Curd sandwich best for children

Curd sandwich

curd sandwich

About curd sandwich  (दही सैंडविच रेसिपी के बारे में)

दही वाले सैंडविच जिसे इंग्लिश में कर्ड सेंडविच भी कहा जाता है। एक बहुत ही  पसंदीदा व्यंजन है। और हो भी क्यों ना। खाने की कोई भी जगह हो रेस्तरां या स्ट्रीट फूड हर जगह पर आपको सैंडविच तो देखने को मिल ही जायेगा।

 इसे बिना किसी परेशानी के जल्दी से तैयार किया जा सकता है। यह भारतीय रसोई में बहुत ही लोकप्रिय है। इसमें दही का स्वाद सम्मलित होता है। और स्वादिष्टता को बढ़ाता है।

इसमें प्याज़, शिमला मिर्च, मक्की के दानों के साथ में मसाले डाले जाते हैं, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाते हैं। दही सैंडविच खाने में बहुत अच्छे लगते है। और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाते है।

 इसके लिए हम गाढ़े दही की आवश्कता होती है। उसमे हम अपनी इच्छानुसार कोई भी सब्जी डाल कर मसालों के साथ इसे अच्छे से मिक्स करके ब्रेड पर लगा कर बटर या घी के साथ नॉनस्टिक पैन में सेक कर सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते है।

कर्ड सेंडविच बच्चो का टिफिन हो या मॉर्निंग ब्रेकफास्ट दोनो में बहुत ही हेल्दी नाश्ता होता है। जिसे खा कर सेहत और स्वाद दोनो ही बना रहता है। दही वाले सैंडविच को बनाने के लिए हम यह पर कोई सी भी ब्रेड ले सकते है।

 फिर चाहे वो मिल्क ब्रेड हो, आता ब्रेड हो या मल्टीग्रेन ब्रेड। यह सभी के साथ बहुत ही अच्छा जाता है। यदि आप बच्चो के लिए सैंडविच बना रहे है। या कर्ड सेंडविच को और हेल्दी बनाना चाह रहे है। तो इसको मल्टी ग्रेन ब्रेड के साथ बनाए।

 तो चलिए बनाते है। कर्ड सेंडविच। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About curd sandwich  (दही सैंडविच रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make curd sandwich( दही के सैंडविच कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

हंगकर्ड – १/२ कप

गाजर – १/२

शिमला मिर्च – १/२

मक्की के दाने – ३ टेबलस्पून

प्याज – १ बड़ा 

हरी मिर्च – २ वैकल्पिक 

नमक – स्वादानुसार 

काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार 

ब्रेड के पीसेस – ४

घी या बटर – रोस्ट करने के लिए

How to make curd sandwich( दही के सैंडविच कैसे बनाए)

कर्ड सेंडविच के लिए दही को किसी मलमल के कपड़े के डाल कर पानी अलग होने के लिए ४-५ घंटे के लिए किसी जगह पर लटका दीजिए। अब तैयार हंगकर्ड में गाजर, शिमला मिर्च, मक्की के दाने, प्याज, नमक, काली मिर्च पाउडर डाल दीजिए। इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए।

 ब्रेड का एक पीस लीजिए। इस पर इसको अच्छे से फैला लीजिए। एक नॉनस्टिक पैन में बटर गरम कीजिए। और सैंडविच को करारा होने तक सेक लीजिए। इसे सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर लीजिए। कर्ड सेंडविच रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

कर्ड सेंडविच में आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी मिला सकते है। जैसे की पत्तागोभी आदि। 

मेने यहां पर फ्रोजन मक्की के दाने लिए है। आप चाहे तो फ्रेश भी ले और इसे पानी में बॉयल करके सैंडविच में डाल दे। 

यदि बच्चो के लिए सैंडविच बना रहे है। तो हरी मिर्च को स्किप कर दे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *