How to make eggless churros

Eggless Churros

eggless churro

About churros recipe (चुरोज़ रेसिपी के बारे में)

चुरोज़ एक प्रसिद्ध स्पेनिश मिठाई है जिसे आमतौर पर तले हुए मैदे की लंबी, पतली पट्टियों के रूप में बनाया जाता है।

पारंपरिक रूप से, चुरोज़ को आटे, पानी, मक्खन और अंडों के मिश्रण से तैयार किया जाता है, लेकिन अंडे को नापसंद करने वालो के लिए एगलेस चुरोज़ भी बनते है। जो की खाने में उतने ही स्वदिष्ट लगते है। जितने की एग चुरौज़।

एगलेस चुरोज़ को बनाने के लिए मैदे, पानी, मक्खन (या तेल), चीनी और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। और फिर इसे स्टार नोजल की हेल्प से एक लंबा शेप दे कर इसे ऑयल में फ्राई किया जाता है। चुरोज को चॉकलेट सॉस, चॉकलेट डिप, कैरेमल सॉस किसी के भी साथ सर्व किया जाता है।

चुरोज खाने में हल्के और कुरकुरे होते है। जिसे दालचीनी और चीनी के मिश्रण के साथ कोट किया जाता है। यदि देखा जाए। तो चुरोज़ और कुछ नही इंडियन मठरी का ही एक परिवर्तित रूप है। जिस तरह से हम मठरी में मोइन दे कर इसे ऑयल में फ्राई कर देते है। उसी तरह से चुरौज को भी रेसिपी है। बस यहां पर कुछ इंग्रेडिएंट्स का फर्क है।

हमारे घर में  आज भी मम्मी इस मीठी मठरी को बनाती है। जिस पर हम थोड़ी से पीसी चीनी डालते है। और फिर इसे अचार के साथ खाया जाता है। जो की खाने के बहुत ही ज्यादा स्वाद लगती है। चुरोज़ को बनाना बहुत ही आसान है।

 यह बहुत ही जल्दी और बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। और बच्चो से ले कर बड़ो तक सभी को बहुत पसंद आती है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About churros recipe (चुरोज़ रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make churros (चुरोज़ कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा-  १/२ कप 

पानी- १/२ कप

बटर- १टेबलस्पून 

चीनी- १टीस्पून 

नमक- एक पिंच

कैस्टर शुगर- २ टेबलस्पून

दालचीनी पाउडर- १ टीस्पून

How to make churros (चुरोज़ कैसे बनाए)

चुरोज़ बनाने के लिए एक पैन में पानी,चीनी और नमक को डाल दीजिए। अब इसमें बटर डाल कर एक बॉयल आने दीजिए। बॉयल आने पर गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। अब इसमें मैदा डाल दीजिए। और इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। ताकि इसमें कोई गुठली ना रहे। अब एक पाइपिंग बैग में स्टार नोजल डाल दीजिए। और मैदे वाले मिश्रण को इसमें डाल दीजिए। अब एक कड़ाही में ऑयल गरम कीजिए। और एक एक करके लंबी पट्टी के जैसे कट करते जाए। और फिर इसे ऑयल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले। फ्राई चुरोज़ को कैस्टर शुगर और दालचीनी मिक्स में अच्छे से कोट कर ले। चुरोज़ रेडी है। गरम गरम चुरोज़ को चॉकलेट सॉस के साथ सर्व कीजिए।

Tips (टिप्पणी)

चुरोज़ बनाने के लिए हमेशा डबल पाइपिंग बैग का इस्तेमाल करे। ताकि बैटर फट कर बाहर निकलने का डर न रहे। 

चुरोज़ की पट्टी को सीधा ही गरम ऑयल में भी छोड़ा जा सकता है। और आप चाहे तो इसे एक एक करके प्लेट में भी निकाल सकते है। पर ऐसा करने से जब आप चुरोज़ को हाथ में ले कर इसे ऑयल में फ्राई करने के लिए डालेंगे। तो कही न कही से इसका शेप बिगड़ जायेगा।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *