How to make sama ki kheer

Sama Ki Kheer

sama ki kheer

About litte millet kheer recipe (सामा की खीर रेसिपी के बारे में)

समक चावल जिससे सामा, लिटिल मिलेट भी कहा जाता है। खाने में बहुत ही टेस्टी होता ही। इसका सफेद कलर होता है। और देखने में यह राई के दाने जैसा ही होता है। पर यह राई के दाने से थोड़ा बड़ा होता है। सामे को व्रत के समय में खाया जाता है। सामा से खीर, उपमा आदि बहुत सी चीजे बनाई जा सकती है।

सामा में कई सारे पौष्टिक तत्व होते है। को हमारे शरीर में कई सारे तत्वों की पूर्ति करता है। सामा की खीर जल्दी ही बन कर तैयार हो जाती है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगता।

चूंकि मिलिट्स के अनगिनत फायदे होने के कारण सरकार भी इसके उपयोग को बढ़ावा दे रही है। साथ ही साथ हेल्थ कॉन्शस लोग जो की चावल, गेहूं को खाना कम पसंद करते है। या नहीं खाना चाहते। वे भी मिलेट्स के उपयोग पर ही ध्यान दे रहे है।

क्योंकि यह स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ साथ प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होते है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और खनिज होते है। यह बच्चो से लेकर बूढ़े सभी के लिए उत्तम होती है। सामा की खीर को बनाना कोई मुश्किल भरा काम नहीं है। इसे कोई भी बना सकते है। यह बिल्कुल चावल की खीर के जैसे ही बनती है। बस इसमें चावल की जगह पर सामा का उपयोग किया जाता है।

जरूरी नहीं को यह खीर व्रत के समय ही बनाई जाए। सामान्य दिनों में भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About little millet kheer recipe (सामा की खीर रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make little millet kheer  (सामा की खीर कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

सामा- १/४ कप

दूध- ५०० मिलीलीटर

चीनी- १/४ कप

पिस्ता- गार्निश करने के लिए

इलायची पाउडर- १/२ टीस्पून

How to make little millet kheer  (सामा की खीर कैसे बनाए)

सामा की खीर बनाने के लिए एक बाटला में दूध गरम कीजिए।  दूसरी ओर सामा को २ बार पानी से अच्छे से धो कर इसे १०-१५ मिनट के लिए भीगने के लिए रख दीजिए। अब दूध में एक बॉयल आने पर उसमे भीगे हुए सामा को छान कर इसे बॉयल दूध में धीमी आंच पर पकने दीजिए। १० मिनट बाद इसे चेक कर लीजिए। यदि सामा गल कर सॉफ्ट हो चुका है। तो इसमें चीनी डाल कर इसे थोड़ा और पका लीजिए। ताकि चीनी अच्छे से खीर में घुल जाए। और दूध थोड़ा और गाढ़ा हो जाए। तब इसमें इलायची पाउडर और पिस्ता डाल कर इसे मिक्स कर लीजिए। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। गरम गरम या ठंडा सामा की खीर को कट किए हुए पिस्ते से सर्व कीजिए।

Tips (टिप्पणी)

बॉयल दूध में सामा को धो कर ऐसे ही डाला जा सकता है। पर यदि आप खीर को ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते है।  तो सामा को पहले घी में थोड़ा रोस्ट कर दे। फिर इसे दूध में डाल कर उबाल लें। 

आप अपनी पसंद के अनुसार खीर में कोई से भी मेवे डाल सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *