How to make balushahi or badusha

Balushahi

balushahi

About balushahi recipe(बालूशाही रेसिपी के बारे में)

बालूशाही एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है, जिसे विशेष रूप से त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है। इसका स्वाद और बनावट इसे अन्य मिठाइयों से अलग और विशेष बनाते हैं। बालूशाही का आकार गोल होता है और यह दिखने में थोड़ा खस्ता और सुनहरा होता है।

इसे मैदा, घी, और दही से तैयार किया जाता है, जिससे इसकी बनावट हल्की और कुरकुरी होती है। बालूशाही को बनाने की प्रक्रिया में पहले मैदा, घी, और दही को मिलाकर एक नरम आटा तैयार किया जाता है।

फिर इस आटे से छोटी-छोटी गोलियाँ बनाई जाती हैं और उन्हें धीमी आंच पर तला जाता है, ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह से पक सकें। तलने के बाद इन गोलियों को चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे वे मीठी और स्वादिष्ट हो जाती हैं।

चाशनी में डुबोने के बाद, बालूशाही को कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है, ताकि चाशनी इसमें अच्छी तरह से समा सके। इसे आमतौर पर सूखे मेवे, जैसे कि बादाम या पिस्ता से सजाया जाता है, जो इसकी सुंदरता और स्वाद को और बढ़ाते हैं। बालूशाही का स्वाद एकदम मधुर और खस्ता होता है, जो मुंह में रखते ही घुल जाता है।

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बालूशाही को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत में इसे ‘बालूशाही’ के नाम से जाना जाता है, जबकि दक्षिण भारत में इसे ‘बदूषा’ कहते हैं। इसे बनाने की विधि में भी थोड़े-बहुत बदलाव हो सकते हैं, लेकिन इसकी मूल सामग्री और स्वाद एक जैसे ही रहते हैं।

बालूशाही की लोकप्रियता का कारण इसका लंबे समय तक ताजा बने रहना भी है। यह मिठाई कई दिनों तक बिना खराब हुए सुरक्षित रहती है, जिससे इसे त्योहारों और यात्राओं के दौरान पसंद किया जाता है। बालूशाही न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसका विशेष रूप से बनाया गया स्वरूप और सुनहरा रंग भी लोगों को आकर्षित करता है।

यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About balushahi recipe(बालूशाही रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make balushahi or badusha (बालूशाही या बदूषा कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा – १ कप

बेकिंग सोडा- १/४ टीस्पून 

दही- ४ टेबलस्पून

ऑयल- २/३ कप

पिस्ता- गार्निश करने के लिए

चीनी- १ कप

पानी- चीनी भीग जाए उतना ले।

How to make balushahi or badusha (बालूशाही या बदूषा कैसे बनाए)

बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा, ऑयल डाल दीजिए। इसे हाथ मसल कर ब्रेड क्रंब्स के जैसे तैयार कर ले। अब इसमें मथा हुआ दही डाल दीजिए। और एक सॉफ्ट सा डोह तैयार कर लीजिए। डॉ के तैयार होने पर इसे ३० मिनट के लिए किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिए। ३० मिनट होने पर इसकी बराबर छोटी छोटी बॉल्स बना लीजिए।

अब इन बॉल्स को कड़ाही में बिल्कुल धीमी आंच पर फ्राई कर लीजिए। जब तक की यह गोल्डन ब्राउन कलर की न हो जाए। फ्राई होने पर इसे बाहर निकाल लीजिए। और ठंडा होने दीजिए। दूसरी ओर चाशनी के लिए चीनी और पानी को मिला कर एक तार की चाशनी तैयार कर लीजिए। ठंडी बालूशाही को इसमें डाल दीजिए। ताकि यह अच्छे से सोक हो जाए। सोक की हुई बालूशाही को प्लेट में निकाल कर कट किए हुए पिस्ता से सर्व कीजिए।

Tips (टिप्पणी)

 ध्यान रहे की डॉ को बहुत ज्यादा मसलना नही है। 

बालूशाही को फ्राई करने में समय हो तो इसे गीले कपड़े से ढक कर रखे। ताकि इस पर कोई पपड़ी ना आए।

बालूशाही को बिल्कुल धीमी आंच पर फ्राई करना है। ज्यादा तेज आंच या फिर ज्यादा गरम ऑयल में डालने से बालूशाही उपर से जरूर पक जायेगी। पर अंदर से कच्ची रह जायेगी।चाशनी बनाने के लिए चीनी में पानी उतना ही डाले। जितना की चीनी पानी में भीग जाए। और फिर इसे धीमी आंच पर रख कर चाशनी तैयार करे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *