How to make masala chai

Masala Chai

masala chai

About masala chai recipe (मसाला चाय रेसिपी के बारे में)

आमतौर पर चाय हमारे जीवन का वो महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसके बिना हम चल भी नहीं सकते। इसे एक आदत कहा जाए। तो गलत नही होगा। चाय पीने में भी सबकी अपनी अपनी चॉइस होती है। किसी को बेड टी पसंद होती है। तो कोई ब्रेकफास्ट के टाइम पर चाय पीना पसंद करता है। कोई चाय की टपरी पर दोस्तो के साथ गप्पे लगाते हुए पीना पसंद करते है। पर कुछ भी हो। चाय सभी को बहुत अच्छी लगती है।

 कोई चाय के कप में बिस्किट डूबो डूबो कर खाता है। तो कोई मेरी तरह बिना चीनी के चाय पीना पसंद करता है। किसी को नॉर्मल चाय चाहिए। कोई मसालेदार चाय का दीवाना है। भारत में चाय प्रेमियों की संख्या को देखते हुए। कई पढ़े लिखे लोग भी लाखो रुपए खर्च कर चाय की फ्रेंचाइज ले कर खुद का स्टार्ट अप शुरू करते है। तो कोई छोटी सी टपरी से भी बहुत अच्छा कमा लेता है। तो ये तो हुई चाय की बात। पर क्या आपने कभी सोचा है।

चाय हमारे यहां इतनी ज्यादा क्यू पसंद को जाती है। वो है इसका स्वाद और इसकी खुशबू।  चाय की खुशबू तो हम दूर से भी खुद की तरफ खीच ही लाती है। और यदि इसका स्वाद हमारी जुबां पर चढ़ जाए। तो फिर चाहे वह जगह मार्केट की हो। या घर का स्वाद हम बार बार उसी टेस्ट को पीना पसंद करते है। यानी की चाय में यदि अच्छे वाले मसाले और बढ़िया चाय पत्ती मिलाई जाए। तो फिर हम खुद से ही बहुत ही बढ़िया मसाला चाय बना सकते है।

 मसाला चाय का पैकेट वैसे तो मार्केट में अवेलेबल रहता है। पर यदि पैकेट नही है। तो घर पर कुछ ही मसालों का प्रयोग करके एक बहुत ही बेहतरीन मसाला चाय बनाई जा सकती है। रेगुलर चाय में इलाइची, काली मिर्च पाउडर, लॉन्ग, अदरक, दालचीनी मिला कर एक बहुत ही अच्छी चाय बनाई जा सकती है। चाय में इसके अलावा भी एक अहम चीज होती है। दूध।

यदि दूध अच्छा गाढ़ा वाला है। तो चाय का टेस्ट लाजवाब होता है। गाढ़ा दूध का।मतलब यहां रबड़ी जैसा नहीं। पर हां फुल फैट मिल्क यदि है। तो चाय का स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है। तो यदि आपको मेरी यह मसाला चाय की रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About masala chai recipe (मसाला चाय रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make masala chai  (मसाला चाय कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

चाय पत्ती- १/२ टीस्पून 

दूध- १/२ कप

पानी- १/२ कप

चीनी- १ टीस्पून 

इलायची- २

दालचीनी- १ छोटा टुकड़ा

अदरक- १ छोटा टुकड़ा

लॉन्ग- २ या ३

काली मिर्च- १/८ टीस्पून

How to make masala chai  (मसाला चाय कैसे बनाए)

मसाला चाय बनाने के लिए एक पतीले में चीनी डाल कर इसे पिघलने दे। जब यह पिघल जाए। तब इसमें पानी डाल दे। पानी के थोड़ा सा गरम होने पर इसमें चाय पत्ती डाल दे। जब पत्ती में एक उबाल आ जाए। तब इसमें सारे मसाले डाल दे। गैस की फ्लेम को धीमी आंच पर कर दे। ताकि इसमें मसालों का फ्लेवर आ सके। अब इसमें दूध डाल कर इसे धीमी आंच पर पकाएं। चाय का कलर और उसकी खुशबू आने पर गैस की फ्लेम को बंद कर दे। छलनी से चाय छान लीजिए। और गरम गरम मसाला चाय को मठरी, बिस्किट या नमकीन के साथ पिए।

Tips (टिप्पणी)

पतीले में चीनी डालने पर इसे केरेमलाइज करना है। पर ध्यान रहे को चीनी जलनी नही चाहिए।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *