nargis kofte new and yummy snacks recipe

Nargis Kofte

nargis kofte

About nargis kofte ( नरगिस कोफ्ते के बारे में)

भारतीय खाने को और भी ज्यादा लज़ीज बनाने में मुग़लई खाने का बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। नरगिस कोफ्ता भी एक मुग़लई डिश है। इसमें जाने वाले मसाले और हर्ब्स इसको बहुत ही रिच फ्लेवर देते है। नरगिस कोफ्ते वेग और नॉनवेज दोनों तरह से बनाये जाते है। हमने यहाँ पर वेग नरगिस कोफ्ते बनाये है। जो घर पर होने वाली किसी भी पार्टी में चार चाँद लगा देंगे। यहाँ पर में जल्दी से तैयार होने वाले कोफ्ते की रेसिपी शेयर कर रही हु। जिसे आप जब भी चाहे भी किसी भी सोच- विचार के बना सकते है।

 वेज नरगिस कोफ्ते को स्टाटर में चटनी, सॉस  या फिर ग्रेवी में डाल कर इसे मैन कोर्स के रूप में भी सर्व किया जा सकता है। देखा जाये तो कोफ्ते को बहुत सी वैरायटी में बनाया जाता है। जैसे की पनीर कोफ्ते, मलाई कोफ्ता, आलू कोफ्ता। पर नरगिस कोफ्ते सबसे अलग और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है। चूंकि में राजस्थान निवासी हु। मुझे आज भी याद है। कॉलेज के दिनों की बात। जब पापा हमारे लिए नरगिस कोफ्ते और रबड़ी कुल्फी पैक करवा के लाते थे। और हम भी गरमा- गरम नरगिस कोफ्ते और उसके ऊपर ठंडी- ठंडी रबड़ी वाली कुल्फी खाने का आंनद लेते थे।

बात करे जोधपुरी नरगिसी कोफ्ते की तो यह ड्राईफ्रूट्स, चुकंदर, आलू और भी बहुत सी चीज़ो से मिलकर बना होता है। चुकंदर के कारण इसका कलर अंदर से लाल होता। है यह खाने में तीखा होता है। अत: इसे इमली की चटनी या फिर ग्रीन चटनी के साथ खाया जाता है। कोफ्तो को हमेशा डीप फ्रॉय किया जाता है। आज कल हेल्थ इश्यूज होने के कारण इसे बेक भी किया जा सकता है। दोनों का टेस्ट बहुत अलग और यूनिक होता है। नरगिस कोफ्ते व्रत वाले और बिना व्रत वाले दोनों तरीके से बनाये जा सकते है। यहाँ पर में आपके साथ बिना व्रत वाले कोफ्ते की रेसिपी शेयर करने जा रही हु। जिसे कभी भी बना कर खाया जा सकता है। कोफ्ते खाने में और भी ज्यादा टेस्टी लगते है। जब इसे गरम- गरम सॉस या चटनी के साथ परोसा जाये। तो आइये बनाते है। बच्चो से ले कर बड़ो सभी को पसंद आने वाला नरगिस कोफ्ता नए स्टाइल के साथ। यम्मी स्नैक्स में यदि आप और भी कुछ नया, तीखा और हेल्दी ट्रॉय करना चाहते है। तो पनीर पकोड़ा, बेसन का चिल्ला, पालक बड़े, पाव भाजी , दही बड़े रेसिपी को क्लिक करके देख सकते है। और अपने किचन में बना सकते है।

Subtitle (उपशीर्षक)

about nargisi kofte (नरगिस कोफ्ते के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make nargis kofte (नरगिस कोफ्ते कैसे बनाये जाते है)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (३०-३५ मिनट) (४-५ व्यक्तियों के लिए)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

आलू – १/२ किलो 

मटर – १ बाउल 

प्याज़ – १ मध्यम साइज का 

हरा धनिया – १ बाउल 

काजू – १५ -२० 

किशमिश – २० – २५ 

घोल बनाने के लिए 

बेसन – २५० ग्राम 

नमक – १/२ टीस्पून 

हल्दी – १/४ टीस्पून 

अजवाइन – १/४ टीस्पून 

बेकिंग सोडा – १/४ टीस्पून 

आयल – १ टेबलस्पून मोईन देने के लिए 

पानी अदरक – १ इंच का १ टुकड़ा 

हींग – १/४ टीस्पून 

आखा धनिया – १  टीस्पून 

जीरा – १/२ टीस्पून 

हरी मिर्च – २ 

चुकंदर – १ मध्यम साइज का 

नमक – स्वादानुसार 

काला नमक – १/२ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर – १ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून 

हल्दी – १/२ टीस्पून

How to make nargis kofte (नरगिस कोफ्ते कैसे बनाये जाते है)

नरगिस कोफ्ते बनाने के लिए प्रेशर कुकर में आलू को अच्छे से धो कर २ सीटी दिलवा रहे है। किसी अलग बर्तन में चुकंदर को २० – २५ मिनट उबलने के लिए रख देते है। एक उबाल आने के बाद गैस की आंच को मध्यम करके ढक्कन लगा कर  इसे उबलने देते है।   सीटी आने पर गैस को बंद कर देते है। आलू के छिलके हटा कर इसे मैश कर रहे है। चुकंदर को छील कर ग्रेटर से ग्रेट कर लेते है। एक  कड़ाही में आयल को गरम होने के लिए रख देते है। इसमें हींग, आखा धनिया और जीरा डाल देते है।  अब इसमें अदरक डाल कर चला रहे है। हरी मिर्च भी ऐड करके इसे भी थोड़ा सा चला कर इसमें प्याज़ और मटर डाल रहे है। १-२ मिनट के लिए इसे चला लेते है। अब इसमें मैश किये हुए आलू  और चुकंदर मिक्स कर रहे है। अच्छे से स्पैचुला से मिक्स करके नमक, काला नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल रहे है। एक बार फिर से मिक्स कर देते है। हरा धनिया , काजू और किशमिश डाल कर चला रहे है। २-३ मिनट के लिए धीमी आंच पर इसे ढक्कन लगा कर ढक देते है। २ मिनट हो गए है। गैस को बंद कर देते है। आलू के मसाले को ठंडा होने देते है। मिश्रण के ठंडा होने पर इसकी छोटी- छोटी गोलियां बना रहे है। एक अलग बर्तन में बेसन, नमक, अजवाइन, हल्दी मिला कर पानी से एक घोल तैयार कर लेते है।  घोल में थोड़ा सा आयल डाल रहे है। घोल बहुत जयादा पतला या गाढ़ा न हो। इसे इस तरह से रखना है। की यह आलू की छोटी- छोटी बॉल्स पर आराम से चिपक जाये। बॉल्स को तलने के लिए एक कढ़ाई में आयल को अच्छा सा गरम होने के लिए रख रहे है। अब इसमें एक- एक करके साड़ी बॉल्स को डालते जाते है। करछी की हेल्प से बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक आयल में डीप फ्राई कर रहे है। बॉल्स सुनहरे भूरे रंग की हो चुकी है।आयल में से निकाल देते है। गरमा- गरम बॉल्स को सॉस या चटनी के साथ सर्व कर रहे है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

यदि आप कोफ्ते में खटाई डालना चाहते है। तो मसालों को ऐड करते समय इसमें थोड़ा सा अमचूर पाउडर डाल दे।  चाहे तो थोड़ा सा निम्बू का रस भी डाल सकते है। 

अदरक को कभी भी २ या ३ मिनट से ज्यादा देर के लिए न चलाये। इससे अदरक के स्वाद में कड़वापन आने लगेगा। 

प्रेशर कुकर में आलू के साथ कभी भी चुकंदर को सीटी न लगवाए। इससे चुकंदर की रंगत में फर्क आ जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *