How to make cashew cookies

Cashew Cookies

cashew cookies

About cashew cookies recipe (काजू कुकीज़ रेसिपी के बारे में)

काजू बिस्किट एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे अक्सर चाय के साथ खाया जाता है। इसका मुख्य आकर्षण काजू की समृद्धि और बिस्किट का कुरकुरापन है। काजू बिस्किट को बनाने में काजू के अलावा मैदा, घी, चीनी और बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल होता है।

 इसका स्वाद मीठा और हल्का होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। काजू बिस्किट का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, लेकिन इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है और बाजार में भी यह आसानी से उपलब्ध होता है।

त्योहारों और खास मौकों पर काजू बिस्किट को उपहार के रूप में भी दिया जाता है। इसका उपयोग नाश्ते के रूप में भी किया जा सकता है, और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को लुभाता है।

इसके अलावा, काजू बिस्किट पोषण से भरपूर होता है, क्योंकि इसमें काजू के गुण होते हैं, जो प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा का अच्छा स्रोत है। यह बिस्किट न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे बनाने की विधि में बदलाव कर इसे और भी पौष्टिक और हेल्दी बनाया जा सकता है।

 मुझे तो याद है। क्या आपको याद है। की टीवी में पहले नया नया गुड डे का काजू बिस्किट का ऐड आया था। कितना अच्छा लगता था। और जैसा वो ऐड आता था। मन करता था। की बस इसे तो टीवी में हाथ डालकर ही निकाल कर खा ले। मुझे याद है। तब से ही में मम्मी से वही काजू बिस्किट लाने को बहुत जिद्द करती थी।

पर मार्केट की चीजों में काफी सारे प्रिजर्वेटिव होने की वजह से मम्मी उसे कम ही लाती थी। और घर पर ही कोशिश करती को वही स्वाद वाला काजू बिस्किट रेडी किया जाए। और सही में मम्मी की मेहनत सफल भी हुई।

जब मम्मी ने काजू बिस्किट बनाए। तब से ही में मार्केट को छोड़ घर पर ही बनने वाले काजू बिस्किट की बड़ी शौकीन हूं। और आज भी मेने वही मम्मी वाली रेसिपी आपके साथ शेयर की है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपी पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About cashew cookies recipe (काजू कुकीज़ रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make cashew cookies (काजू कुकीज़ कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

अंसाल्टेड मक्खन – १०० ग्राम

 पीसी चीनी- ३/४ कप

मिल्क पाउडर- १/४ कप

मैदा- १और १/२ कप

बेकिंग पाउडर- १/ टीस्पून 

बेकिंग सोडा- १/४ टीस्पून 

मिल्क- १ टीस्पून या आवश्यक होने पर

काजू- बैटर के अंदर व उपर से गार्निश करने के लिए

How to make cashew cookies (काजू कुकीज़ कैसे बनाए)

काजू बिस्किट बनाने के लिए एक बाउल में अंसाल्टेड बटर और पीसी चीनी को बीटर की मदद से एकदम सॉफ्ट और हल्का होने तक चला ले। अब इसमें मिल्क पाउडर, मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा, काजू के टुकड़े डाल कर इसे हल्के हाथ से या स्पेचुला से मिक्स कर दे। यदि जरूरत लगे तो थोड़ा सा दूध डाल कर इसे हल्के हाथ से मिक्स कर ले। अब इस बैटर की छोटी छोटी कुकीज़ बना ले।

 कुकीज़ बना कर इसे माइक्रोवेव सेफ प्लेट में रख दे। अब इस पर ब्रश या हाथ की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी लगा ले। और काजू से कुकीज़ को गार्निश कर इसे हल्के हाथ से प्रेस कर ले। अब इसे पहले से प्रिहीटेड ओवन में  १८०* पर १५ २० मिनट के लिए बेक कर दे। काजू बिस्किट बेक होने पर इसे ओवन से बाहर निकाले। और किसी कूलिंग वायर रैक पर सारी कुकीज़ को इस पर रख दे। कुकीज़ के ठंडा होने पर किसी एयर टाइट कंटेनर में को करके रख दे।

Tips (टिप्पणी)

कुकीज़ बेक हो गई या नहीं। इसे जानने के लिए आप कुकी के निचले हिस्से को चेक कर सकते है। यदि कुकी नीचे से ब्राउन कलर में हो गई है। तो आप इसे बाहर निकल सकते है। पर ज्यादा ब्राउन कलर कुकी को कड़वापन भी दे सकता है। 

 

यदि कुकी नीचे से थोड़ी ज्यादा बेक हो गई है। तो आप कद्दूकस पर इसे नीचे से थोड़ा सा घिस सकते है। जिससे इसका ब्राउन पार्ट अलग हो जायेगा। और खाने में कड़वापन नही रहेगा। 

 

कुकी को ठंडा करने के लिए यदि आपके पास वायर रैक नही है। तो आप इसे आटा छलनी को उल्टा करके भी उस पर कुकी रख सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *