phool makhane kheer easy, quick and simple recipe

phool makhane kheer | fox nuts paysam

phool makhana kheer

About makhana kheer (मखाना खीर के बारे में)

फूल मखाना खीर मीठा व्यंजन है। जिसे मखाने, शक्कर, ड्राई फ्रूट और दूध के साथ मिलाकर बनाया जाता है। मखाने की खीर को ज्यादातर व्रत के समय में खाया जाता है। मखाने कैल्शियम से भरपूर और शरीर में पोषक तत्वों की उपलब्धता कराने में सहायक होते है। परन्तु आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हम ये भूल गए है। की शरीर में समय – समय पर किन पोषक तत्वों की आवश्यकता रहती है। और हम उस कमी को कैसे पूरा कर सकते है। भारतीय भोजन में प्रयोग वाले मसालों से ले कर मीठा सभी में कुछ न कुछ गुणकारी तत्व होते है। बस! फर्क है तो सही भोजन को जानने और पहचानने की। मखाने की खीर को अक्सर मेरे घर पर त्यौहार  या व्रत के दौरान बनाया जाता है। आप चाहे तो इसे जन्माष्टमी या एकादशी के खास मौकों पर भी बना सकते है। आमतौर पर मखाना का उपयोग सब्ज़ी या फ्लेवर फुल नट्स बनाने में भी किया जाता है। पर खीर का स्वाद कुछ खास होता है। और जब बात खीर की हो तब मन को कंट्रोल में करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खाने के ऊपर यदि खीर खाई जाये तोह मुँह का स्वाद तो बदल ही जाता है। साथ ही साथ मीठा हमारे पाचन तंत्र को नियमित व चुस्त-दुरुस्त रखने का काम करता है। तो इंतज़ार किस बात का चलिए मखाने की खीर को बनाना शुरू करते है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About makhana kheer (मखाना खीर के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to roast makhana (मखाने को कैसे रोस्ट करे) 

How to make kheer (फूल मखाने की खीर को कैसे बनाये)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (३-४ व्यक्तियों के लिए) (४०-४५ मिनट)

Tips  (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

दूध- १ लीटर 

मखाना – ५० ग्राम

शक्कर – १०० ग्राम 

सूखे मेवे- छोटे टुकड़ो में कट किये हुए

इलायची – ३-४

How to roast makhana (मखाने को कैसे रोस्ट करे)

मखानो को रोस्ट करना बहुत ही सिंपल है। सबसे पहले एक नॉनस्टिक कढ़ाई लेंगे। उसमें लगभग १ टीस्पून जितना घी डालेंगे। जब घी अच्छे से गरम हो जायेगा। तब उसमें मखाने डाल देंगे। ५ मिनट तक मखानों को अच्छे से रोस्ट करेंगे। गैस की फ्लेम को बंद कर देंगे। मखानो का रोस्ट करने करने के लिए घी का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। आप चाहे तो इसे बिना घी के भी रोस्ट कर सकते है।

How to make kheer (फूल मखाने की खीर की कैसे बनाये)

फूल मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले हम दूध को उबालने के लिए गैस पर रख कर इसे गर्म कर रहे है। दूध में एक उबाल चूका है। दूसरी और हम एक नॉनस्टिक पैन ले रहे है। इसमें १ टीस्पून के लगभग घी डाल रहे है। और इसमें मखाने डाल कर इसे रोस्ट कर लेते है। जब तक की हमारे मखाने रोस्ट हो रहे है। हम एक पतीले में पानी ले कर इसे गैस पर गर्म होने के लिए रख देते है। पानी गरम हो गया है। अब हम इसमें काजू,बादाम पिस्ता और किशमिश डाल रहे है। १ -२ मिनट के लिए सूखे मेवों को पानी में गर्म होने देते है। अब गैस की फ्लेम को ऑफ कर रहे है। मखाने रोस्ट हो चुके है। इनको हम दूध में डाल रहे है। मिक्स कर रहे है।  ऊपर से केसर वाला दूध और इलायची पाउडर  डाल रहे है । फिर से मिक्स कर देते है। अब खीर में शक्कर ऐड कर रहे है। १५-२० मिनट के लिए खीर को मध्यम से धीमी आंच पर पका रहे है। खीर अच्छी तरह से पक चुकी है। इसमें सूखे मेवों को पानी में निकाल कर खीर में डाल देते है। एक बार मिक्स कर देते है। लीजिये हमारी टेस्टी फूल मखाने की खीर रेडी है। आप इसे गरम या ठंडा कैसे भी सर्व कर सकते है।

Tips (टिप्पणी)

मखाने की खीर बनाने हमेशा फुल फैट मिल्क का ही यूज़ करे।

खीर के फ्लेवर और स्वाद को बढ़ाने के लिए  इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे डाली जा सकती है।

मखाने की खीर को २-३ दिन किसी भी एयर टाइट बॉक्स में रेफ्रिजरेटर में स्टोर किया जा सकता है। 

हमने १ लीटर दूध में ५० ग्राम मखाने का यूज़ किया है। आप चाहे तो इसकी क्वांटिटी को दूध के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है।

केसर के धागो को ठन्डे दूध में थोड़ी देर के लिए भिगो कर रख दे। फिर इसे खीर में डाले। इससे खीर का स्वाद और रंग दोनों ही बना रहेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *