tutti fruti ice cream with easy tips and tricks

Yummy Tutti- Fruti icecream

tuti- fruti icecream

About tutti- frutti ice cream (टूटी - फ्रूटी आइसक्रीम के बारे में)

गर्मियों का मौसम हो और आइसक्रीम को न कहना तो किसी को भी मंजूर नहीं होता। और वैसे भी आइसक्रीम किसे खाना पसंद नहीं है। बच्चो से लेकर बूढ़े सभी आइसक्रीम के शौक़ीन है। जिस तरह से वनीला आइसक्रीम बनाना बहुत ही  होता है। उसी तरह से टूटी- फ्रूटी आइसक्रीम बनाना भी चुटकियों का काम है। इसे बनाने के लिए किसी खास तरह के स्टेप्स को फॉलो नहीं करना है। जिस तरह से वनीला आइसक्रीम घर पर उपलब्ध होने वाले तीन इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर बनायीं जाती है। उसी तरह से टूटी- फ्रूटी आइसक्रीम भी तीन इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर बनायीं जाती है। फर्क इसमें केवल इतना ही होता है। की हम यहाँ पर वैनिला एक्सट्रेक्ट को रिप्लेस कर ऑरेंज एसेंस का यूज़ करते है। और क्योंकि इस आइसक्रीम का नाम ही टूटी- फ्रूटी है। तो इसमें टूटी- फ्रूटी का फ्लेवर दिया जाता है। और अच्छी तरह से जमाने के बाद इसका खाने में जो टेस्ट आता है। वो तो अत्यन्त ही डिलीशियस और अमेजिंग होता है।

आइसक्रीम को बनाते समय कई बार इसमें एग का यूज़  किया जाता है। पर एग वाली आइसक्रीम को हर कोई खाना पसंद नहीं करता। गाय के दूध से क्रीमी आइसक्रीम नहीं बनायीं जा सकती। अत:या तो आप बफैलो मिल्क या फिर पैक्ड मिल्क का यूज़  करे। जिसमे फैट अच्छा हो। ताकि क्रीमी टेक्सचर की आइसक्रीम बन सके। खाने में आइसक्रीम का तो कोई जवाब नहीं होती। पर कुल्फी भी स्वाद में कुछ कम नहीं होती। मेरी इस रेसिपी में मेने दूध को गाढ़ा करने के लिए कोर्न्फ्लौर या फिर कस्टर्ड पाउडर का उपयोग नहीं किया है। दूध को गैस पर गाढ़ा कर इसमें शक्कर के साथ मिल्कमेड को मिक्स कर बाद में इसे व्हिप्पिंग क्रीम के साथ फोल्ड किया। फ्रीजर में ७-८ घंटे तक जमाया और हो गयी एकदम मस्त वाली टेस्टी टूटी – फ्रूटी आइसक्रीम।

वैसे टूटी- फ्रूटी आइसक्रीम में ऑरेंज एसेंस और कलर का यूज़ करना कई जरुरी नहीं है। इसे स्किप भी किया जा सकता है। चूँकि वनीला आइसक्रीम भी वाइट होती है। अत: वनीला आइसक्रीम से टूटी- फ्रूटी आइसक्रीम को डिफरेंट दिखाने के लिए हमने यहाँ पर ऑरेंज कलर और एसेंस का उपयोग किया है। ऑरेंज आइसक्रीम को बिना दूध का इस्तेमाल किया बिना भी बनाया जा सकता है। यदि आप और भी इंस्टेंट आइसक्रीम बनाना चाहते है। तो व्हिप्पिंग क्रीम को स्टिफ पैक्स आने तक बीट करके इसमें जितना मीठा आप चाहते है। उतना मिल्कमेड ऐड कर दे। धीरे- धीरे मिक्स करे। ऑरेंज एसेंस को मिला कर ऊपर से टूटी- फ्रूटी डाल कर आइसक्रीम बॉक्स में ७-८ घंटे के लिए फ्रीजर में जमा दे। इंस्टेंट टूटी- फ्रूटी आइसक्रीम रेडी है। इसी तरह की और भी लाजवाब रेसिपीज को पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

about tuti fruti ice cream ( टूटी – फ्रूटी आइसक्रीम के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make tuti fruti ice cream (टूटी- फ्रूटी आइसक्रीम कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) ( १- २ घंटा)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

दूध – १ लीटर 

शक्कर – १/२  कप 

मिल्कमेड – १/२ कप 

व्हिप्पिंग क्रीम –  १ कप 

ऑरेंज एसेंस 

ऑरेंज कलर 

टूटी – फ्रूटी

How to make tuti fruti ice cream (टूटी- फ्रूटी आइसक्रीम कैसे बनाये)

टूटी – फ्रूटी  आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक कड़ाही में १ लीटर दूध डाल कर एक बॉईल आने तक गरम कर लीजिये। अब इसमें १/२ कप शक्कर डाल कर दूध को गाढ़ा कर लीजिये। दूध को गाढ़ा होने पर गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिये। दूध के थड़ा होने पर इसमें मिल्कमेड मिला दीजिये। दूसरी और एक बाउल में व्हिप्पिंग क्रीम लीजिये।इसमें ऑरेंज एसेंस और ऑरेंज कलर की कुछ बूंदे डाल दीजिये।  इसके नीचे बर्फ से भरा एक बाउल रख दीजिये। व्हिप्पिंग क्रीम वाले बाउल को इसके ऊपर रख दीजिये। और इलेक्ट्रिक बीटर की सहायता से इसे तब तक बीट कीजिये। जब तक की क्रीम में स्टिफ पीक्स नहीं आ जाते। व्हिप्पड क्रीम में मिल्कमेड वाले दूध को मिक्स कर दीजिये। स्पैचुला की हेल्प से धीरे- धीरे दूध और व्हिप्पड क्रीम को एक सार कर लीजिये। ऊपर से इसमें टूटी- फ्रूटी डाल कर आइसक्रीम बॉक्स में ७-८ घंटे के लिए फ्रीजर में जमा लीजिये। ७-८ घंटे बाद चेक कर लीजिये। डिलीशियस टूटी- फ्रूटी आइसक्रीम रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

व्हिप्पिंग क्रीम आइस क्रीम को क्रीमी टेक्सचर देने के साथ- साथ आइस क्रीम के फैट कंटेंट को भी बढ़ाता है। इसलिए आप चाहे तो लौ फैट दूध को भी यूज़ कर सकते है। 

व्हिप्पिंग क्रीम को बीट से पहले इसे फ्रीजर से  निकाल कर कुछ घंटो के लिए फ्रिज में रख दे। ताकि यह ठंडी तो रहे पर इसमें बर्फ का कोई पार्ट न हो। जिससे की क्रीम बीट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। और क्रीम बीट भी हो गयी तो यह जल्दी से यह अपने टेक्सचर को छोड़ेगी नहीं।

यदि आप आइसक्रीम को ज्यादा मीठा खाना पसंद करते है। तो मिल्कमेड या फिर शक्कर की क्वांटिटी को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते है।  

FAQ (सवाल)

 व्हिप्पिंग क्रीम को फ्रिज में रखना भूल गए है और इसे इंस्टेंट बीट करना चाहते है तो क्या करे?

यदि ऐसा है। तो घबराने की कोई बात नहीं। आप गुनगुने पानी में व्हिप्पिंग क्रीम को १०- १५ मिनट के लिए रख दीजिये। जिससे इसके अंदर की आइस मेल्ट हो जाएगी। और फिर व्हिप्पिंग क्रीम को आप आसानी से बीट कर पाएंगे। परन्तु ध्यान रखने योग्य बात यह है की व्हिप्पिंग क्रीम के अंदर पानी नहीं जाना चाहिए। 

क्या  व्हिप्पिंग क्रीम को बीट करते समय टेम्प्रेचर का ध्यान रखा जाना चाहिए?

हां, यह जरुरी है। सर्दी के समय में तो नहीं परन्तु गर्मी के  दिनों में  व्हिप्पिंग क्रीम को बीट करते समय रूम का टेम्प्रेचर ठंडा होना चाहिए। इसके लिए आप एयर कंडीशनर वाले रूम का चुनाव कर सकते है। ठन्डे वातावरण में क्रीम जल्दी व्हिप्पड होगी। और आपने टेक्सचर को अच्छे से होल्ड करके रखेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *