How to make baklawa cookies

Baklawa Cookies

baklawa cookies

About baklawa cookies (बकलावा कुकीज़ के बारे में)

 रोजमर्रा की लाइफ में वैसे तो हम आए दिन कुकीज़ खाते ही है। फिर चाहे वो जीरा कुकीज़ हो। चॉकलेट कुकीज़ या आटा कुकीज़।

चाहे सुबह के समय बच्चों को दिया जाने वाला दूध का ग्लास हो या शाम को चाय। हमें स्नैक्स में कुछ न कुछ खाने को तो चाहिए ही।

 तो इस बात को सोच कर मेरे दिमाग में भी ख़्याल आया की क्यू ना कुछ नया ट्राई किया जाए। और मेने बनाया बकलावा कुकीज़। वैसे तो आज तक हमने बकलावा ही खाया है। जो मैदे की शीट्स का बना होता है।

 जिसके बीच में पिस्ता की फिलिंग होती है। पर बकलावा कुकीज़ भी खाने में उससे कही ज्यादा स्वाद होती है। इसमें मेने अखरोट और ब्लूबेरीज की फिलिंग की है। और उसी फिलिंग को कुकीज़ में भर कर इसे बेक किया है।

 जो बहुत ही टेस्टी बनी है। बकलावा कुकीज़ में मेने फ्लेवर को बढ़ाने के लिए दालचीनी के पाउडर को भी ऐड किया है।

है। जिसे स्वाद और खुशबू दोनो में भिन्नता आ जाती है। तो चलिए इस रेसिपी को ट्राई करते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About baklawa cookies (बकलावा कुकीज़ के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make baklawa cookies (बकलावा कुकीज़ कैसे बनाएं)

How to make baklawa filling ( बकलावा फिलिंग कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

रोस्टेड अखरोट –

ड्राइड ब्लूबेरीज –

आइसिंग चीनी – २० ग्राम

दालचीनी पाउडर – १/४ टीस्पून 

शहद – १ टेबलस्पून

बटर – ६० ग्राम

ब्राउन शुगर – ८० ग्राम

मैदा – १२५ ग्राम

बेकिंग पाउडर – १/२ टीस्पून 

बेकिंग सोडा – १/४ टीस्पून 

दूध

How to make baklawa filling ( बकलावा फिलिंग कैसे बनाए)

बकलावा कुकीज़ बनाने के लिए अखरोट, ब्लूबेरीज, आइसिंग शुगर और दालचीनी पाउडर को एक ग्राइंड कर लीजिए। अब इसे एक बाउल में निकाल कर इसमें शहद मिला कर इसे एक डॉ के जैसे रेडी कर लीजिए।

How to make baklawa cookies (बकलावा कुकीज़ कैसे बनाएं)

एक बाउल लीजिए। इसमें बटर के साथ ब्राउन शुगर डाल दीजिए। और इसे तब तक बीट कीजिए। जब तक की ये फ्लफी न हो जाए। अब मैदे में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को ऐड कर लीजिए। अब इसे बटर वाले बैटर में ऐड कर लीजिए। अच्छे से मिक्स कर दीजिए। थोड़े से मिल्क के साथ इसे डॉ के जैसे तैयार कर लीजिए। और १५-२० मिनट के लिए इसे क्लीन रैप करके फ्रिज में रख दीजिए। क्लीन रैप हटा कर डॉ को २ मिनट के लिए अच्छे नीड कर इसके छोटे छोटे बॉल्स बना लीजिए। इसमें फिलिंग करके इसको कुकी के शेप में बना लीजिए। ऐसे ही सारे कुकीज़ तैयार कर लीजिए। अब पहले से प्रिहीट ओवन में १६० डिग्री पर २०-२५ मिनट के लिए बेक कर लीजिए। बकलावा कुकीज़ रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

बकलावा कुकीज़ में आप अखरोट के अलावा अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट भी ऐड कर सकते है। 

यहां पर मेने बटर में ब्राउन शुगर ऐड की है। आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते है। और ब्राउन शुगर की जगह पर चीनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *