Mix veg recipe with easy and quick method

Mix veg recipe

Mix veg

About mix vegetable recipe (मिक्स वेजीटेबल रेसिपी के बारे में)

मिक्स वेजिटेबल जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह बहुत सारी सब्जियों को मिलाकर बनाई जाती है। मिक्स वेजिटेबल की सब्जी खाने में बहुत ही अच्छी लगती है। इस वेजिटेबल में कई तरह की सब्जियां मिली–जुली रहती है। इसे बनाने में समय तो ज्यादा नहीं लगता

 परंतु ढेर सारी सब्जियों को काटने में मेहनत अवश्य ज्यादा लगती है। मिक्स वेजिटेबल को चावल, नॉन, प्लेन पराठा के साथ परोसा जा सकता है। यह सब्जी ड्राई और ग्रेवी दोनों के तरीकों से बनाई जाती है।

 मैंने यहां पर इसी ग्रेवी में बनाया है। मिक्स वेज में ढेर सारी सब्जियां मिली होने के कारण यह खाने में हेल्दी होती है। और टेस्टी भी बहुत लगती है। घर पर होने वाली छोटी सी गेट– टुगेदर हो या वीकेंड पर कुछ नया खाने का मन आप इसे एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं।

एक बार के बाद यकीनन ही आप सब की फेवरेट हो जाएगी। तो चलिए देर किस बात की जल्दी से बनाना शुरू करते हैं। मिक्स वेज। यदि आपको मेरी रेसिपी पसंद आई हो तो इसी तरह की मेरी अन्य रेसिपीज को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करें।

Subtitle (उपशीर्षक)

About mix veg recipe (मिक्स वेज रेसिपी के बारे में) 

Ingredients (सामग्री)

How to make mix veg recipe (मिक्स वेज रेसिपी कैसे बनाए)

Time of preparation and cooking (बनने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

प्याज–४–५ 

अदरक– १ इंच का टुकड़ा

हरी लसन– ५–६ 

मटर– १०० ग्राम

बींस– ५० ग्राम

पत्ता गोभी– १०० ग्राम

शिमला मिर्च– १ बड़ी 

हरी मिर्च– २ बड़ी

ब्रोकली– २८० ग्राम

बेबीकॉर्न– ४–५ 

फूल गोभी– २५० ग्राम

गाजर– १ बड़ी

टमाटर– ३

कॉर्नफ्लोर– १/२ टीस्पून 

रेड चिली सॉस– ३–४ टेबलस्पून 

सोया सॉस– २ टीस्पून 

स्वीट एंड सौर सॉस– १/३ कप

नमक– स्वादानुसार 

काली मिर्च पाउडर– १/२ टीस्पून 

सिरका–१ टीस्पून

How to make mix veg recipe (मिक्स वेज रेसिपी कैसे बनाए)

मिक्स वेजिटेबल बनाने के लिए एक पैन में ऑयल गर्म कर लीजिए ऑयल के गर्म होने पर इसमें कट किए हुए प्याज डाल दीजिए प्याज के हल्का गुलाबी होने पर हरी लहसुन और अदरक डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए अब धीरे-धीरे इसमें सारी सब्जियों को मिला दीजिए। एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और पानी मिलाकर घोल तैयार कर इसे भी डाल दीजिए। ढक्कन लगाकर सब्जियों को पकने दीजिये सब्जियों के पकने पर रेड चिली सॉस, सोया सॉस, स्वीट एंड सार सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर और सिरका डाल दीजिए। मिक्स कर दें। 5 से 10 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर पकने दीजिये। ढक्कन हटाकर देख लेते हैं। गरमा गरम मिक्स वेजिटेबल को जीरा राइस, प्लेन राइस, नॉन या फिर प्लेन पराठा के साथ परोसिए।

Tips (टिप्पणी)

सब्जी में आप चाहे तो खाने वाला लाल रंग डाल सकते हैं।

यदि आप मिक्स वेजिटेबल को हल्का मीठा खाना पसंद करते हैं। तो इसमें टोमेटो सॉस भी डाल सकते हैं।

स्वीट एंड सार सॉस को डालना ऑप्शनल है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *