How to make healthy lychee smoothie

Lychee Smoothie

lychee, mango,coconut smoothie

About lychee smoothie recipe (लीची स्मूथी के बारे में)

लीची स्मूथी गर्मी के सीजन में पिया जाने वाला रिफ्रेशिंग ड्रिंक होता है| यह डब्बाबंद लीची या फ्रेश लीची दोनों से बनाया जाता है| पिने में बहुत ही टेस्टी होता है और सेहत के हिंसा से बेहतरीन ड्रिंक है| देखने में लीची ऊपर से डार्क रेड और थोड़ा सा ब्राउन कलर लिए हुए होती है|

अंदर से यह वाइट होती है| इसी वाइट भाग को अलग करके इसे दूध या कोकोनट मिल्क के साथ मिक्स किया जाता है| लीची स्मूथी का टेस्ट बढ़ाने के लिए इसके साथ और भी दूसरे फ्रूट को मिक्स करके स्मूथी बनायीं जा सकती है|

लीची स्मूथी को बनाना बहुत ही आसान है| इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है| गर्मियों में आम से बहुत साड़ी डिशेस बनायीं जाती है| साथ ही साथ आम मार्किट आसानी से मिल जाता है| तो मेने यहाँ पर लीची स्मूथी में लीची के साथ आम और नारियल दूध को मिक्स किया है|

 जिससे बहुत ही बढ़िया ब्रेकफास्ट में सर्व की जाने वाली स्मूथी बनी है| नारियल के दूध की जगह पर साधारण दूध से भी स्मूथी बनायीं जा सकती है| साधारण दूध से परहेज़ करने वालो के लिए नारियल दूध के साथ स्मूथी बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है|

लीची विटामिन, कैल्शियम,पौटेशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है| जो की हमारे शरीर में होने वाली कमी को पूरा कर हमे स्वस्थ रखने में हमारी मदद करती है| लीची स्मूथी न सिर्फ बच्चो बल्कि बड़ो को भी यह बहुत अच्छी लगती है|

इसे बनाने में किसी भी फैंसी इंग्रेडिएंट की जरुरत नहीं होती| तो चलिए लीची स्मूथी को बनाना शुरू करते है| यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आयी हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे|

Subtitle (उपशीर्षक)

About lychee smoothie (लीची स्मूथी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make lychee smoothie (लीची स्मूथी कैसे बनाये)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)      

Ingredients (सामग्री)

नारियल दूध- ३ कप 

आम – १ 

लीची- १०-१२  

चीनी, देसी खांड या शक्कर का लड़ू – १

How to make lychee smoothie (लीची स्मूथी कैसे बनाये)

लीची स्मूथी बनाने के लिए लीची को छील लीजिये| अब चाकू की मदद से लीची का पल्प अलग कर दीजिये| गुठली को फेंक दीजिये| इसी तरह से आम को छिल कर इसे भी छोटे – छोटे टुकड़ो में कट कर लीजिये| एक मिक्सर जार में नारियल का दूध, लीची पल्प, आम के पीसेज डाल दीजिये| साथ ही में चीनी भी मिक्स करके इसे अच्छे से ब्लेंड कर दीजिये| लीची स्मूथी को गिलास में भर कर इसे कट किये हुए काजू और पिस्ते  से सर्व कीजिये|

Tips(टिप्पणी)

स्मूथी बनाने के लिए मेने यहाँ पर देसी शक्कर के लड़ू का इस्तेमाल किया है| इसकी जगह पर पाउडर चीनी, मिश्री पाउडर किसी का भी यूज़ कर सकते है| 

स्मूथी की मिठास को स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है| 

लीची स्मूथी में खुशबू के लिए २-३ बूंदे वैनिला एसेंस डाला जा सकता है| 

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *