How to make Eggless chocolate cake

Eggless Chocolate Cake

chocolate cake

About eggless chocolate cake (एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी के बारे में)

एगलेस चॉकलेट केक जो की खाने में बहुत ही अच्छा लगता है। चॉकलेट केक बहुत ही मॉइस्ट और सॉफ्ट बनता है। चॉकलेट केक बनाने के लिए आमतौर पर मक्खन, दूध, चीनी, मैदा, कोको पाउडर, और बेकिंग सोडा का उपयोग किया जाता है।

 चॉकलेट केक बनाना बहुत ही सरल है। और यह स्वाद में दोगुना तब हो जाता है। जब इस पर चॉकलेट सॉस को डाला जाता है।  चॉकलेट केक को सबसे बड़ी विशेषता यह है। की इसे किसी भी तरह से डेकोरेट किया जा सकता है। इस पर व्हिप्पिंग क्रीम, चॉकलेट सॉस या चॉकलेट गनाश कुछ भी लगाया जा सकता है।

 चॉकलेट केक ग्लूटेन-मुक्त और शुगर-फ्री वेरिएंट्स में भी उपलब्ध होता है, जिससे यह और भी अधिक लोगों के लिए आकर्षक बन जाता है। चॉकलेट केक घर में बच्चों का तो पसंदीदा होता ही है।

 इसका जायका  बड़ो को भी बहुत ही पसंद आता है। चॉकलेट केक को आप बिना सोचे समझे घर में आए मेहमान हो या फैमिली के लिए सरप्राइज़ डिजर्ट के रूप में परोस सकते है। वैसे तो एगलेस चॉकलेट केक के प्रीमिक्स मार्केट में अवेलेवल रहते है। जिसका भी उसे किया जा सकता है।

 यदि आप इसे मैदे से भी बनाएंगे। तो यह उतना ही स्वदिष्ट और बिना किसी झन झट के बहुत ही बढ़िया केक बन कर बाहर आएगा। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About eggless chocolate cake (एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make एगलेस chocolate cake(एगलेस चॉकलेट केक कैसे बनाए)

How to make chocolate sauce (चॉकलेट सॉस कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा- १ कप

पीसी चीनी- ३/४ कप और २ टेबलस्पून 

कोको पाउडर- १ टेबलस्पून 

बेकिंग पाउडर- १ टीस्पून 

बेकिंग सोडा- १/२ टीस्पून 

नमक- एक पिंच 

दही- १/४ कप

ऑयल- १/४ कप

गरम कॉफी- १/४ कप

चॉकलेट एसेंस- ४-५ बूंदे 

चॉकलेट सॉस के लिए

दूध- ३/४ ग्लास

डार्क चॉकलेट कंपाउंड – १/२ कप

व्हिपिंग क्रीम-३-४ टेबलस्पून

स्प्रिंकल्स- हैंडफूल

How to make eggless chocolate cake(एगलेस चॉकलेट केक कैसे बनाए)

एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लीजिए। इसमें मैदा,कोको पाउडर, नमक,बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डाल कर मिक्स कर दीजिए। अब दूसरे बाउल में ऑयल डालिए। अब इसमें दही डाल कर व्हिसकर से इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। अब इसमें पीसी चीनी डाल दीजिए। इसे भी मिक्स कर लीजिए। चॉकलेट एसेंस की कुछ बूंदे डाल कर मिला लीजिए।

अब मैदा वाला मिश्रण धीरे धीरे और थोड़ा थोड़ा करके डालना है। इसे कट एंड फोल्ड मैथड से मिक्स कर लीजिए। अब इसमें गरम कॉफी एक एक स्पून करके डालिए। और इसे मिक्स कर दीजिए। इसे अच्छे से घुमाइए। जिससे की काफी केक में अच्छे से मिक्स हो जाए। अब इसमें जरूरत के अनुसार एक से दो टेबलस्पून मिल्क डाल दीजिए। और इसे मिला लीजिए।

एक केक टीन को ऑयल से ग्रीस कर लीजिए। केक टीन के तले में बटर पेपर लगा दीजिए। चॉकलेट बैटर को इसमें डाल दीजिए। केक टीन को किचन प्लेटफार्म पर दो से तीन बार अच्छे से टैप कर लीजिए। ताकि केक में कोई एयर बबल्स न रहे। अब इसे पहले से प्रिहीट ओवन में १८० डिग्री पर ३५ -४० मिनट के लिए बेक कर लीजिए।

How to make chocolate sauce (चॉकलेट सॉस कैसे बनाए)

चॉकलेट सॉस के लिए एक पैन में मिल्क लीजिए। इसे एक बॉयल आने पर गैस की फ्लेम को लो कर दीजिए। अब इसमें डार्क चॉकलेट कंपाउंड डाल कर मिक्स कर दीजिए। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। जब यह ठंडा हो जाए। तो इसमें व्हिप की हुई क्रीम डाल दीजिए। इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। चॉकलेट सॉस रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

चॉकलेट सॉस में बहुत ज्यादा व्हिपिंग क्रीम ऐड नही करनी है। आप इसमें इतना क्रीम ऐड कीजिए। जिससे यह बिल्कुल लिक्विड कंसिस्टेंसी में न रहे। और केक पर डालते समय यह खुद को होल्ड कर पाए।

 

डार्क कंपाउंड की जगह पर आप चाहे तो मिल्क कंपाउंड का भी यूज कर सकते है। 

केक अच्छे से बेक हो गया है। इसके लिए एक टूथ पिक लीजिए। और इसे केक में इंसर्ट करके देखिए। यदि टूथ पिक खाली बाहर निकलती है। और इस पर कुछ भी चिपका नही रहता। तो इसका मतलब केक बेक हो गया है।

 
Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *