sheer khurma best recipe ever

Sheer khurma

sheer khurma

About sheer khurma (शीर खुरमा के बारे में)

 ईद आने वाली है। तो क्यों न इस बार ब्लॉग को शीर खुरमा रेसिपी से सजाया जाये। ईद का स्पेशल डिजर्ट। खाने में बहुत ही टेस्टी और ड्राई फ्रूट के स्वाद से लबालब। शीर खुरमा एक तरह से वर्मिसिली की खीर होती है। जिसमे ड्राईफ्रूट के साथ – साथ मुख्य तौर पर खजूर को मिलाकर बनाया जाता है। यह इंडिया के साथ- साथ अफगानिस्तान और मध्य एशिया के कुछ भागों में बनाया जाता है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। की ईद का त्यौहार शीर खुरमा के बिना अधूरा है। मेरी बचपन की कई यादों में शीर खुरमा की मिठास भी घुली हुई है। मेरी मम्मी की बेस्ट फ्रेंड जो की मुस्लिम बैकग्राउंड से आती थी। किस्मत से दोनों की शादी एक ही शहर में हुई। तो मिलना-जुलना , हॅसी मजाक ये सब आम था। पर एक चीज़ जो वह हमे कभी खिलाना नहीं भूलती थी। शीर खुरमा। हम बच्चों के लिए तो विशेष प्रकार से ड्राई फ्रूट से सराबोर शीर खुरमा बनता था।

सेवइयां और मिल्क के साथ तो वैसे भी बहुत ही डिलीशियस खीर तैयार की जा सकती है। पर जब इसमें खजूर का टेस्ट मिक्स हो जाये। तब हम इसे खाये बिना रह नहीं सकते। शीर खुरमा की सबसे अच्छी बात यह है। की इसमें खजूर के साथ- साथ और भी कई तरह के ड्राई फ्रूट मिक्स होने से यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। शीर खुरमा को कई जगह पर शीर खोरमा भी कहा जाता है। पर्शियन भाषा में शेयर का मतलब “दूध” और खुरमा का अर्थ “खजूर” से होता है। ईद ही नहीं शीर खुरमा को सर्दियों के मौसम में भी बनाया जा सकता है। क्योंकि यह स्वीट डिश ड्राईफ्रूट और खजूर रिच होने के कारण शरीर को अंदरूनी गर्मी देती है। बात करे सेवइयां खीर और शीर खुरमा के बारे में। तो दोनों को बनाने का तरीका एक जैसा ही होता है। परन्तु सिर्फ खजूर के कारण ही इस स्वीट डिश में भिन्नता आती है। खजूर से इसमें ओरिजिनल मिठास और टेक्सचर दोनों में ही बदलाव आ जाता है।

यदि दूध फुल फैट वाला हो। तो रेसिपी के स्वाद में बहुत अंतर आ सकता है। यदि दूध पतला भी है। तो इसमें मिल्कमेड या फिर फीका मावा को ऐड करके इसके टेस्ट को बढ़ाया जा सकता है। चलिए अब में आपको खजूर के लाभ बताती हु। खजूर का फल कच्चा हो या पका हुआ दोनों ही रूपों में शरीर के लिए गुणकारी होता है। यह पेट से संबंधित सभी समस्याओं एवं रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। चूँकि इसकी प्रकृति गर्म होने के कारण इसे ठन्डे मौसम में खाया जाता है। खजूर में प्रोटीन,फैट, पौटेशियम, मैग्नीशियम,आयरन आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। परन्तु कुछ लोगो को खजूर पसंद नहीं होता। तो वे इसे केवल दूध में उबाल कर या फिर शीर खुरमा बना कर खा सकते है। साधारण खीर में शक्कर की मात्रा ज्यादा रहती है। परन्तु शीर खुरमा में ऐसा नहीं है। क्यूंकि इसमें शक्कर की मिठास को खजूर के द्वारा संतुलित किया जा सकता है। यहाँ पर मेने शीर खुरमा की रेसिपी और फोटोज स्टेप बाय स्टेप डाले है। इसी तरह की मेरी और भी स्वीट डिशेस को बनाने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। 

Subtitle (उपशीर्षक)

about sheer khurma (शीर खुरमा के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make sheer khurma (शेयर खुरमा कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) 

tips(टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

दूध – १ लीटर 

सेवइयां – १०० ग्राम

घी – २  टेबलस्पून  

खजूर – ८-१० 

बादाम, पिस्ता, काजू , किशमिश,चिरोंजी – ३० ग्राम 

मिल्कमेड – १०० ग्राम 

शक्कर – २५ ग्राम 

इलायची – ३-४ 

केसर के धागे – डेकोरेट करने के लिए 

गुलाब की पत्ती – डेकोरेट करने के लिए

How to  make eid special sheer khurma (ईद स्पेशल शीर खुरमा कैसे बनाये)

शीर खुरमा बनाने के लिए एक नॉनस्टिक कड़ाही लीजिये। इसमें दूध को एक उबाल आने दीजिये। दूध में एक उबाल आने पर इसमें खजूर को छोटे पीसेज में कट करके डाल दीजिये। खजूर को दूध में सॉफ्ट होने तक पका लीजिये। दूसरी और एक पैन लीजिये इसमें घी डाल कर इसे गर्म कीजिये। अब इसमें सेवइयां डाल कर इसे घी में रोस्ट कर लीजिये। रोस्ट की हुई सेवइयां को एक प्लेट में निकाल लीजिये। फिर से पैन में घी को गर्म कीजिये। और इसमें कट किये हुए ड्राईफ्रूट डाल दीजिये। इन्हे भी रोस्ट कर अलग प्लेट में निकाल लीजिये। रोस्ट की हुई सेवइयां को दूध में डाल कर पका लीजिये। सेवइयां पकने पर इसमें मिल्कमेड और शक्कर डाल दीजिये। ५-१० मिनट पका लीजिये। इसमें इलायची पाउडर और रोस्ट किये हुए ड्राईफ्रूट्स मिला लीजिये। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिये। ईद स्पेशल शीर खुरमा सर्व करने के लिए रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

शीर खुरमा बनाने के लिए हमने यहाँ पर बिना फैट वाले मिल्क का यूज़ किया है। क्यूंकि मिल्कमेड दूध को गाढ़ा करने का काम करता है। यदि आप मिल्कमेड यूज़ नहीं करना चाहते। तो फुल फैट वाला मिल्क ले सकते है। और शक्कर की मात्रा को बढ़ा सकते है। 

खजूर और मिल्कमेड दोनों में मीठे की भरपूर मात्रा है। अत: आप चाहे तो शीर खुरमा में शक्कर को आपके टेस्ट के हिसाब से एडजस्ट कर सकते है। 

शीर खुरमा बनाने के लिए फुल फैट मिल्क का यूज़ कर रहे है। तो दूध को बर्तन में लगातार चलाएं।अन्यथा दूध कड़ाही से लग कर रेसिपी को ख़राब भी कर सकता है। 

ड्राईफ्रूट्स की मात्रा को आप आपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।  

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *