रहण भी किया जाता है। मिल्क पेड़ा बड़ी ही साधारण सी मिठाई है।

जो को आमतौर पर हर मिठाई की  दुकान में मिल जाती है। पर कई जगह पर इसमें थोड़ा बहुत बदलाव लोगो को पसंद के अनुसार किया जाता है।

यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपी पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About milk peda recipe (मिल्क पेड़ा रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make milk peda ( मिल्क पेड़ा कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

घी – १ टेबलस्पून 

फीका मावा – १५० ग्राम

केसर वाला दूध – २ टेबलस्पून

पीसी चीनी – १/३ कप

पिस्ता – गार्निश करने के लिए

How to make milk peda ( मिल्क पेड़ा कैसे बनाए)

दूध पेड़ा बनाने के लिए एक पैन में घी डालिए। घी के गरम होने पर इसमें फीका मावा डाल दीजिए। अब इसे अच्छे से चलाइए। अब इसमें केसर वाला दूध डाल दीजिए। इसे भी अच्छे से धीमी आंच पर मिक्स कीजिए।

 जब मावा पैन को छोड़ने लगे। तब इसे एक प्लेट में निकाल लिजिए। इसे ठंडा होने दीजिए। अब इसमें पीसी चीनी डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए।

गोल आकार दे कर इसके पेड़ा बना लीजिए। उपर से इसे पिस्ता या कट किए हुए बादाम से गार्निश कर लीजिए। मिल्क पेड़ा रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

चीनी की मात्रा को समायोजित किया जा सकता है। स्वाद के अनुसार कम या अधिक डालें।यह गाय के दूध से घर में बना मावा है। अत:इसका रंग भूरा हो गया।

मावा बनाते समय गैस को धीमी आंच पर रखे। आप चाहे तो बाजार से फीका मावा भी ले सकते है। परन्तु इसे सीधे ही पैन में न डाले। इसे एक बार कद्दूकस से अच्छे से ग्रेट कर ले। जिससे की इसमें कोई गांठ न रहे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *