fried moong dal namkeen easy to make

Haldiram Style Fried Moong Dal Evening Snack

Fried moong dal

About fried moong dal (फ्राई मूंग दाल के बारे में)

फ्राइड मूंग दाल नमकीन एक ऐसा टेस्टी स्नैक्स है। जिसे हर कोई शाम की चाय हो या कॉफी के साथ खाना पसंद करता है। देखने में सिंपल सी दाल बनाने में भी बहुत ही इजी होती है। यदि इसे बनाते वक़्त कुछ एक स्टेप्स का ध्यान रखा जाये। तो हम घर पर बिल्कुल मार्किट के जैसी कुरकुरी मूंग दाल नमकीन तैयार कर सकते है। चूँकि मूंग दाल को डीप फ्राई नहीं किया जाता। अत: यह ज्यादा मात्रा में ऑइल को अब्सॉर्ब नहीं करती। इसीलिए इसे यदि हेल्दी स्नैक कहा जाये। तो यह  कहना गलत नहीं होगा। कई बार हम मार्किट से खरीदी हुई नमकीन को घर तो ले आते है। पर हमें नमकीन में ना तो वह स्वाद मिल पाता है। और थोड़े टाइम यदि इसे रख दिया जाये। तो आयल की अजीब सी महक आने लगती है। तो इन सब परेशानी का तो एक ही हल हो सकता है। जब हम खुद घर पर साफ़ एवं स्वच्छ माहौल में इसे तैयार करे।

 जिससे की नमकीन खाने के शौकीन लोगों को हम हेल्दी स्नैक्स परोस सके। मूंग दाल बनाने में जितनी ही झट- पट होती है। इसे स्टोर करना भी कोई मुश्किल काम नहीं। एक एयर टाइट कंटेनर में मूंग दाल नमकीन को करीब एक महीने के स्टोर किया जा सकता है।  जब जिक्र नमकीन का हो। तब हमें नमकीन की अलग- अलग वैरायटी याद आने लगती है। पर यदि में अपनी बात करू।  तो खास तौर पर में मूंग दाल को खाना बहुत ही पसंद करती हु। और यदि इसमें अपनी इच्छानुसार ड्राईफ्रूट मिला दिए जाये। तो मूंग दाल का स्वाद दोगुना हो जाता है। परन्तु कौन सा ड्राई फ्रूट नमकीन के स्वाद को बढ़ाएगा। इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

अक्सर मूंग दाल में काजू, बादाम और किशमिश को मिक्स किया जाता है। मैंने यहाँ पर बादाम को आयल में फ्राई किया है। और किशमिश को ऐसे ही मिलाया है। पर यह जरुरी नहीं बादाम को घी में भी फ्राई किया जा सकता है। पर यदि आप हेल्थ कॉन्शियस है। तो बादाम को रोस्ट करे और मूंग दाल में मिला दे। मूंगदाल से और भी बहुत से अमेजिंग व्यंजन तैयार किये जाते है। जैसे की- मूंग दाल खिचड़ी, मूंग दाल भजिया, मूंग दाल का हलवा, मूंग दाल चीला और अंत में मूंग दाल जो की हर घर के किचन मेन्यू में फिक्स होती है। और राइस के साथ खाई जाती है। दालें जो की  अलग – अलग तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। और ये पोषक तत्व शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जैसे की दाल में प्रोटीन काफी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा आयरन, फाइबर और फोलेट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते है।

दालों को खरीदते समय हमें सदैव बिना पोलिश वाली दाल को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि ऐसी दाल केमिकल युक्त होती है। पोलिश वाली दाल जो की देखने में चमक वाली होती है। परन्तु शरीर के लिए यह हानिकारक रहती है। फ्राइड मूंग दाल बच्चों से ले कर बड़ो तक सभी को पसंद होती है। तो चलिए सभी की फेवरेट फ्राइड मूंग दाल नमकीन को बनाना शुरू करते है। इसी तरह की और भी अमेजिंग रेसिपीज को पढ़ना चाहते है। तो विजिट करे मेरे और ब्लॉग्स पर और बनाये नए- नए तरह के व्यंजन।

Subtitle (उपशीर्षक)

about fried moong dal (फ्राइड मूंग दाल के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make fried moong dal (फ्राइड मूंग दाल नमकीन कैसे बनाये)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मूंग दाल – १५० ग्राम 

नमक – स्वादानुसार

आयल – तलने के लिए

बादाम 

किशमिश

How to make fried moong dal (फ्राइड मूंग दाल नमकीन कैसे बनाये)

फ्राइड मूंग दाल को बनाने के लिए सबसे पहले दाल को २ बार साफ़ पानी से धो लीजिये। अब इसे २-३ घंटो के लिए भिगो कर रख दीजिये। २-३ घंटे दाल को भीगने के बाद इसके पानी को निथार लीजिये। और दाल को किसी सूखे और साफ़ नैपकिन पर निकाल लीजिये। चम्मच की सहायता से दाल को नैपकिन पर अच्छे से फैला लीजिये। और ३० -३५ मिनट के लिए दाल को सूखने दीजिये। दाल के सूखने के बाद एक कड़ाही में ऑइल को गरम कीजिये। ऑइल के गरम होते पर एक बड़ी चलनी लीजिये। इसमें थोड़ी मात्रा में दाल को डाल दीजिये। और गैस को तेज आंच पर रख कर दाल को फ्राई कीजिये। बीच- बीच में गैस की फ्लेम को धीमी करके दाल को कुरकुरी होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिये। कड़ाही में से फ्राई दाल को निकाल किसी प्लेट पर निकल लीजिये। इसी तरह से सारी दाल को फ्राई कर लीजिये। स्वादानुसार दाल में नमक डाल कर मिक्स कर दीजिये। ऊपर से फ्राई किये हुए बादाम, काजू और किशमिश के साथ परोसिये। आप चाहे तो इसे एयर टाइट बॉक्स में पैक करके रख दीजिये। और जब मन करे इवनिंग के समय स्नैक्स के तौर चाय या कॉफी के साथ खा सकते है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

फ्राइड मूंग दाल को आप चाहे तो टिश्यू पेपर पर भी निकाल सकते है। इससे दाल के एक्सेस आयल रिमूव हो जायेगा। 

यदि आप दाल को स्पाइसी टेस्ट देना चाहते है। तो इसमें लाल मिर्च पाउडर और साथ ही चाट मसाला भी मिला सकते है। 

दाल को भिगाने से पहले इसे एक बार साफ़ पानी से धो ले। ताकि इसमें लगी हुई किसी भी तरह की कोई डर्ट या गन्दगी रिमूव हो जाये। 

ड्राई फ्रूट्स को फ्राई करने की जगह पर इसे रोस्ट करके भी नमकीन में डाला जा सकता है। इससे नमकीन के टेस्ट में कोई फर्क नहीं पड़ता।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *