mutton curry with easy steps

mutton curry

mutton curry

About mutton curry (मटन करी के बारे में)

मटन करी को मसाला मटन करी के नाम से भी जानते है। मटन करी एक बहुत ही डिलीशियस इंडियन करी रेसिपी है। जिसमे की मटन के सॉफ्ट और हार्ड पीसेज होते है। जिसे की दही या टमाटर की ग्रेवी के साथ तैयार किया जाता है। मेने मटन करी को बहुत ही बेसिक इंग्रेडिएंट्स के साथ बनाया है। जिससे की इसका टेस्ट एक दम मार्किट स्टाइल मटन करी वाला ही आया है। यदि आप मटन करी को बनाने नए है। और पहले कभी आपने ट्राय नहीं किया है। तो इस पोस्ट को फॉलो कर आप लाजवाब मटन मसाला करी को रेडी कर सकते है। और वह भी कम समय में।  मटन करी की तरह एग करी भी बनाई जाती है। बस! इन रेसिपीज में एक कॉमन बात यही है की ये सारी रेसिपीज प्याज़,अदरक, लहसुन और मसालों के बिना अधूरी लगती है। तो चलिए आज मेरे साथ एक नए टेस्ट में बनाइये स्वादिष्ट मटन मसाला करी।

Ingredients (सामग्री)

मटन – ५०० ग्राम 

अदरक – २ इंच का टुकड़ा  

लहसुन – २५ ग्राम 

आयल – १०० ग्राम 

खड़े मसाले

तेजपत्ता – २-३ 

काली मिर्च – ३-४ 

लौंग – २ 

बड़ी इलायची -२ 

प्याज़ – ४ मध्यम साइज के 

नमक – स्वादानुसार 

हल्दी – १/२ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर –  १- १ १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – २-२१/२ टीस्पून 

दही – १०० ग्राम 

मैगी मसाला या मीट मसाला – १ छोटा वाला पाउच

पानी

How to make mutton curry steps by steps (मटन करी कैसे बनाये स्टेप्स बाय स्टेप्स)

मटन करी बनाने के लिए सबसे पहले मटन को अच्छी तरह से साफ़ पानी से ३-४ बार धो रहे है। और मटन को एक साइड में रख देते है। दूसरी और ग्राइंडर जार में अदरक और लहसुन को साफ़ करके इसे पानी धो कर इसका फाइन पेस्ट बना लेते है। प्रेशर कुकर में आयल को गरम होने के लिए रख देते है। आयल अच्छा सा गरम हो चूका है। इसमें सभी खड़े मसाले तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलायची डाल कर ऊपर से प्याज़ डाल कर इसे लाइट ब्राउन होने तक तेज आंच पर लगातार चला रहे है। प्याज़ को भून लिया है। अब इसमें मटन ऐड करके ५ मिनट के लिए इसे भी मध्यम से तेज़ आंच पर लगातार भून रहे है। अब इसमें मटन ऐड करके ५ मिनट के लिए इसे भी मध्यम से तेज़ आंच पर लगातार भून रहे है। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर मिक्स कर लेते है। और मसाले नमक,हल्दी, लालमिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल रहे है। थोड़े से पानी के साथ इसे मिक्स कर रहे है। अब इसमें दही डाल रहे है। और स्पैचुला से मिक्स कर देते है। कुकर को ढक्कन लगा कर ३-४  सीटी आने देते है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर रहे है। कुकर के ठंडा होने पर ढक्कन हटा कर देख लेते है। मटन पक चुका है। गैस की फ्लेम को धीमी आंच पर ऑन करके कुकर गैस पर रख रहे है।इसमें मैगी मसाला या फिर मटन मसाला ऐड करके १० मिनट के लिए इसे धीमी आंच पर रख देते है। अच्छे से मिक्स कर रहे है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर देते है। रेडी है। अमेजिंग मटन करी। इसे आप रोटी,राइस के साथ सर्व कर सकते है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

मटन में दही की जगह आप चाहे तो टमाटर का भी यूज़ कर सकते है। 

मटन को ३-४ सीटी लगने के बाद भी मटन नहीं पके तो इसे मध्यम आंच पर एक सीटी और लगवा ले। उसके बाद इसमें मटन मसाला ऐड करके १० मिनट के लिए धीमी आंच पर रख दे। यदि आपके पास मटन मसाला नहीं है। तो आप इसकी जगह पर मैगी मसाला भी यूज़ में ले सकते है। मटन की ग्रेवी को thick (गाढ़ा) करने के लिए आप इसमें काजू का पेस्ट भी डाल सकते है। सभी मसालों को आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते है।

FAQ (सवाल)

क्या मटन करी को बनाने में मार्किट में उपलब्ध अदरक लहसुन के पेस्ट का यूज़ किया जा सकता है?

जी हां, आप मटन करी के लिए मार्किट में उपलब्ध अदरक लहसुन के पेस्ट का उपयोग कर सकते है। पर मेने यहाँ पर फ्रेश लहसुन और अदरक को मिला कर पेस्ट तैयार किया है। इसमें थोड़ा सा टाइम जरूर लगता है। पर करी का स्वाद फ्रेश चीजों से बहुत बेहतर रहता है। मार्किट से पैकेटबंद कोई भी चीज़ खरीदते समय आप एक बार पैकेट की एक्सपायरी डेट जरूर देख ले। ताकि आपकी मेहनत और समय दोनों ही ख़राब ना हो।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *